ब्लॉगर में ऑप्शन क्या है?
नमस्कार दोस्तों मैं दिपेश सेवक टेक्निकल फंडा में आपका स्वागत है। तो दोस्तों कैसे हो आप लोग ? उम्मीद करता हूँ की बहुत ही अच्छे होंगे।तो दोस्तों आज का टॉपिक है की ब्लॉगर में Left side ऑप्शन होते है। वो क्या होते है ? किस प्रकार काम करते है? उनका अर्थ क्या है? उनका इस्तेमाल कैसे करना है? वो किस काम के लिए होते है? सारी जानकारी आपको आज यहाँ मिल जाएगी।
इससे पहले आप यह पोस्ट अगर डायरेक्ट पढ़ रहे है तो आपको बता दू की इस पोस्ट के पहले और 2 पोस्ट है उनको जरूर पढ़े ताकि आपको शुरू से ही पता चल जाए की यहाँ तक आने के लिए कहा से शुरू करना पढता है। इसके लिए निचे दी गई दो पोस्ट जरूर पढ़े।
ये जरूर पढ़े
हां तो दोस्तों जैसे ही आपने अपना एक ब्लॉग व्यवस्तिक तरीके से बना लिया है। और अब आप अपना ब्लॉग खोलोगे तो ये ऑप्शन आपको कुछ इस तरह से दिखेंगे।
अब दोस्तों ये मेरा ब्लॉग है जो की Best Knowledge कर के मेने बनाया है। यह एक डेमो ब्लॉग बनाया है आपको बताने के लिए की किस प्रकर से आपको स्टेप पार करनी है।
हाँ तो दोस्तों आपको ऊपर दिए गए चित्र में Left Side में ऑप्शन दिए गए है। उनका क्या काम है और उनका किस प्रकार से उपयोग किया जाता है, ये जानने वाले है।
तो सबसे पहले आपको ऑप्शन दिख रहा है वो है न्यू पोस्ट का -
New Post -
New Post नाम से ही पता चल जाता है की इसके अंदर तो हमें नयी पोस्ट लिखनी है। तो दोस्तों हाँ बिलकुल सही है हमें इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद हम एक और नयी पोस्ट लिख सकते है। और उसे पब्लिश कर सकते है।
All -
All यहाँ पर New Post के पास ही आपको एक और ऑप्शन मिलेगा मल्टीपल वाला जिसमे आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे-
ऑल , पब्लिश्ड, ड्राफ्ट और सेडुयल का।
तो ये ऑप्शन में एक होता है आल और ऑल के अंदर सभी पोस्टे होती है जो हमारे द्वारा लिखी गई Post है। और इसमें हमको पता चलता है की टोटल पोस्टे कितनी है।
ड्राफ्ट के अंदर हमने किन किन पोस्टो को पब्लिश नहीं किया है और उन्हें लिख कर के रखा है।
और पब्लिश्ड के अंदर आपने कितनी पोस्ट लिख कर के उनको पब्लिश्ड कर दिया है।
Post -
Post पोस्ट के अंतर्गत ये होता है की आपने जितनी पोस्ट लिखी है वो आपको इसके अंदर मिल जाएगी।
Stats -
Stats इसके अंतर्गत आप अपने पोस्ट पर कितने व्यूज आये वो देख सकते हो। आपकी साइट को कितने जने Follow कर रहे है और आपको किस पोस्ट पर क्या Comment आई ये सब इसमें देख सकते हो। अधिक जानकारी के लिए आपको एक Analytics Account बनाना होगा जिससे आप और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और इससे आपको पता लग जायेगा की साइट पर आया user कहा से आ रहा है और कोनसी पोस्ट को पढ़ रहा है। सब कुछ details आपको इसमें मिल जाऐगी।
Comment -
Comment इसके अंतर्गत आपको आपकी पोस्ट पर आये कमेंट देख सकते हो।
Earning -
Earning इसमें आपको AdSense अप्रूवल मिलने के बाद आपको कोनसे महीने, कोनसे दिन, आज, कल, सब दिनो की Earning बताएगा पूरी डिटेल्स से।
लेकिन Adsense अप्रूवल मिलने के बाद इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी अगर आप इसमें अपनी Earning देखना चाहते हो तो।
Pages -
Pages इसमें आप अपनी साइट के लिए बहुत ही Important pages बना सकते हो जैसे की About Us, Contact Us, Privacy Policy, Disclaimer आदि सभी प्रकार के महत्वपूर्ण पेज बना सकते हो और अपनी साइट को एक अच्छी security दे सकते हो।
Layout -
Layout इसमें आपको अपनी theme को सैट कर सकते हो आपको Page Ad करना हो उसे कहा पर रखना हो अपनी add को कहा लगाना हो ये सभी प्रकार की प्रक्रिया कर सकते हो।
Theme -
Theme इसके अंदर आप अपनी थीम को बहुत ही अच्छे प्रकार से सुधार सकते हो और अपनी साइट को एक नया रूप दे सकते हो इसमें आपको Coding की तरह कार्य कर सकते हो।
Settings -
Settings इसमें आपको पूरी सेटिंग मिल जाएगी। जैसे की आपको आपकी साइट का Tittle क्या देना है, आपने किस बारे में साइट बनाई, भाषा बदल सकते हो, और भी महत्वपूर्ण सेटिंग इस settings के अन्तर्गत आती है।
Reading List -
Reading Post इसमें आपने किसी दूसरे के ब्लॉग को follow किया हो उसके आर्टिकल आप यहाँ पर बड़ी आसानी से पढ़ सकते हो।
View Blog -
View Blog इसके अंतर्गत आप अपने ब्लॉग अपनी साइट को देख सकते हो। किस प्रकार की थीम आपने लगाई है उसे इसके माध्यम से जल्दी से देख सकते हो।
तो दोस्तों आज के लिए बस इतनी सी जानकारी, मिलते है इसके अगली स्टेप में ओर गहराई से जानने के लिए तक के लिए ये पोस्ट पढ़ ले ताकि आपको कुछ बेसिक जानकारी मिल जाएगी।
किसी भी प्रकार के डाउट के लिए आप हमें Comment कर सकते है ताकि हम आपके डाउट को Clear सकते है और बात सिर्फ डाउट ही नहीं आपको यदि हमारी पोस्ट पसंद आ रही हो तो भी आप हमें comment करे हमारी साइट से जुड़ जाइये और जानिए कुछ बेहतर, अलग।




