Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement
Computer Basics

Hardware or Software Kya Hote Hai

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या है जानिए हिंदी में -

हेल्लो दोस्तों टेक्निकल फंडा में आपका स्वागत है, और दोस्तों आज का टॉपिक है जो की हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या होते है और क्या काम के होते है इनका उपयोग कहा होता है। 
अगर आपको हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बारे में नहीं जानते है तो आपको इस आर्टिकल में पूरी जानकारी सरल हिंदी भाषा में दी गई है तो आपको आसानी से समझ आ जायेगा, तो चलिए जानते है हार्डवेयर और  सॉफ्टवेयर के बारे में -
पहले हम पढ़ेंगे वो है -

सॉफ्टवेयर क्या है -

हम कंप्यूटर की मदद से विभिन्न प्रकार के कार्यो को संपन्न कर सकते है। असल में सभी प्रक्रियाएँ सॉफ्टवेयर की मदद से की जाती है जो की सेकेंडरी मेमोरी डिवाइस में संगृहीत हो जाती है। सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का एक और नाम है। सॉफ्टवेयर प्रोग्रामो का संग्रह है जो एक विशेष प्रयोजन के लिए लिखा गया है। एक प्रोग्राम कुछ भी नहीं एक निर्देशों का समूह है जो की किसी एक विशेष प्रोग्रामिंग भाषा में लिखा गया है। सॉफ्टवेयर के दो प्रमुख प्रकार है-
सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर। इन दोनों सॉफ्टवेयरों के अपने अपने कार्य क्षेत्र है। 
जिनमे हम सबसे पहले सिस्टम सॉफ्टवेयर के बारे में जानेंगे -

what is software and hardware

सिस्टम सॉफ्टवेयर क्या है-

सिस्टम सॉफ्टवेयर एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो पहले उपयोगकर्ता से सूचना का आदान प्रदान करता है और फिर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के साथ काम करता है। सिस्टम सोफ्टवेटयर कंप्यूटर को अपने आंतरिक संसाधनों का प्रबंधन करने में मदद करता है। सिस्टम सॉफ्टवेयर सिर्फ एक प्रोग्राम नहीं है, बल्कि कई प्रोग्रामो का एक संग्रह है। सिस्टम प्रोग्रामस के महत्वपूर्ण घटक निम्न प्रकार के है:
  • ऑपरेटिंग सिस्टम (O. S.):- ऑपरेटिंग सिस्टम सिस्टम सॉफ्टवेयर है जो की कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर संसाधनों का प्रबंधन और कंप्यूटर प्रोग्राम के लिए आम सेवाए प्रदान करता है। यह कम्यूटर और उपयोगकर्ता के बीच एक इंटरफ़ेस प्रदान करता है। विंडोज OS कंप्यूटर पर सबसे अधिक कोर व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम में से एक है। लिनक्स और यूनिक्स os भी कुछ प्रकार की एप्लीकेशन में इस्तेमाल किया जाता है। वे कई प्रकार के होते है, जैसे एम्बेडेड, वितरित, वास्तविक समय आदि। ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में अधिक जानने के लिए 

    ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है

  • यूटिलिटीज:- यूटिलिटीज़ विभिन्न प्रकार की सेवाए है जो की ऑपरेटिंग सिस्टम के द्वारा की जाती है। यूटिलिटीज़ जैसे डिस्क फ्रैग्मेंटर अवांछनीय फाइल को हटाने एवं डिस्क के संशाधनो को पूर्ण रूप से काम में लेने के लिए उपयोगी होती है। इस सुविधा के द्वारा हम डिस्क स्पेस को भी व्यवस्थित कर सकते है। 
  • डिवाइस ड्राइवर:- ये एक तरह के विशेष प्रोग्राम होते है जो अन्य इनपुट और आउटपुट डिवाइस को बाकि के कंप्यूटर प्रणाली के साथ संवाद करने की अनुमति प्रदान करते है। 
  • सर्वर:- सर्वर की आवश्यकता तब पड़ती है जब अलग अलग यूजर द्वारा किये गए अनुरोधों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम को रन करने की जरूरत होती है। 

सिस्टम सॉफ्टवेयर एवं एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के उपयोग, आवश्यकता, सॉफ्टवेयर की संख्या, निर्भरता और फंक्शन क्या है जानिए -

 सिस्टम सॉफ्टवेयर 

 

 एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर 

कंप्यूटर को कार्य करने में सक्षम बनाता है। 

 उपयोग 

 उपयोगकर्ता को दक्षता पूर्वक डोक्युमेंटेंशन के साथ कार्य करने के लिए सक्षम बनाता है। 

 अनिवार्य है 

 आवश्यकता 

वैकल्पिक-उपयोग तथा आवश्यकता पर निर्भर करता है।  

हर एक कंप्यूटर को एक सिस्टम सॉफ्टवेयर की आवश्यकता रहती है। 

  सॉफ्टवेयर की संख्या 

 हर एक कंप्यूटर पर एक से अधिक एप्लीकेशन हो सकते है। 

आत्मनिर्भर:- इस बिना एप्लीकेशन की भी उपयोग किया जा सकता है। 

निर्भरता  

 निर्भरता:- एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर, सिस्टम सॉफ्टवेयर बिना कार्य नहीं कर सकता है। 

 एप्लीकेशन को रन करने हेतु आवश्यक प्रदान करता है। 

 फ़ंक्शन 

 उपयोगकर्ता को विशिष्ट कार्य करने हेतु जरूरी एनवायरनमेंट प्रदान करता है। 


एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर:-

एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर वो सॉफ्टवेयर है जो विशेष रूप से उपयोगकर्ताओ के लिए तैयार किये जाते है- इनको एंड यूजर प्रोग्राम्स भी कहते है। कुछ प्रोग्राम्स जैसे वर्ड प्रोसेसर, वेब ब्राउज़र, एक्सेल एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर की श्रेणी में आते है। इन प्रोग्रामों को बेसिक या स्पेशलाइज़्ड एप्लीकेशन के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। 

बेसिक एप्लीकेशन: इन एप्लीकेशन को व्यापक रूप से जीवन लगभग सभी क्षेत्रों में उपयोग किया जाता है:

  • व्यापार 
  • शिक्षा  
  • चिकित्सा विज्ञान 
  • बैंकिंग 
  • इंडस्ट्रीज 
एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का उपयोग आप अपने अनेक कार्यो के लिए कर सकते है जैसे संदेश भेजने, दस्तावेज तैयार करने, स्प्रेडशीट बनाना, डेटाबेस, ऑनलाइन शॉपिंग आदि। एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर इस तरीके से तैयार किये जाते है जिससे उपयोगकर्ता के लिए काम करना बेहद आसान हो जाता है उदाहरण के लिए यदि कोई उपयोगकर्ता किसी भी वर्ड (MS Word ) फाइल को बनाता है तो उसे margine, line spacing, font साइज़ पहले से ही सेट मिलता है जिसे वो अपने अनुसार चेंज कर सकता है। उपयोगकर्ता डॉक्यूमेंट में रंग भरने, शीर्षकों, और तस्वीरें आवश्यकता अनुसार जोड़ सकते है।  

उदाहरण:- एक वेब ब्राउज़र एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर ही जिसे विशेष रूप से इंटरनेट पर पाई जाने वाली इनफार्मेशन एवं कंटेंट खोजने के लिए तैयार किया गया है। 

वेब ब्राउज़र के नाम:- इंटरनेट एक्स्प्लोरर, मोजिला फ़ायरफ़ॉक्स, गूगल क्रोम एवं सफारी। 

स्पेशलाइज़्ड एप्लीकेशन:- में हजारो अन्य प्रोग्राम्स है जो की विशिष्ट विषयो और व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित करते है। कुछ सबसे अच्छे प्रोग्राम्स है- ग्राफिक्स, ऑडियो, मल्टिमेदिअर, वेब लेखन, कृत्रिम बुद्धि। 

अब बारी है जानने की वो है की हार्डवेयर क्या होते है -

हार्डवेयर:-

हार्डवेयर एक सामान्य शब्द है जो की कंप्यूटर प्रणाली के किसी भी घातक की भौतिक उपस्थिति का वर्णन करने के लिए किया जाता है तथा जिसे देखा और छुआ जा सके। इसमें कंप्यूटर केस, मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस भी शामिल है। इस तरह से कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, प्रिंटर, मदरबोर्ड, मेमोरी चिप्स, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, एक्स्पेंशन कार्ड, केबल, स्विच और जिसे आप छू कर महसूस कर सकते है वो उपकरण हार्डवेयर में शामिल है। 

हार्डवेयर को अक्सर इनपुट, आउटपुट, स्टोरेज, प्रोसेसिंग के रूप में वर्गीकृत कर सकते है। हार्डवेयर जो सीपीयू का एक अभिन्न हिस्सा नहीं है उन्हें पेरिफेल उपकरणों के रुप में संदर्भित किया जाता है, पेरिफेल उपकरणों को आमतौर पर इनपुट, स्टोरेज या आउटपुट के लिए उपयोग किया जाता है। 

इनपुट डिवाइस एक ऐसी हार्डवेयर डिवाइस है जो यूजर से इनफार्मेशन स्वीकार करती है, इन्फोर्मशन को इलेक्ट्रिकल सिग्नल में कन्वर्ट करती है और उसके बाद प्रोसेसर को संचारित करती है। इनपुट डिवाइस का मुख्य कार्य मनुष्य को कंप्यूटर के साथ इंटरेक्शन करवाना होता है। उदाहरण के लिए अगर आप कंप्यूटर पर गेम खेल रहे हो तो माउस पॉइंटर के द्वारा आप  नेविगेशन कंट्रोल कर सकते है। 

आउटपुट डिवाइस  कंप्यूटर सिस्टम से इनफार्मेशन लेता है और इसी रूप में परिवर्तित करता है जिनको मनुष्यों द्वारा आसानी से समझा जा सकता है। उदहारण के लिए मॉनिटर यूजर के लिए प्रोसेसर के द्वारा प्रोसेस की गयी इनफार्मेशन को विसुअल डिस्प्ले के द्वारा दिखाता है। 

प्रोसेसिंग डिवाइस कंप्यूटर के भीतर इनफार्मेशन की प्रोसेसिंग के लिए जिम्मेदार कम्पोनेंट है। इनमे सीपीयू, मेमोरी और मदरबॉर्ड डिवाइस शामिल है। 

स्टोरेज डिवाइस एक ऐसा कॉम्पोनेन्ट है जो कंप्यूटर के भीतर डेटा संगृहीत करने की अनुमति प्रदान करता है। इनमे हार्ड डिस्क ड्राइव और कॉम्पेक्ट डिस्क ड्राइव शामिल है। 

 घटक 

उदाहरण  

 इनपुट 

 ट्रैकबॉल, टच पैड, मिक्रोफोन, कीबोर्ड, सेंसर, माउस, स्कैनर, जोस्टिक, वेब कैमरा 

 प्रोसेसिंग 

 मदरबोर्ड, प्रोसेसर, मेमोरी 

आउटलुक 

 मॉनिटर, प्रिंटर, हेडफोन, स्पीकर, टच स्क्रीन, प्रोजेक्टर इत्यादि। 

 स्टोरेज 

 हार्ड डिस्क ड्राइव 


तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही। आशा है की आपको यह आर्टिकल पढ़कर हार्डवेअयर और सॉफ्टवेयर के बारे में काफी अच्छी जानकारी मिली होगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप Comment कर सकते है और हमें ईमेल भी कर सकते है। 

धन्यवाद। 

 




























Bottom Ad [Post Page]

Advertisement