कंप्यूटर मेमोरी-
नमस्कार भाइयो- बहनो मैं दिपेश सेवक, टेक्निकल फंडा में आपका स्वागत है तो दोस्तों पिछले आर्टिकल में हमने कंप्यूटर के सिस्टम के बारे पढ़ा था तो दोस्तों आज का टॉपिक कम्प्यूटर की मेमोरी। जिस प्रकार मानव में दिमाग होता है सब चीजे याद रखने के लिए उसी प्रकार कम्प्यूटर में सभी वस्तुए स्टोरेज होने के लिए मेमोरी की आवश्यकता होती है तो आइये जानते है कम्प्यूटर की मेमोरी के बारे में-
कम्प्यूटर मेमोरी मानव मस्तिष्क के समान है। कम्प्यूटर मेमोरी डाटा एवं इनफार्मेशन स्टोर करता है। कम्प्यूटर मेमोरी एक भंडारण स्थान है जहा वह डाटा और इनफार्मेशन रख सकता है जीसको प्रोसेस किया जाना है। मेमोरी तीन प्रकार की होती है, कैश मेमोरी , प्राइमरी मेमोरी/ मुख्य मेमोरी, और सेकेंडरी मेमोरी।
1. कैश मेमोरी-
कैश मेमोरी बहुत ही उच्च गति सेमिकंडर मेमोरी होती है जो सीपीयू और मुख्य मेमोरी की गति बढ़ा देती है। यहाँ डाटा और प्रोग्राम के उस भाग को रखा जाता है जो सीपीयू द्वारा बार-बार इस्तेमाल किया जाता है। डेटा और प्रोग्रामो के कुछ भाग ऑपरेटिंग सिस्टम के द्वारा डिस्क से कैश मेमोरी में स्थानांतरित किए जाते है जहाँ सीपीयू उन को एक्सेस कर सकता है। कैश मेमोरी के निम्नलिखित लाभ है:
➤ कैश मेमोरी मुख्य मेमोरी से तेज होती है।
➤ यह मुख्य मेमोरी की तुलना में कम समय का उपयोग करती है।
➤ यह अस्थायी उपयोग के लिए डेटा स्टोर करती है।
➤ ऐसे प्रोग्राम को संगृहीत करती है जो छोटी अवधि के लिए संगृहीत किए जा सकते है।
कैश मेमोरी की कुछ सीमाए है-
➤ कैश मेमोरी की सिमित क्षमता होती है।
➤ यह बहुत महंगी होती है।
2. प्राइमरी मेमोरी ( मैंन मेमोरी)-
प्राइमरी मेमोरी केवल उन डेटा और निर्देशों को जमा कर के रखती है जिस पर वर्तमान में कम्प्यूटर काम कर रहा है। जिस पर वर्तमान में कम्प्यूटर काम कर रहा है। जब बिजली बंद हो जाती है तब यह मेमोरी डेटा खो देती है। आम तौर पर यह मेमोरी अर्धचालक उपकरणों से बनी होती है - इसका मतलब सिलिकॉन आधारित ट्रांजिस्टर से मिलकर बने हुए एकीकृत सर्किट है। रेम (RAM- रेंडम एक्सेस मेमोरी ) और रोम (ROM- रीड ओनली मेमोरी) मुख्य मेमोरी के दो उदाहरण हैं। रेम वोलेटाइल मेमोरी है। फ्लेश मेमोरी, रोम/प्रोम नॉन- वोलेटाइल मेमोरी के उदाहरण है। डेटा और निर्देश जो की प्रोसेस करने के लिए आवशयक है, मुख्य मेमोरी में रहते है।
मुख्य मेमोरी की विशेषताए;
मुख्य मेमोरी की विशेषताए;
➤ यह कम्प्यूटर के काम करने वाली मेमोरी है।
➤ इसकी गति मुख्य मेमोरी से भी तेज होती है।
➤ एक कम्प्यूटर प्राइमरी मेमोरी के बिना नहीं चल सकता है।
(i) रैंडम एक्सेस मेमोरी-
कम्प्यूटर के पढ़ने और लिखने के मेमोरी को कम्प्यूटर मेमोरी कहा जाता है। इसमें उपयोगकर्ता पढ़ने के साथ ही इनफार्मेशन लिख भी सकते है। रैम में किसी भी स्थान का पता निर्दिष्ट करने के बाद उस स्थान तक पंहुचा जा सकता है। RAM को"Random Access" माना जाता है क्योकि इससे हम किसी भी मेमोरी सेल को सीधा access कर सकते है अगर हमें उस मेमोरी सेल का एड्रेस पता हो तो स्टोरेज सेल जो की बहुत सारे ट्रांजिस्टर से मिलकर बने होते है, के अंदर डेटा को स्टोर रख सकते है।
RAM के दो प्रकार के होते है;
(a) डायनामिक रैम (DRAM)
(b) स्टेटिक रैम (SRAM)
DRAM से SRAM इस प्रकार से विभिन्न है की वह समय-समय पर रिफ्रेश होती रहती है। SRAM DRAM से तेज होती है और SRAM की cost (लागत) भी ज्यादा होती है। SRAM सामान्यतः सीपीयू कैश (CPU Cache) के लिए उपयोग होती है और DRAM कम्प्यूटर की मुख्य मेमोरी के लिए होती है। RAM के कुछ अन्य प्रकार है:
➜ EDO ( Extended Data Output) RAM: EDO RAMs में किसी भी मेमोरी स्थान (Location ) तक पंहुचा जा सकता है। यह 256 इनफार्मेशन बाइट्स latches स्टोर करता है।
➜ SDRAM ( Synchronous DRAMs ): ये रैम चिप उसी Clock rate का उपयोग करती है जो सीपीयू करता है।
➜ DDR-SDRAM ( Double Data Rate- SDRAM): यह रैम डेटा का स्थानांतरण घडी के दोनों किनारो पर करता है।
(ii ) रीड ओनली मेमोरी ( ROM ):
यह नॉन-वॉलेंटाइल मेमोरी होती है, यह बिजली के चले जाने के बाद भी जानकारी और डेटा को संग्रहित करके रखती है। यह इनफार्मेशन के स्थायी भंडारण के लिए प्रयोग की जाती है। ROM पर स्टोर्ड इनफार्मेशन को परिवर्तित नहीं किया जा सकता है। इस मेमोरी में जो भी संग्रहित किया जाता है, वह हमेशा के लिए तय होता है, अर्थात उसे बदला नहीं जा सकता।
ROMs के प्रकार निम्नलिखित है:
a. PROM- इसके कंटेंट यूजर द्वारा निश्चित किया जाता है। उपयोगकर्ता स्थायी प्रोग्रामो को स्टोर कर सकते है। डेटा प्रोग्रामो का उपयोग कर इसमें भेजा जाता है।
b. EPROM : EPROM पर संग्रहित इनफार्मेशन को 15 मिनट के लिए युवी किरणों के सामने उजागर करके सकता है। ईस प्रोसेस के द्वारा स्टोर्ड इनफार्मेशन के किसी एक हिस्से को मिटाना संभव नहीं है बल्कि पूरा कंटेंट ही मिटाया जा सकता है। EPROM सस्ती एवं विश्र्वसनीय है।
c. फ्लेश मेमोरी:
यह मेमोरी एक विधुतीय प्रभाव द्वारा मिटने एवं प्रोग्राम करने योग्य स्थायी प्रकार की मेमोरी है। यह मेमोरी एक ट्रांजिस्टर मेमोरी का उपयोग करती है, जिसके परिणाम स्वरूप यह सबसे उच्च पैकिंग घनत्व, कम बिजली की खपत, काम लागत और उच्च विश्र्वसनीय वाली मेमोरी है। इसका प्रयोग डिजिटल कैमरा, एमपी 3 प्लेयर में किया जाता है।
सेकेंडरी मेमोरी-
Secondary Memory को एक्सटर्नल मेमोरी या नॉन-वोलेटाइल मेमोरी के रूप में भी जाना जाता है। यह मुख्य मेमोरी की तुलना में धीमी होती है। इसका प्रयोग स्थायी रूप से डेटा और इन्फॉर्मेशन के किसी के भंडारण किया जाता है। CPU सीधे इन मेमोरी उपयोग नहीं करता है, बल्कि वह इनपुट, आउटपुट routines द्वारा मेमोरी को एक्सेस करता है। सेकेंडरी मेमोरी के कंटेंट पहले मुख्य मेमोरी में स्थानांतरित होती है, और इसके बाद सीपीयू उसका उपयोग कर सकता है।
सेकेंडरी ,मेंमोरी के विशेषताए:
➤ ये ऑप्टिकल और मेग्नेटिक मेमोरी होती है। (बैंक अप मेमोरी के रूप उपयोगी होती है)
➤ बिजली बंद होने के बाद भी डेटा स्थायी रूप से संग्रहित रहता है।
➤ प्राइमरी मेमोरी की तुलना में धीमी होती है।
➤ बड़े और भारी भरकम डेटा काम लागत में संगृहीत किए जा सकते है।
➤ बिजली बंद होने के बाद भी डेटा स्थायी रूप से संग्रहित रहता है।
➤ प्राइमरी मेमोरी की तुलना में धीमी होती है।
➤ बड़े और भारी भरकम डेटा काम लागत में संगृहीत किए जा सकते है।
(i ) हार्ड डिस्क, हार्ड ड्राइव -
यह एक डेटा भंडारण डिवाइस है, जिसका उपयोग कर डेटा भण्डारण या डिजिटल इनफार्मेशन करने के लिए किया जाता है। इसे एक या एक से ज्यादा तेजी से घूमती हुई डिस्क जो की चुंबकीय सामग्री से लेपित होती है के द्वारा किया जाता है। प्लेटर्स की सतह पर जानकारी को लिखने और पढ़ने के लिए प्लेटर्स को चुंबकीय हेड्स के साथ रखा जाता है, जो एक चलती आर्म पर व्यवस्थित होता है। डेटा रैम एक्स्सेस ढंग प्राप्त किया जा सकता है। बिजली बंद होने पर भी HDD अपने डाटा को बरक़रार रखता है।
HDD की मुख्य विशेषता उसकी क्षमता और प्रदर्शन है। एक टेराबाइट (टीबी ) डिस्क ड्राइव 1000 गीगाबाइट (जीबी) की होती है जहाँ एक जीबी बराबर एक अरब बाइट्स की क्षमता होती है। डिस्क ड्राइव कि परफॉरमेंस कितने समय में कितना डाटा retrieve किया गया उसके अनुसार मापी जाती है उदाहरण के तोर पर डाटा रेट।
(ii ) ऑप्टिकल डिस्क-
सभी ऑप्टिकल डिस्क वृताकार थाली के आकार की होती है। ये अलग-अलग आकार और भंडारण क्षमता में आती है। सबसे लोप्रिय ऑप्टिकल डिस्क है ( WORM (CD-R), CD-RW, DVD और ब्लू-रे डिस्क।
WORM डिस्क / सीडी रिकोर्डेबल डिस्क- WORM का मतलब Write Once Read Many या कॉम्पैक्ट डिस्क- रिकोर्डेबले (सीडीआर) है। सीडी रिकॉर्डिंग ड्राइव में माधयम से WORM Disk / CD-R Disk में हम एक बार ही डाटा को स्टोर कर सकते है। इन डिस्क में डेटा को पढ़ने के लिए लेजर बीम तथा डिस्क की सतह पर गड्ढे बना कर लिखा जाता है।
कॉम्पैक्ट डिस्क-रीड/ राइट ( CD-RW) - यह WARM डिस्क के समान है लेकिन आप सूचनाए कई बार मिटा और लिख सकते है।
डिजिटल वर्सटाइल डिस्क ( डी. वी. डी. )- यह एक ऑप्टिकल स्टोरेज डिवाइस है जोकि सीडी जैसी दिखाई देती है लेकिन इनकी भण्डारण क्षमता 4.7GB - 8.5GB होती है। डीवीडी को एकल परत डिस्क या डबल परत डिस्क के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। यह अधिकतर उच्च गुणवता वाली फिल्मो और ऑडियो फाइलों के भंडारण के लिए प्रयोग किया जाता है।
ब्लू-रे डिस्क- यह भविष्य में मौजूदा डीवीडी को बदल सकती है। ये डिस्क भी अतिरिक्त क्षमता उचच घनत्व डेटा स्टोर करने के साथ रिकॉर्डिंग के लिए लेजर बीम का उपयोंग करती है। इसकी भंडारण क्षमता 50GB से 500GB है।
पेन ड्राइव/ फलेश मेमोरी- यह एक छोटा पोर्टेबल डिवाइस जो यूएसबी पोर्ट के माध्यम से एक कम्प्यूटर से जुड़ा जा सकता है। यहाँ तक की जब यह कम्प्यूटर से जुड़ा नहीं होता तब नहीं डेटा को संगृहीत रख सकता है। यह आसानी से डिसकनेक्ट हो जाता है और सुरक्षित रूप से कही बी ले जा सकते है।
स्मार्ट मीडिया कार्ड- यह इन दिनों डिजिटल कैमरे में इस्तेमाल में सबसे लोकप्रिय है और एक पोर्टेबल क्रेडिट कार्ड की तरह है।
सिक्योर डिजिटल कार्ड ( SD Card )- यह दूसरी पीढ़ी मल्टिमीडिया कार्ड है। इसमें डेटा को लॉक और रक्षा करने की क्षमता है। इसके दो संस्करण है;
➤ मिनी एसडी कार्ड (miniSD )- यह स्मार्ट कार्ड फ़ोन में डेटा भंडारण की आवश्यकता को पूरा करता है।
➤ माइक्रो एसडी कार्ड- यह MiniSD मेमोरी कार्ड से छोटा होता है तथा उसकी सभी विशेषताए उसमे उपलब्ध होती है।
तो दोस्तों आशा है की आपको कंप्यूटर की मेमोरी के बारे में पता चल गया होगा। comment करके जरूर बताए मै कंप्यूटर से जुडी हर चीज के बारे में हिंदी में बताऊंगा तो आप सब भाई बहन मेरे ब्लॉग से जुड़ जाये और तब तक के लिए सभी आर्टिकल पढ़ ले ताकि आपको कंप्यूटर के बारे में सब पता लग जाये।
मिलते है एक और नए टॉपिक के साथ























