Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement
Que.& Ans.Science Basic

DNA Kya Hai | DNA क्या है।

 What is DNA | DNA क्या है।

नमस्कार दोस्तों टेक्निकल फंडा में आपका स्वागत है तो आज को टॉपिक साइंस से जुड़ा हुआ है आज के टॉपिक में हम जानेंगे की DNA क्या होता है? और दोस्तों एक बात और यहाँ पृथ्वी पर जितने भी जीव होते है सब का DNA अलग अलग होता है। किसी का DNA समान नहीं होता है। 

DNA Kya Hai | DNA क्या है।

तो दोस्तों आइये जानते है DNA के बारे में-
DNA का पूरा नाम डी ऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल होता है डीएनए दरसल अणुओ की एक घुमावदार सीढ़ीनुमा श्रृंखला है जिसमे जीवो की विशेषताओं और उनके आनुवांशिक लक्षणों के बारे में जानकारी होती है! 

जैसा की आपको पता है की हमारे पूर्वज बन्दर थे और शायद यही वहज है की इंसान का डीएनए 95% चिंपांजी से मिलता है। आपको जानकर हैरानी होगी की HUMAN डीएनए का 50% हिस्सा केले के डीएनए के सामान होता है जी हाँ फल वाला केला जिसे हम खाते है। केले के अलावा गोभी के डीएनए से भी इंसान के डीएनए का कुछ प्रतिशत हिस्सा मिलता है। अगर आपके डीएनए को फैलाया जाय तो वह पृथ्वी से सूर्य तक 600 पहुँच सकता है। 1 ग्राम डीएनए में ७०० TERABYTES  DATA स्टोर किया जा सकता है। 

DNA Kya Hai | DNA क्या है।

डीएनए इंसानी शरीर की हर कोशिका में पाया जाता है जब भी कोशिका का विभाजन होता है डीएनए अपने आप की कॉपी बना लेता है  ताकि दोनों कोशिकाओं  में एक एक डीएनए हो सके। प्रत्येक डीएनए 1.8 मीटर तक लम्बी हो सकती है लेकिन यदि इन्हे सिकोड़ दिया जाय तो ये 0.09 माइक्रो मीटर तक काम हो सकते है। 

आप  यह जानकर आश्चर्य चकित रह जायेंगे - आपका डीएनए आपके पूर्वजो के  बारे में भी बता सकता है आपके  पूर्वजो में पीढ़ी दर पीढ़ी क्या-क्या बदलाव हुए और वे सेकड़ो-हजारो साल पहले दुनिया के किस स्थान पर रहते थे ये सारी जानकारी आपके शरीर के डीएनए में उपलब्ध है। पीढ़ी दर पीढी मनुष्यो के विकास के साथ-साथ उनके डीएनए में भी बदलाव होता रहता है और इस प्रक्रिया में अब तक 510 डीएनए कोड ख़त्म हो चुके है। 
इन दुनिया में जितने भी डिजिटल इनफार्मेशन ( digital information) है उन्हें यदि डीएनए में स्टोर किया जाये तो इसके लिए केवल 2 ग्राम डीएनए ही पर्याप्त है। 

डीएनए को पहले बार Fredrich Miescher नामक व्यक्ति द्वारा खोजा गया था सन 1943 में वैज्ञानिको को पता चला की डीएनए में जेनेटिक जानकारीयां स्टोर रहती है इससे पहले यह माना जाता था की आनुवांशिक जानकारिया प्रोटीन में पाई जाती है। 
\
DNA Kya Hai | DNA क्या है।

मानव शरीर के हर कोशिका में डीएनए हर एक दिन में 1000 से 10 लाख बार क्षतिग्रस्त होता है लेकिन सौभग्य की बात यह है की इनकी मरम्मत के लिए हमारे शरीर में एक सिस्टम बना हुआ है जो की लगातार काम करता रहता है। ये इन क्षतिग्रस्त डीएनए में सुधार होना बंद हो जाये तो वह कैंसर का कारण बन सकता है या इंसान की मृत्यु  भी हो सकती है। 

सूरज की UV किरणे भी डीएनए को नष्ट कर सकती है कई बार नष्ट हुआ डीएनए भी रिपेयर नहीं हो पाता  है ऐसी स्थति में म्यूटेशन होने का खतरा होता है यानी की डीएनए का वह गुण विलुप्त हो जाता है। 

DNA Kya Hai | DNA क्या है।

तो दोस्तों आपको यह पोस्ट पढ़कर और डीएनए के बारे में जानकर केसा लगा क्या आप डीएनए के बारे में ये सब बाते जानते थे यदि आप जानते थे तो हमें COMMENT करके जरूर बताए और या पोस्ट कैसी लगी यह भी बताए और भी ऐसी बाते जानने के लिए आप हमारे ब्लॉग से जुड़ जाये और कमेंट और पोस्ट को शेयर करते रहे। 

धन्यवाद। 











Bottom Ad [Post Page]

Advertisement