कंप्यूटर की पीढ़िया-
तो दोस्तों आज हम जानेंगे कम्प्यूटर की पीढ़ियों के बारे में कि वो पहले कैसे थे, क्या कर सकते थे, फिर आगे उनमे कोनसे बदलाव हुए जिससे अब हम बड़े-बड़े कम्प्यूटर को एक लेपटॉप के रूप में लेकर के आ जा सकते है। तो आइये जानते है कोनसे है वो बदलाव-
मुख्य रूप से हम कम्प्यूटर की पीढ़ियो को पांच अवधियों में बाट सकते है या उनको पांच अवधियों में विभाजित कर सकते है। समय के साथ-साथ हमारा देश पहले की तुलना में काफी आगे निकल गाया है जिसका मुख्य कारण कम्प्यूटर और इंटरनेट है। अभी कुछ समय पहले इंटरनेट तेज नहीं चल रहे थे तो अभी ही जिओ के नेट ने इस कमी को भी पूरा कर दिया। कहने का अर्थ है दोस्तों कुल मिला कर कम्प्यूटर हमारे देश को आगे बढ़ाने में 2. नम्बर पर है क्योकि 1. नम्बर पे तो हमारी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास है। तो दोस्तों लाइफ में ये तीनो चीजे बहुत जरूरी है,जिसने इन तीनो चीजों को समझ लिया वो व्यक्ति पूरी दुनिया को जीत लिया के बराबर है ।
तो अब जानते है कम्प्यूटर की पांचो पीढ़िया-
पहली पीढ़ी -
कम्प्यूटर की पहली पीढ़ी का शुभारम्भ सन 1942-1956 तक रहा। इसमें कम्प्यूटर में मुख्य इलेक्ट्रॉनिक घटक के रूप में वैक्यूम ट्यूबों एवं डेटा भण्डारण के लिए चुंबकीय ड्रम का इस्तेमाल किया गया। पहली पीढ़ी के कम्प्यूटर बहुत बड़े होते थे इसके कारण इनको पुरे कमरे की जगह चाहिए होती थी कहने का मतलब ये ज्यादा जगह घेरते थे और ये काफी महंगे मिलते थे, और इनसे गर्मी का उत्सर्जन काफी ज्यादा होता था, जिसके कारण इनको ठंडा करना बहुत आवश्यक होता था और साथ ही उनका रखरखाव भी बहुत कठिन काम था। पहली पीढ़ी के कम्प्यूटर को ऑपरेट करने के लिए मशीन भाषा का इस्तेमाल इसकी प्रोग्रामिंग भाषा के रूप में किया जाता था। पहली पीढ़ी के कम्प्यूटर को इनपुट पंच्ड कार्ड और कागज टेप द्वारा दिया जाता था। पहली पीढ़ी के कम्प्यूटर एक समय में एक ही समस्या को हल कर सकते थे।
पहली पीढ़ी का कम्प्यूटर
दूसरी पीढ़ी- दूसरी पीढ़ी
सन (1956-1965 ) तक रही । दूसरी पीढ़ी के कम्प्यूटर में इलेक्ट्रॉनिक घटक के रूप में ट्रांजिस्टर का इस्तेमाल किया गया था। ट्रांजिस्टर बहुत अच्छा कुशल , तेज ,और कम बिजली उपयोग एवं पहली पीढ़ी की तुलना में अधिक सस्ते और। विश्र्वसनीय थे। हालांकि, ये अत्यधिक गर्मी का उत्पादन किया करते थे, लेकिन और अधिक विश्र्वसनीय भी थे। इस पीढ़ी में, चुंबकीय प्राइमरी मेमोरी और चुंबकीय टेप एवं चुंबकीय डिस्क सेकेंडरी भंडारण (स्टोरेज ) उपकरणों के रूप में इस्तेमाल किया गया था। कोबोल और फोरट्रान के रूप में उच्च स्तरीय कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाएँ इस पीढ़ी में शुरू कि गई थी।

तीसरी पीढ़ी- तीसरी पीढ़ी सन (1965-1975 ) तक थी । तीसरी पीढ़ी में ट्रांजिस्टर के स्थान पर इंटीग्रेटेड सर्किट (आई. सी ) का इस्तेमाल किया गया था एक एकल आई सी ट्रांजिस्टर प्रतिरोधी और कैपेसिटर की एक बड़ी संख्या को एक साथ संगठित कर के रख सकता है जिसके कारण कम्प्यूटर के आकर को और अधिक छोटा बनाया जा सकता था इस पीढ़ी के कम्प्यूटर द्वारा इनपुट/ आउटपुट के लिए कीबोर्ड और मॉनिटर का इस्तेमाल किया गया था ऑपरेटिंग सिस्टम की अवधारणा को भी इसी समय पेश किया गया था इस पीढ़ी में समय साझा ( टाइम शेयरिंग ) और बहु प्रोग्रामिंग कोप्रतिंग सिस्टम (मल्टी प्रोग्रामिंग ऑपरेटिंग सिस्टम ) की अवधारणा को पेश किया गया था कई उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषाओ की शुरुआत इस पीढ़ी में हुई , जैसे - फोरट्रोन, पास्कल , बेसिक IV, इत्यादि
चतुर्थ पीढ़ी- चतुर्थ पीढ़ी सन (1975-1988 ) थी। इस पीढ़ी में मइक्रोप्रोसेसर की शुरुआत हुई जिनमे हजारो आईसी एक एकल चिप एक सिलिकॉन चिप पर निर्मित की जा सकती थी।
इस पीढ़ी के कम्प्यूटर बहुत बड़े पैमाने पर एकीकृत सर्किट ( बी एल एस आई ) तकनिकी का इस्तेमाल किया करते थे।
वर्ष 1971 में इंटेल 4004 चिप विकसित किया गया था, इसमें एक एकल चिप कम्प्यूटर के सभी घटक (कंपोनेंट) स्थित होते थे इस प्रयोग की वजह से छोटे आकर के कम्प्यूटर ने जन्म लिया जिसे डेस्कटॉप कम्प्यूटर या पर्सनल कम्प्यूटर का नाम दिया गया
इस पीढ़ी में, समय के बंटवारे (टाइम शेयरिंग ) की अवधारणा, वास्तविक समय परसंस्करण (रियल टाइम प्रोसेसिंग ) डिस्ट्रिब्यूटेड ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया और साथ ही नयी उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषाओ जैसे - C, C++, डेटाबेस को इस पीढ़ी में इस्तेमाल किया गया था ।
चतुर्थ पीढ़ी का कम्प्यूटर
पंचम पीढ़ी - पंचम पीढ़ी सन (1988- अब तक ) पंचम पीढ़ी के रूप में एक नई तकनिकी उभर आई जिसे ULSI ( अल्ट्रा लार्ज स्केल इंटीग्रेशन ) कहा जाता है, जिसके अंतर्गत माइक्रोप्रोसेसर चिप में 10 लाख तक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक शामिल किया जा सकता था। इस पीढ़ी में कृत्रिम बुद्धि ( आर्टिफिसियल इंटिलिंजेश ) की अवधारणा वोइसे रिकग्निशन, मोबाइल संचार, सेटेलाइट संचार, सिंग्नल डाटा प्रोसेसिंग को आरंभ किया गया उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषाओं जैसे- JAVA, VB और. NET की शुरुआत इस पीढ़ी में हुई ।
कम्प्यूटर मशीनों के विकास के क्षेत्र में प्रगति के कारण कम्प्यूटर व्यापक व् उपयोगी हो गया है हमारे जीवन के सभी क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जा रहा है नियमित रूप से चल रहे अनुसंधान और विकास के साथ यह निश्चित है की हम समय गुजरने के साथ नए नवचारों का अनुभव करते रहेंगे।
तो दोस्तों आप नीचे इस सारणी को देखकर जान जाओगे 5 पीढ़ियों के बारे में तो दोस्तों एक बार इस पर अपनी नजर जरूर घुमा कर जाना।
|
Generation
|
Device
|
Hardware
|
Characteristics
|
System Name
|
|
First
(1942-1956)
|
|
Vacuum Tubers
Punch Cards
|
( Support Machine language only)
( Very Costly)
(Generation lot of Heat)
(Hhuge Size)
(Consumed lot of electricity)
|
ENIAC
EDVAC
TBM 701
|
|
Second
(1956-1965)
|
|
Transistors
Magnetic Tapes
|
(Batch operating system
( Faster, Smaller and reliable then previous generation)
(Costly)
|
(Honeywell
400)
(CDC 1604)
(IBM 7030)
|
|
Third
(1956-1975)
|
|
ICs
Large
capacity disk and Magnetic Tapes
|
(Time sharing OS)
(Faster, Smaller and reliable Cheaper)
(Easier to update)
|
(IBM 360/370)
(CDC 6600)
(PDP 8/11)
|
|
Fourth
(1975-1988)
|
|
(ICs with VLSI Technology)
(Semiconductor memory)
Magnetic tapes and floppy as portable
|
(
Multiprocessing& GUI OS)
(Object oriented programs)
(Small, affordable easy to use)
( Easies to update)
|
Apple II
VAX 9000
CRAY 1/2
|
|
Fifth
(1988-Present)
|
|
(ICs with ULSI Technology)
(Large Capacity hard disk with RAID Support)
(Optical storage media)
(Powerful servers, internet Cluster Computing)
|
(Powerful, Cheaper, reliable easy to use,
portable)
(Rapid software development possible)
|
IBM
Pentium
PARAM
|
तो दोस्तों आशा कि आपको कम्प्यूटर की पीढ़ियों के बारे में पता चल गया होगा और भी जानकारी के लिए हमारे
ब्लॉग से जुड़ जाये।
धन्यवाद।