Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement
Technology

Network Protocol in Hindi

नेटवर्क प्रोटोकॉल - 

नमस्कार भाइयो-बहनो टेक्निकल फंडा में आपका स्वागत है तो दोस्तों हमने  पिछले आर्टिकल में जान लिया था की कंप्यूटर नेटवर्किंग क्या है यह जो Part है वो भी कंप्यूटर नेटवर्किंग से जुड़ा हुआ है और यह उसका पार्ट II  है तो दोस्तों इस टॉपिक को पढ़ने से पहले आप पहला पार्ट जरूर पढ़ें ताकि आपको सब समझ आ जाये तो दोस्तो  इस टॉपिक में आपको बहुत ही सरल भाषा में आपको बहुत ही अच्छी पोस्ट पढ़ने को मिलेगी तो दोस्तों देर किस बात की जल्दी से इस टॉपिक को पढ़े आपको यह टॉपिक बिलकुल अच्छे से समझ में  जायेगा। 

1.2.2  नेटवर्क प्रोटोकॉल - नेटवर्क के 4 लेयर्स -

Network Protocol in Hindi ( नेटवर्क प्रोटोकॉल )

इंटरनेट प्रोटोकॉल सुईट कम्प्यूटर नेटवर्किंग मोडल और संचार के प्रोटोकॉल का समूह है जो इंटरनेट और इसी तरह के कम्प्यूटर नेटवर्क पर इस्तेमाल किया जाता है। यह आम तौर पर, टीसीपी (TCP),आईपी ( IP), ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकॉल और इंटरनेट प्रोटोकॉल TCP / IP प्रदान करता है। TCP / IP एन्ड टू एन्ड कनेक्टिविटी के द्वारा यह स्पेसिफायी करता है के गंतव्य स्थान पर कैसे डेटा को पैकेटाइज करना, एड्रेस करना,ट्रांसमिट करना, रॉउट करना और प्राप्त/ संगृहीत किया जाना चाहिए। यह पूर्ण कार्यवाही चार abstract लेयर्स में, उनके नेटवर्किंग के दायरे के अनुसार, सभी सम्बंधित प्रोटोकॉल को शार्ट/विभक्त आयोजित करती है। 

Layer 1: नेटवर्क एक्सेस लेयर ( Network Access Layers) 


नेटवर्क एक्सेस लेयर, कैसे डेटा फिसिकल रूप में भेजा जायेगा यह परिभाषित करते है, जिसमे यह भी शामिल है की कैसे बिट्स विधुतीय या ऑप्टिकली सिंग्नल के द्वारा हार्डवेयर में भेजा जायेगा, जहा की हार्डवेयर सीधे नेटवर्क मिडिया जेसे को- एक्सियल केबल, ऑप्टिकल केबल या ट्विस्टेड पेयर कॉपर वायर के साथ सम्बंधित/ जुड़ा होता है। 

Layer 2: इंटरनेट लेयर ( Internet Layer )

                                 

इंटरनेट लेयर डाटा को डाटा पैकेज के रूप में पैक करती है जिसे IP डाटाग्राम कहा जाता है को की स्त्रोत तथा गंतव्य एड्रेस की सूचना जिसका उपयोग डाटाग्राम को होस्ट व् नेटवर्क के अंदर फोरवर्ड करने में होता है। इंटरनेट लेयर IP डाटाग्राम को रॉउट  करने के लिए जिम्मेदार होता है। इसका कार्य होता है की होस्ट को किसी भी नेटवर्क में पैकेज भेजने की अनुमति प्रदान करने करे और स्वतंत्र रूप से गंतव्य पर डिलीवर करे। 

Layer 3: ट्रांसपोर्ट लेयर ( Transport Layer ) -


ट्रांसपोर्ट लेयर का उद्देश्य है की स्त्रोत और गंतव्य होस्ट डिवाइस को बातचीत करने की अनुमति देता है। ट्रांसपोर्ट लेयर, डाटा ट्रांसपोर्ट हेतु सर्विस का लेवल तथा कनेक्शन का स्टेटस/ स्थिति के स्तर को परिभाषित करता है। 

 Layer 4. एप्लिकेशन लेयर ( Application Layer ) 

एप्लीकेशन लेयर , TCP / IP एप्लीकेशन प्रोटोकॉल को और होस्ट प्रोग्राम के साथ ट्रांसपोर्ट लेयर के साथ इंटरफ़ेस नेटवर्क का उपयोग करने के लिए परिभाषित करता है। 


एप्लीकेशन लेयर में डी.एन.एस (डोमेन नेमिंग सिस्टम), HTTP ( हाइपरटेक्ट्स ट्रांसफर प्रोटोकॉल), टेलनेट, FTP ( फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल), SNMP ( सिंपल नेटवर्क मैनेजमेंट प्रोटोकॉल), एसएमटीपी ( सिंपल मेल ट्रांसफर प्रोटोकॉल) डीएचसीपी ( डायनामिक होस्ट कॉन्फ़िगरेशन प्रोटोकॉल) की तरह सभी उच्च स्तर प्रोटोकॉल शामिल है। 

1.2.3  नेटवर्क के प्रकार-

कम्प्यूटर नेटवर्क के कई अलग-अलग प्रकार के होते है। कम्प्यूटर नेटवर्क का वर्गीकरण उनके आकर के साथ ही उनके उद्देश्य के द्वारा भी किया जा सकता है। 

एक नेटवर्क का आकार उसके द्वारा भौगोलिक क्षेत्र फैलाव तथा नेटवर्क में कम्प्यूटर की संख्या से व्यक्त किया जा सकता है। एक नेटवर्क एक ही कमरे के भीतर कुछ उपकरणों से लेकर पूरी दुनिया भर में फैले लाखो उपकरणों में से कुछ भी कवर कर सर सकते है। 
आकर और फैलाव के  नेटवर्क के प्रमुख प्रकार है:

(i) PAN ( पर्सनल एरिया नेटवर्क) -

इस  तरह के नेटवर्क उपकरण, एक व्यक्ति की सीमा पर ही संवाद कर सकते है। 


यह कुछ उपकरणों जैसे कम्प्यूटर, टेलीफोन, और पर्सनल डिज़िटल असिस्टेंट के बिच डेटा का संचरण के लिए  किया जाता है। उदहारण के लिए ब्लूटूथ, एम्बेडेड मेडिकल डिवाइस ऑपरेशन , आर.एफ.आई.डी. इत्यादि। 

(ii) LAN ( लोकल एरिया नेटवर्क)- 

यह निजी नेटवर्क है जो घर  बिल्डिंग के भीतर और आस- पास, कार्यालय या कारखाने में संचालित हो सकता है।


LAN व्यापक रूप से पीसी एवं उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कनेक्ट के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिसमे की संशाधनो ( जैसे प्रिंटर) का साझा आदान-प्रदान कर सके ( जैसे वाई- फाई )

(iii ) WLAN ( वायरलेस लैन )-

WLAN इन दिनों उन जगहों  लोकप्रिय है जहा केबल स्थापित करने के लिए बहुत ज्यादा समस्या होती है। 


वायरलेस नेटवर्क की तुलना,  वायर्ड  लैन प्रदर्शन के सभी आयामों में उससे अधिक है क्योंकी एक तार या फाइबर के माध्यम से संकेत भेजना, हवा संकेत भेजने की तुलना में आसान होता है। काफी वायर्ड लैन टोपोलॉजी पॉइंट टू पॉइंट लिंक से बनाया गया होता है। वायर्ड लैन का सबसे आम प्रकार ईथरनेट (IEEE 802.3) के रूप में जाना जाता है। 

(IV) MAN ( मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क)-



इस तरह के नेटवर्क का फैलाव लगभग एक शहर में  होता है। जैसे केबल टीवी नेटवर्क, वाईमैक्स। 

(V ) WAN ( वाइड एरिया नेटवर्क)-



इस तरह के नेटवर्क के एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र, अक्सर एक देश या कॉन्टिनेंट तक फैलाव  है। वि.पी.एन या VPN ( वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क), ISP ( इंटरनेट सेवा प्रदाता), सेलुलर टेलीफोन नेटवर्क, 3-जी , उपग्रह संचार।  

1.2.4 Organization Scope ( संगठनात्मक विषय क्षेत्र) -

विभिन्न प्रकार के आर्गेनाइजेशन द्वारा प्रयुक्त किये गए इंटेरनेट प्रौद्योगिकी के प्रकार को निचे दर्शाया गया है:-

A. इंट्रानेट-

यह आर्गेनाइजेशन का स्वयं का निजी इंटरनेट संस्करण है। 

B. एक्सट्रानेट-



यह एक से अधिक आर्गेनाइजेशन को जोड़ने वाला एक निजी नेटवर्क है। कार्यविधि के दृष्टिकोण से , यह एक आर्गेनाइजेशन के इंट्रानेट का एक्सेस बहार प्रदान करता है। 

C. फायरवॉल -

यह एक विशेष सिक्युरिटी सिस्टम है जिसे एक आर्गेनाइजेशन के नेटवर्क को बाहरी खतरों के खिलाफ रक्षा करने के लिए डिजाइन किया गया है। आईटी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के उपयोग से बनाया गया सिस्टम है जो एक कम्पनी  इंट्रानेट या अन्य आंतरिक नेटवर्क के एक्सेस पर नियंत्रण रखता है। 


एक प्रॉक्सी सर्वर ( या तो समर्पित हार्डवेयर पर या एक सामान्य मशीन पर सॉफ्टवेयर के रूप में चलने वाला), एक एप्लीकेशन के तरीके से इनपुट पैकेट के साथ रिस्पॉन्ड कर, अन्य पैकेट को ब्लाक कर, एक फायरवाल के रूप में कार्य करता है, एक प्रॉक्सी सर्वर, एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क के मध्य एक गेट वे के प्रकार से कार्य करता है। यह इस मायने में की यह नेटवर्क यूजर की और से प्रॉक्सी की भाँति कार्य करता है। 

उपयोगी जानकारी- 

फायरवाल एक कंपनी के लिए महत्वपूर्ण जानकारी की रक्षा करने में बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 


तो दोस्तों आशा है की आपको कंप्यूटर नेटवर्किंग का यह 2nd पार्ट अच्छी तरह से समझ आ  गया होगा और दोस्तों किसी भी प्रकार की समस्या हो तो हमें Comment जरूर करे ताकि हम आपकी समस्या को दूर कर सके और है दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा  लगे तो  कमेंट कर के जरूर बतावे। 

धन्यवाद। 


































Bottom Ad [Post Page]

Advertisement