Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement
Technology

What is Internet | in Hindi

1. इंटरनेट का परिचय- 

नमस्कार भाइयो- बहनो टेक्निकल फंडा में आपका स्वागत है तो दोस्तों हम आज पढ़ने जा रहे है जो की बहुत ही जिज्ञासु जानकारी है जो की आप सब में से शायद ही कोई इसके बारे में जानता होगा। तो दोस्तों आज का टॉपिक है इंटरनेट के बारे में की इंटरनेट है क्या ? इससे होता क्या है ?किस प्रकार काम करता है ? तो दोस्तों आइये जानते इंटरनेट के बारे में आपके डाउट्स क्या है वो सब इस आर्टिकल में क्लियर हो जाएंगे -

इंटरनेट का परिचय

1. 1  इंटरनेट का इतिहास-

इंटरनेट की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने की थी। युद्ध की स्थिति में संचार व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिये इंटरनेट का निर्माण किया गया था। इसी क्रम में अरपानेट APRANet ( Advance रिसर्च Projects Agency) नामक एक नेटवर्क को विकसित किया गया जो की धीरे-धीरे एक संचार माध्यम ( कम्युनिकेशन चैनल) में परिवर्तित हो गया। इसे कॉन्ट्रैक्टर्स, मिलिट्री के लोग एवं विश्र्वविद्यालय के शोधकर्ता यूज करने लगे उसके विकास में अपना योगदान देने लगे। 

नेटवर्क को इस्तेमाल करने के लिए उच्च Standard प्रोटोकॉलो के  समूह को विकसित किया गया। जिसके द्वारा लोग एक दूसरे से कम्युनिकेट कर सके एवं डाटा शेयर कर सके। सन 1980 में नेशनल साइंस फाउंडेशन ने कुछ हाई स्पीड कम्प्यूटर्स को जोड़कर एक नेटवर्क ( NSFNet ) तैयार किया जिसने बाद में इंटरनेट की नीव रखी। 1980  तक्क इसमें काफी नेटवर्क जुड़े एवं सहयोग करने लगे। सन 1991 में नेशनल रिसर्च एवं एजुकेशन नेटवर्क (NREN ) की स्थापना की गई। नेशनल रिसर्च एंड एजुकेशन नेटवर्क ( NREN ) का लक्ष्य शोध एवं शिक्षा से सम्बंधित सूचनाओं के सम्प्रेषण के लिए हाइ स्पीड नेटवर्क को विकसित करना था, साथ ही इंटरनेट के लिए वाणिज़्यक उपयोग ( Commerce uses) की सम्भावनाओ की तलाश करना था।

इंटरनेट सूचना का सुपरहाइवे ( information superhighway) के नाम से भी प्रसिद्ध है। इसके जरिए आप नवीनतम वित्तीय समाचार पा सकते है, लाइब्रेरी कैटलॉग को ब्राउज सकते है, अपने दोस्तों के साथ इनफार्मेशन एक्सचेंज कर सकते है या एक जिवंत राजनितिक बहस में शामिल हो सकते है।  

1.2  इंटरनेट- 

इंटरनेट सूचना संप्रेषण ( information communication ) का एक वैश्र्विक कम्प्यूटर नेटवर्क ( ऐसे computers जो आपस में connected है ) है यह यूजर्स को सूचना आदान-प्रदान करने का मंच प्रदान करता है। इंटरनेट में संचार के लिए विभिन्न प्रकार के प्रोटोकॉल्स का प्रयोग किया जाता है, जिससे डाटा ट्रांसफर में उद्देश्यपरकता को बनाए रखने में मदद मिलती है।


 इन कम्पूटरो में सरकारी, विश्व्विधालय, कम्पनी एवं लोगो के व्यक्तिगत कम्प्यूटर शामिल है। ज्यादातर इंटरनेट सेवा क्लाइंट/ सर्वर मॉडल पर कार्य करती है। जब कोई कम्प्यूटर फाइल रिसीव कर रहा होता है तो क्लाइंट कहलाता है तथा वह फाइल सेंड कर रहा होता है तो वह सर्वर बन जाता है। इंटरनेट पर एक्सेस प्राप्त करने के लिए उस क्षेत्र में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के साथ एकाउंट खोलना होता है।

 1.2.1 इंटरनेट का उपयोग-

1.2.1.1 कम्युनिकेशन ( संचार )-

इंटरनेट  का प्रयोग हम अपने से दूर रह रहे लोगो से संचार करने के लिए काफी आसानी से कर सकते है। इंटरनेट के आने के पहले ये काम काफी मुश्किल हुआ करता था लेकिन इंटरनेट ने हमारी लाइफ को काफी आसान बना दिया है।



 इसके जरिए लोग ईमेल, टेक्स्ट एवं वॉइस चैट, तथा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये सन्देश सम्प्रेषण के कार्य कर पा रहा है। इंटरनेट द्वारा प्रदान की गई तेज रफ़्तार संचार व्यवस्था हमारे लिए अमूल्य उपहार है। वर्तमान में इंटरनेट मैसेजिंग एवं सोशल मीडिया ( सोशल नेटवर्किंग साइट्स ) इंटरनेट के द्वारा कम्युनिकेशन के कुछ उदाहरण में से एक है। 

1.2.1.2 रिसर्च ( शोध)-

शोध एक ऐसा कार्य है जिसको करने के लिए बड़ी मात्रा में शोध विषय से सम्बंधित साहित्य के पुनरवलोकन की आवश्यकता होती है। शोध विषय से सम्बंधित साहित्य एवं संदर्भ को एकत्रित करना एक कठिन कार्य हुआ करता था, पर जब से इंटरनेट का विकास हुआ है एक क्लिक मात्र से विषय से सम्बन्धित पुरे विश्व के हजारो शोध पत्र एवं पुस्तके उपलब्ध हो जाती है।


 वर्तमान में शोध लाभप्रद सैकड़ो जानकारियां आपको इंटरनेट पर मिल जाती है। साथ ही सोशल मीडिया के जरिये आपके विषय से सम्बंधित विश्व के विभिन्न विशेषज्ञों से जुड़ कर शोध समस्या से सम्बंधित परामर्श भी प्राप्त कर सकते है। 

1.2.1.3 एजुकेशन ( शिक्षा)-



वर्तमान परिदृश्य में शिक्षा के क्षेत्र में नवचारों के प्रचारो में इंटरनेट की बड़ी भूमिका नजर है। ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म विकसित हो रहे है, जिसके जरिए लोग रजिस्टर हो कर घर बैठे शिक्षा प्राप्त कर रहे है। साथ ही विकिपीडिया जैसी सोशल साइट्स के जरिए ओपन एजुकेशन रिसोर्सेज विकसित हो रहे है। आज विभिन्न शिक्षण संस्थान यु-ट्यूब के जरिए वीडियो लेक्चर अपलोड करके ऑनलाइन इंटेरेक्टिव लर्निंग को प्रोत्साहित कर रहे है। 



साथ ही विभिन्न विषयो से सम्बंधित सेल्फ लर्निंग मटेरियल की PDF पीडीएफ फाइल्स भी उपलब्ध कराई जा रही है। गूगल स्क्रॉलर, इनफ्लिबनेट जैसे तमाम प्लेटफॉर्म हजारो की संख्या में शोध जनरल एवं पुस्तके ऑनलाइन मुहैया करा रहे है। 

1.2.1.4  फाइनेंसियल ट्रांजेक्शन ( वितीय लेन-देन)-

वितीय लेन-देन से आशय मुद्रा के हस्तांतरण से है। इंटरनेट ने ऑनलाइन मुद्रा हस्तांतरण प्रणाली को विकसित की है। जिसके द्वारा आप अपने बैंक खाते से पुरे विश्व् में मुद्रा हस्तांतरण प्रणाली कर सकते है। इसके लिए आपको अपने खाते को बैंक की ऑनलाइन सर्विस से जोड़ना होगा।



 इसके उपरांत आप बैंक की वेबसाइट पर लोग इन करके मुद्रा हस्तांतरण के कार्य को कर सकते है। इसके अलावा इंटरनेट ने प्लास्टिक मनी की अवधारणा को भी विकसित किया है, जिसे डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड जैसे नामो से संबोधित किया जाता है। इसके द्वारा भी आप बैंक के एटीएम के द्वारा मुद्रा प्राप्त कर सकते है, साथ ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कर सकते है। 


 1.2.1.5  रियल टाइम अपडेट-


इंटरनेट आपको विश्व जगत की विभिन्न ताजा जानकारियों से अवगत कराता है। इंटरनेट 24 घंटे अपडेट समाचार लोगो तक पहुँचाता है। आप इससे जुड़ कर बिजनेस, खेल, वित, राजनीती, मनोरंजन, एवं बहुत सामाजिक मुद्दों से संबंधी सूचनाऍ प्राप्त  है। 

1.3 इंट्रानेट-



एक इंट्रानेट एक निजी नेटवर्क है जो केवल उस संगठन के कर्मचारियों के लिए ही सुलभ होता है। आम तौर पर संगठन के आंतरिक आईटी सिस्टम से जानकारी और सेवाओं की एक विस्तृत श्रंखला संगठन के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध  एवं ये इंटरनेट से आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं होता है।  


1.3.1 इंटरनेट बनाम इंट्रानेट ( Internet versus Intranet)-

                                             

इंटरनेट वैश्विक वर्ल्ड वाइड वेब है जब की इंट्रानेट एक कंपनी का निजी इंटरनेट है जिसे सिर्फ कम्पनी के अंदर इस्तेमाल किया जा सकता है। दोनों TCP/IP protocol को उपयोग में लेते है साथ ही ईमेल और अन्य वर्ल्ड वाइड वेब मानक का इस्तेमाल करते है। दोनों में मुख्य फर्क यह है की इंट्रानेट का यूजर इंटरनेट पर जा सकता है लेकिन सुरक्षा कारणों जैसे कम्प्यूटर Firewalls के कारण इंटरनेट यूजर इंट्रानेट पर नहीं जा सकता है। इंट्रानेट बिना इंटरनेट कनेक्शन के चल सकता है। 


इंटरनेट, अधिक व्यापक एक बड़ी आबादी में फैला है, सभी वेब आधारित सेवाओं के लिए बेहतर पहुंच प्रदान करता है और इस प्रकार, बहुत से उपयोगकर्ता के अनुकूल है। इंट्रानेट अधिक सुरक्षित और सुरक्षित निजीकृत इंटरनेट का एक संस्करण है। 

I hope की आपको आज का Topic समझ में आ गया होगा तो दोस्तों आज का टॉपिक आपको कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताए और भी जानकारी के लिए comment जरूर करे। 

धन्यवाद। 



















Bottom Ad [Post Page]

Advertisement