लोहे का बड़ा जहाज पानी में क्यों नहीं डूबता ?
नमस्कार दोस्तों टेक्निकल फंडा में स्वागत है। तो दोस्तों आज टॉपिक लोहे का बड़ा जहाज पानी में क्यों नहीं डूबता ? किस कारण से वह पानी के ऊपर तैरता रहता है। इसके बारे में जानेगे।
जानने से पहले क्या आपको इस का कारण पता है यदि हाँ तो आप हमें निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताए।
अब आइये जानते है की क्या कारण है की लोहे का बड़ा जहाज पानी में क्यों नहीं डूबता ?
इसमें आपने अगर विज्ञान विषय लिया है तो आपने आर्किमिडीज के बारे में पढ़ा होगा और यदि नहीं पढ़ा है या विज्ञान नहीं ली है तो आइये जानते है आर्किमिडीज के सिद्धांत के बारे में-
आर्किमिडीज का सिद्धांत है की कोई वस्तु जब पानी में डाली जाती है तब उसके द्वारा हटाए गए जल का भार उस वस्तु के भार के बराबर होता है। और हटाए गए पानी की ताकत उसे वापस ऊपर की ओर उछालती है।
इसलिए लोहे का एक टुकड़ा जब पानी में डाला जाता है तब उसके द्वारा हटाए गए पानी के ऊपर लगने वाली शक्ति को छोटा आकार मिलता है। यदि इसी लोहे के टुकड़े की प्लेट बना दी जाती है तो उसका आकार बड़ा हो जाता है और वह पानी के निचे से आने वाली ताकत का फायदा उठा सकती थी।
लोहे के जहाज का आयतन उसके भार से अधिक होता है। लोहे का जहाज अपने आयतन के बराबर पानी विस्थापित करता है , यह विस्थापित जल अपने आयतन के तुल्य जहाज पर लगाता है जिससे जहाज पानी में तैरता है। जबकि लोहे के टुकटे का आयतन उसके भार से कम होता है, उसके द्वारा विस्थापित जल उसके भार से कम होता है। जिससे वह डूब जाता है।
तो दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमें Comment जरूर करे और रोज़ाना ऐसी पोस्ट पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करे।



