इंटरव्यू कैसे दे ??
नमस्कार दोस्तों टेक्निकल फंडा में आपका स्वागत है तो दोस्तों आज का टॉपिक बहुत ही शानदार रहने वाला क्युकी आज कल के लोग जो की खुद के बारे में बताने के लिए कुछ नहीं जानते उनको अपने बारे में पता सब कुछ होता है लेकिन वे अपने आप को दूसरे के सामने नहीं बता पाते कई प्रकार की नोकरियो में भी इंटरव्यू लिए जाते है जिससे कई लोग वंचित रह जाते है उन्हें बात करने का तरीका ही नहीं पता की किस प्रकार से वह अपनी पहचान बताए तो दोस्तों आइए जानते है की किस प्रकार से अपने आप को इंटरडूस करवाए-
सबसे पहले तो दोस्तों इंटरव्यू शब्द इंग्लिश शब्द है इसे हिंदी में साक्षात्कार कहते है और गहराई से कहे तो - अपने आप के बारे में बताना कहा जाता है।
आज के ज़माने में आदमी चीटिंग करके हर परीक्षा पास कर सकता है इसीलिए बड़ी- बड़ी कंपनियों में नौकरी देने से पहले इंटरव्यू लिया जाता है जो उस कंपनी के प्रमुख अफसर लेते है। लेकिन यह सिर्फ कम्पनियो तक सिमित नहीं है बल्कि बहुत सी सरकारी जॉब के लिए भी इंटरव्यू लिया जाता है ताकि कोई चीटिंग करके जॉब हासिल न कर ले। अब आते है काम की बात पर की इंटरव्यू को कैसे पास किया जाए। मैं आपको कुछ ऐसे सवाल बताऊंगा की आपके इंटरव्यू में पास होने के चांस बढ़ जाएँगे।
आइये जानते है की किस प्रकार से इंटरव्यू दिया जाये -
1. अपने बारे में बताइये-
95% इंटरव्यू में पहला सवाल यही पूछा जाता है। यह सवाल आपको बहुत आसान लग रहा होगा लेकिन है बहुत कठिनी इससे सामने वाला आपके बात करने के तरीके, कॉन्फिडेंट और कम्यूनिकेशन स्किल्स का अंदाजा लगा लेता है। बहुत से लोग ऐसे सवाल का जवाब देते हुए हकलाते है, सोच- सोचकर बोलते है।
कैसे दे जवाब- सबसे पहले अपना नाम, अपने माता-पिता का नाम, आप कहा से है व् अंत में आपने कितनी पढाई की है व कहाँ से की है जानकारी बिना झिझके व् संतोषप्रद दें।
2. हमारी कंपनी के बारे में क्या जानते है?
या इस जॉब के बारे में आपने कहाँ से सुना? इस प्रश्न से इंटरव्यू लेने वाला यह जानने की कोशिश करता है की आप कितनी तैयारी करके आए या कितनी रिसर्च की है इस कंपनी के ऊपर। और या यह जानने की कोशिश करता है की आप ने सच में रिसर्च करके आए है या ऐसे ही उठकर इंटरव्यू के लिए आ गए है।
कैसे दे जवाब- सबसे पहले तो कम्पनी की पूरी हिस्ट्री पता करे व जब इंटरव्यू में जवाब दे तो सारा ज्ञान बोल दे जितना भी याद है। जैसे कंपनी कितनी ,कौन- कौन से अवार्ड प्राप्त है आदि।
3. इस काम के बारे में क्या जानते है?
यह काम क्यों चुना? इससे करियर क्यों बनाना है?- इंटरव्यू लेने वाला इस सवाल से यह जानना चाहता है की आप इस नौकरी के लिए कितने गंभीर है व् कितनी दिलचस्पी रखते है। ऐसे में लोग कह देते है माता- पिता ने कहा था, इस काम में बहुत पैसा है या बहन की शादी करनी है। ऐसे जवाबो से गलत इम्प्रेसन पड़ता है और इंटरव्यू लेने वाला सोचता है की आप अपनी इच्छा या दिलचस्पी के लिए नहीं बल्कि लालच व मजबुरी के लिए यह जॉब करना चाहते हैं।
कैसे दे जवाब - इसका जवाब आप ऐसे दे की मैंने स्कूल से ही इस फील्ड में दिलचस्पी ली है यह काम करना मुझे पसंद है, मैं इस जॉब के द्वारा अपना करियर बनाना चाहता हूँ और आपकी ग्रोथ करने में महत्वपूर्ण रोल निभाउंगा।
4. अपने बारे में कुछ ख़ास बताये?
या कंपनी आपको क्यों ले?- प्रकार के द्वारा इंटरव्यूवर यह जानने की कोशिश करता है की आप कितने सकारात्मक है और व् आपके मनोभाव जाँचता है। इसका जवाब बहुत से लोग देते है जैसे मैं बहुत मेहनती हूँ, मैं छुट्टियों में भी देर तक काम करता हूँ आदि। यह जवाब बहुत आम है और ऐसा लगता है की आप अपने समय का सही तरह मैनेज नहीं करते।
कैसे दे जवाब- मैं काम करने से पहले प्लानिंग करता हूँ, अपने काम को सही व बेहतर करने की हमेशा कोशिश करता हूँ, मैं अपना हर काम कड़ी मेहनत से करता हूँ, लोगो साथ बहुत जल्दी घुल- मिल जाता हूँ। अगर ऐसे जवाब देंगे तो बेहतर रहेगा।
तो दोस्तों आपको यह पोस्ट पढ़कर केसा लगा क्या वास्तव में यह बाते सही है यह आर्टिकल आपको कैसा लगा आप हमें COMMENT कर जरूर बताए और भी इसी तरह की पोस्ट पढ़ने के लिए आप हमें Comment जरूर करे।
धन्यवाद।


