Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement
Que.& Ans.

SHADISHUDA MAHILA KE PAN CARD ME PATI KI JAGAH PITA KA NAM KYO HOTA HAI | शादीशुदा महिला के पैन कार्ड मे पति की जगह पिता का नाम क्यो होता है

SHADISHUDA MAHILA KE PAN CARD ME PATI KI JAGAH PITA KA NAM KYO HOTA HAI | 

शादीशुदा महिला के पैन कार्ड मे पति की जगह पिता का नाम क्यो होता है। 

नमस्कार दोस्तों टेक्निकल फंडा में आपका स्वागत है तो दोस्तों आज का टॉपिक है की शादीशुदा महिला के पैन कार्ड मे पति की जगह पिता का नाम क्यो होता है तो दोस्तों क्या आप जानते है यदि हाँ तो आप हमें कमेंट कर जरूर बताए और नहीं जानते तो आइये जानते-


शादीशुदा महिला के पैन कार्ड मे पति की जगह पिता का नाम क्यो होता है -

भारत में एक लड़की की शादी होने के बाद उसकी पहचान बदल जाती है। तमाम सरकारी दस्तावेजों में और पहचान पत्रों में पिता के स्थान पर पति का नाम दर्ज किया जाता है लेकिन पैन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसमे शादी के बाद भी लड़की के पिता का नाम प्रदर्शित होता है आखिर क्यों आयकर विभाग पति को मान्यता क्यों नहीं देता लेकिन ऐसा नहीं है की आयकर विभाग पति या परिवार को मान्यता नहीं देता बल्कि विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों में पुरे परिवार की जानकारी होती है। 


PAN का फुल फॉर्म परमानेंट अकाउंट नंबर है। परमानेंट का आशय यह है की मनुष्य  के जन्म से लेकर मृत्यु तक एक ही अकाउंट नंबर होना। भले ही विवाह सात जन्मो का बंधन हो परन्तु कानून में तलाक की व्यवस्था भी है। मान लीजिए एक औरत के पति की मृत्यु हो जाती है और फिर औरत दूसरी शादी कर लेती है तो उसके पति का नाम बदल जाएगा। जिसके लिए पैन कार्ड को फिर से अपडेट करवाना पड सकता है। 
इसीलिए पिता के नाम को ही स्वीकृति दी जाती है अगर पिता की मृत्यु होती है तो उनका रिश्ता तो वही रहेगा। बस इसी वजह से पैन कार्ड में पति के नाम की जगह पिता के नाम से ज्यादा महत्व दिया जाता है। 

तो दोस्तों यह पोस्ट जानकर आपको कैसा लगा क्या आप जानते थे इसके बारे में यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप हमें कमेंट कर जरूर बताए और इसी प्रकार जी जानकारी के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर कर सकते है ताकि हम नयी नयी पोस्ट लाये और आप तक पहुचाये। 

धन्यवाद। 


Bottom Ad [Post Page]

Advertisement