माइक्रोसॉफ्ट और वर्ड प्रोसेसिंग- वर्ड का परिचय -
तो दोस्तों आज का टॉपिक माइक्रोसॉफ्ट वर्ड पर है अगर दोस्तों आप RS-CIT का कोर्स कर रहे हो या करना चाहते हो तो माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड बेसिक आपको आना ही चाहिए तो दोस्तों जानते है माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के बारे में और हा दोस्तों माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को इंग्लिश में MS-Word बोलते है।
वर्ड प्रोसेसिंग हमें टाइपिंग, एडिटिंग, फॉर्मेटिंग एवं किसी प्रकार के भी लिखित सामग्री को प्रिंट करने की सुविधा प्रदान करना है। हम दस्तावेज को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के माध्यम से सहेज कर रख सकते है। वर्ड प्रोसेसिंग कको अत्याधुनिक शार्टहैण्ड तकनिकी के प्रकार से भी देखा जा सकता है जिन्हे कई बार विशेष प्रसंग में मॉडिफाइड टाइपराइटर या कम्प्यूटर के प्रकार से उपयोग में लिया जा सकता है।
माईक्रोसॉफ़्ट- वर्ड 2010 शुरू करना-
स्टार्ट बटन को क्लिक करे, ऑल प्रोग्राम्स पर क्लिक करे इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पर क्लिक करे और उसके बाद माइक्रोसॉफ्ट वर्ड-2010 पर क्लिक करने पर नया खाली डॉक्यूमेंट ओपन होगा।
कम्पोनेंट का नाम और उसका विवरण एक बार जरूर देख लेना दोस्तों-
क्विक एक्सेस टूलबार (QAT) - एक सिंगल क्लिक पर नित्य प्रयोगो में लिए जाने वाले कमांडो को दर्शाता है। वर्ड में नित्य में लिए जाने वाले कमांड जैसे - सेव, रीडू एवं प्रिंट है। क्विक एक्सेस में आप अतिरिक्त बटन भी जोड़ सकते है।
रिबन (Ribbon) - यह टैब पर कमांडो को संगठित और टॉपिक के आधार पर कमांडो के समूह को दस्तावेज पर कार्य कराता है।
टैब्स (Tabs ) - यह रिबन के शीर्ष पर दीखते है तथा प्रत्येक टैब एक गतिविधि को दर्शाता है जैसे पेज का लेआउट,इत्यादि।
ग्रुप नाम- प्रदर्शित टैब पर संबंधित कमांडो के समूह के नाम को दर्शाता है।
डायलॉग बॉक्स लांचर- रिबन पर मौजूद एक छोटा सा आइकन जो की ग्रुप नामके दायी तरफ होता है जिसको क्लिक करने पर डायलॉग बॉक्स खुलता है।
स्टेटस बार- यह बायीं ओर पेज व लाइन नम्बर, शब्दों की संख्या एवं प्रूफ बटन को दर्शाता है तथा दायी ओर का बटन विंडो के लुक (रूप व आकार) को कंट्रोल करता है।
व्यू ऑप्शन - व्यू ऑप्शन में कुछ बटन समाहित है जिससे डॉक्यूमेंट का प्रिंट लेआउट, फुल स्क्रीन पर पढ़ना, वेब लेआउट , आउटलाइन तैयार करना, ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट को देखना इत्यादि शामिल है व् डॉक्यूमेंट को बड़ा व् छोटा करके देखा जा सकता है।
ज़ूम स्लाइड- यह व्यइंग एरिया (दिखने का क्षेत्र) को बढ़ाता व घटाता है।
वर्टिकल स्क्रॉल बार - यह डॉक्यूमेंट को ऊपर व निचे करने का कार्य करता है। जिससे आप डॉक्यूमेंट के पुरे हिस्से को देख व पढ़ सकें।
क्विक एक्सेस टूलबार - यह टूलबार फाइल टैब के बाद आता है। इस टूलबार में निम्न ऑप्शन होते है।
सेव: (कंट्रोल+एस ) फाइल को डिफ़ॉल्ट मोड में सेव करना।
अंडू: (कंट्रोल + जेड ) अंतिम क्रिया को निष्क्रिय करना।
रीडू : (कंट्रोल+ वाय ) अंतिम क्रिया को सक्रीय करना।
आप क्विक एक्सेस टूल बार को अपने उपयोग के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते है जिसमे आप उपलब्ध मेनू ऑप्शन में से ऑप्शन जोड़ व हटा सकते है।
फाइल टैब- इस बटन के द्वारा सेव, सेव एस , ओपन , रिसेट (हल ही में खोले गए ) डॉक्यूमेंट और भी कई तरह के ऑप्शन का उपयोग किया जा सकता है। इन ऑप्शन को एक्सेस करने के लिए फाइल बटन दबाइये।
सेव: जिस डॉक्यूमेंट पर आप कार्य कर रहे है यदि वह सेव किया हुआ नहीं है तो उसे सेव करने का अवसर प्रदान करता है।
सेव एज : डॉक्यूमेंट को अलग फरमाते जैसे डॉक्यूमेंट, वर्ड-97-2003,वर्ड टेमपलेट, पि.डी.एफ (PDF) मेंसेव करने का ऑप्शन देता है।
ओपन : पहले से सेव किये हुए डॉक्यूमेंट को एक्सेस करनेकी सुविधा प्रदान करता है।
क्लोज: वर्तमान मेंखुले हुए डॉक्यूमेंट को बंद करने के एवं बहार आने की सुविधा करता है।
इन्फो: वर्तमान डॉक्यूमेंट जिस पर कार्य कर रहे है उसके बारे में सुचना देता है उस सुचना को सम्पादित करने तथा डॉक्यूमेंट का पासवर्ड बदलने के विकल्प प्रदान करते है।
रिसेट : हाल ही में खोली गयी फाइलो को दुबारा खोलने का अवसर देता है। और ऐसी फाइल्स जो बार-बार उपयोग में ली जा रही हो को पिन करने में मदद करता है।
न्यू (नया): यह बटन नया डोक्युमेंट बनाने के काम आता है। इसमें ऑनलाइन टेमपलेट में से कोई एक टेमपलेट भी चुना जा सकता है।
प्रिंट : वर्तमान डॉक्यूमेंट को प्रिंट की सुविधा देता है। यह बटन प्रिंट प्रिव्यू एवं प्रिंट सेटिंग का अवसर भी देता है।
सेव और सैंड : सेव एंड सेंड ऑप्शन वर्तमान डॉक्यूमेंट जिसपर काम कर रहे है उसे सेव तथा सेंड करने के काम आता है जैसे सेंड एज अटैचमेंट, सेंड एज पी.डी.एफ. सेंड एज लिंक, सेंड एज एक्स. पी.एस. , सेंड एज फेक्स , सेंड एज ईमेल आदि।
हेल्प: ऑप्शन द्वारा माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के लिए हेल्प प्राप्त कर सकते है जैसे कि गेटिंग स्टॉर्टेड विद ऑफिस।
ऑप्शन : माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस प्राप्त करना एवं ऑनलाइन हेल्प इत्यादि।
एग्जिट: इसके द्वारा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड से बहार आया जाता है।
तो दोस्तों आशा करता हूँ कि आपको MS-WORD का कुछ बेसिक पता चल गया होगा। और दोस्तों आगे की जानकारी के लिए जुड़ जाए हमारे ब्लॉग से।







