Mind Power | दिमाग में इतनी शक्ति होती है!
नमस्कार दोस्तों टेक्निकल फंडा में आपका स्वागत है। तो दोस्तों आज का टॉपिक यह है की हमारे दिमाग में कितनी शक्ति होती है क्या आप को इसका कुछ अंदाजा है या नहीं? क्या आप जानते है दिमागी शक्ति के बारे में?
अगर आपको जरा सा भी कुछ अंदाजा हो तो आप हमें इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में कमेंट कर जरूर बताए और नहीं जानते तो आईये जानते है की
क्या है Mind Power | दिमाग में इतनी शक्ति होती है! आइये जानते है कुछ-
ओशो द्वारा सुअनी गई एक घटना आपको अपने शब्दों में सुनाने की कोशिश करता हूँ, एक व्यक्ति जो अनपढ़ था उसे टी. बी. की बीमारी हो गई।
वो गांव के वैध के पास गया वैध अपने खेत में काम कर रहा था। जब बीमार व्यक्ति उसके पास गया और पूरी बीमारी बताई तो वैध ने उसे दवाई बताने की सोची लेकिंन उसके पास लिखने को कुछ था नहीं तो उसने खेत में पडी एक ईंट उठाई और उस बीमार व्यक्ति को देकर कहा ये दवाई मार्केट से ले लेना। और हर दिन इसे पानी में घोल कर पी लेना। अनपढ़ होने की वजह से वो वैध की बाते ठीक से समझ नहीं पाया।
3 महीने हो गए 3 महीने के बाद वो अपढ़ व्यक्ति फिर से उस वैध के पास आया और बोला -
आप ने जो औषधि दी थी वो अच्छी थी मैं आधा ठीक हो चूका हूँ। थोड़ी सी औषधी और दे दीजिए। वैध ने कहाँ मैंने तुम्हे बताया तो था। व्यक्ति ने कहा हां ईंट तो मेरे घर के आस-पास भी थी लेकिन उस पर आपने जो मंत्र लिखा था वो लिख दो।
वैध ने उससे पूरी बात पूछी तो उसने बताया आपने जो ईंट दी थी उसे मैं पानी में घोल कर 3 महीने से पि रहा हूँ और मुझे आराम है, ईंट पर लिखा हुआ आपका मंत्र काम कर गया।
वैध हैरान हुआ लेकिन उसने उसको सच्चाई बताना ठीक नहीं समझा क्योकि वो ईंट उसके लिए दवाई से बेहतर काम कर रही थी। वैध ने एक और दूसरी ईंट ली और कोयले से उस पर उसी दवाई का नाम लिख उसे दे दी।
कुछ महीनो बाद वह व्यक्ति पूरी तरह से ठीक हो गया। ये बाते आपको केवल मन बुद्धि की लगेगी लेकिन हमारा दिमाग बहुत पावरफुल है। उस व्यक्ति ने उस ईंट पर ही विश्वास कर लिया। और वो उसे ठीक कर गई।
जब हमारा मन किसी बात पर 1% भी बिना शक किये किसी बात पर 100% यकींन का लेता है तो उसके जीवन में वो बात घटने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती क्योकि हमारे अवचेतन मन को कुदरत ने कुछ इस तरीके से बनाया है उसमे हम जो नहीं विचार सेल उसे सच कर देगा फिर चाहे पॉजिटिव विचार डालो या नेगेटिव चाकू का काम है काटना चाहे उससे फल काटो या किसी का गला। चाकू को उससे कोई मतलब नहीं।
उसी तरह अवचेतन मन भी है उसे अच्छे विचार दो या बुरे वो आपको रिजल्ट दे देगा। इसलिए पॉजिटिव बातो पर यकींन करे। और यदि आपको 1% भी शक नहीं है 100% यकीन है की आप जीवन में कोई बड़ा मुकाम हासिल कर जाएंगे तो मैं आपको लिख कर साइन करके दे सकता हूँ ऐसा होकर रहेगा।
क्योकि यह प्रक्रिया भी कुदरत के नियम में से एक है।
क्या आप अवचेतन मन से जुडी ऐसी और पोस्ट पढ़ना चाहते है? यदि हाँ तो कमेंट में Yes लिख कर मुझे जरूर बताए। यदि आप दिमाग से जुडी ऐसी और बेहतरीन पोस्ट मिस नहीं करना चाहते हो तो हमारे इस ब्लॉग को फॉलो करो और यदि इस पोस्ट से आपको १ % भी अच्छा लगा हो तो कमेंट जरूर करे।
धन्यवाद।


