कम्प्यूटर सिस्टम-
नमस्कार भाइयो-बहनो मैं दिपेश सेवक टेक्निकल फंडा में आपका स्वागत है। आज का टॉपिक कम्प्यूटर के सिस्टम के बारे में है दोस्तों पिछले आर्टिकल में हमने पढ़ लिया है कम्प्यूटर की कुछ जानकारी तो दोस्तों आज जानेंगे कम्प्यूटर सिस्टम के बारे में।
प्रस्तावना -
कम्प्यूटर सिस्टम अपने आसपास के वातावरण से बात करने के लिए कम्प्यूटर पेरिफेरल्स या इनपुट / आउटपुट डिवाइस का उपयोग करता है। कम्प्यूटर पेरिफेरल्स को मोटे तौर पर तीन श्रेणीयों में रखा गया है- इनपुट डिवाइस, आउटपुट डिवाइस, और इनपुट/ आउटपुट डिवाइस में विभाजित किया जा सकता है।
1. इनपुट डिवाइसेज-
कीबोर्ड-
कम्प्यूटर कीबोर्ड सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले इनपुट डिवाइस में से एक है जिसके द्वारा संख्या, अक्षर और विशेष करक्टेर को कंप्यूटर में इनपुट किया जाता है। कीबोर्ड का उपयोग कप्यूटर को किसी विशेष कार्य आदेशित करने के लिए भी किया जा सकता है। एक कीबोर्ड में alphabetic और numeric keys होती है जिसका उपयोग टेक्स्ट एवं न्यूमेरिक डाटा को इनपुट करने के लिए किया जाता है। कीबोर्ड पर कई तरह की एडिटिंग किज एवं फ़ंक्शन किज होती है जो सीधे फंक्शन को शुरू करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। Caps Lock / Num Lock / Scroll Lock को टाँगल key कहा जाता है। किसिस विशेष फीचर को on /off करने के लिये इस्तेमाल होती है। Ctrl / Alt key को कॉम्बिनेशन key कहा जाता है क्योकि यह दूसरी key के साथ कॉम्बिनेशन में प्रयोग में ली जाती है। अधिकांश कीबोर्ड नंबर्स इनपुट करने के लिए अलग संख्यात्मक पैड / अनुभाग ( numeric keypad ) के साथ आते है।
पॉइंटिंग डिवाइस-
ग्राफ़िकल यूजर इंटरफेस (GUIs ), जो की बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाते है, में स्क्रीन पर कर्सर की स्थिति बताने के लिए पॉइंटिंग डिवाइस की आवश्यकता होती है। पॉइंटिंग डिवाइस निम्न प्रकार से है, जैसे : माउस,ट्रैकबॉल, टच पैड, ट्रैक बिंदु, ग्राफिकल टैबलेट, जॉयस्टिक एवं स्क्रीन अधिकतर पॉइंटिंग डिवाइसेज कम्प्यूटर से एक यूएसबी (USB ) पोर्ट के माध्यम से जुड़े होते है।
माउस-
माउस सबसे लोकप्रिय पॉइंटिंग डिवाइस है जो यूजर एक हाथ के साथ कार्य (मूव ) करता है। पुराने माउस में एक बोल होती थी जो की माउस के निचले भाग की सतह पर होती थी। उसमे आंतरिक रोलर्स बोल मूवमेंट को सेन्स करके माउस कॉर्ड (केबल) के माध्यम से कम्प्यूटर को संचारित करते थे। आज कल ऑप्टिकल माउस का प्रचलन जिसेमें रोलिंग बोल का उपयोग नहीं किया जाता है बल्कि इसके स्थान पर एक प्रकाश और छोटे सेंसर का उपयोग किया जाता है, जो मेज की सतह के एक छोटे से भाग से माउस की मूवमेंट पता लगाने के लिए इस्तेमाल होता है। यह तार रहित या वायरलेस माउस रेडियो तरंगों के माध्यम से कम्प्यूटर के साथ संचार बनाए रखता है। माउस में स्क्रॉल व्हील्स भी हो सकते है जो कि जीयूआई (GUI ) के साथ काम करने में सहायक सिद्ध हो सकते है। पारम्परिक पीसी माउस में दो बटन होते है जबकि मैकिंटोस माउस में एक ही बटन होता है।
टच-पैड -
आज कल अधिकांश लेपटॉप कम्प्यूटर्स में एक टच-पैड पॉइंटिंग डिवाइस होती है। यूजर टच-पैड की सतह पर ऊँगली को फिराकर या स्क्रीन पर कर्सर को एक जगह से दूसरी जगह मूव करते है। लेप्ट एवं राइट क्लिक बटन पैड के निचे स्थित होते है। टच-पैड इस्तेमाल करके के लिए माउस की अपेक्षा बहुत कम जगह की जरूरत पड़ती है और इनमे कोई मूविंग भाग भी नहीं होता है।
ट्रैक पॉइंट-
आईबीएम थिंक पैड जिसमे प्रायः टच पैड के लिए जगह नही होती है, के अंदर प्रायः एक ट्रैक पॉइंट होता है जो की एक छोटी रबर प्रोजेक्ट कीबोर्ड की keys के बिच एम्बेडेड होता है। ट्रैक पॉइंट एक छोटे जॉयस्टिक की तरह कार्य करता है। इसे कर्सर की स्तिथि को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
ट्रैकबॉल-
ट्रैकबॉल भी एक माउस की तारा होता है, जिसमे बॉल शीर्ष ( टॉप) पर स्तिथ होती है। हम ट्रैकबॉल को रोल करने के लिए उंगलियों का उपयोग करते है, और आंतरिक रोलर्स इस मूवमेंट को सेन्स करके निर्देशों को कम्प्यूटर तक पहुंचाते है। ट्रैकबॉल डेस्क पर स्तिथ बाई रहती है, और इसकी वजह से हमें ट्रैकबॉल का उपयोग करने के लिए बहुत ज़्यादा जगह की जरूरत भी नहीं होती है। आजकल ऐसे ऑप्टिकल ट्रैकबॉल उपलब्ध है जिनमे रोलर्स की जरूरत नहीं होती है जिसमे व्हील्स के गंदे भी कोई समस्या नहीं होती है।
जॉयस्टिक-
जॉयस्टिक और दूसरे गेम नियंत्रक ( कंट्रोल्स ) भी प्पोइंटिंग डिवाइस के रूप में कम्प्यूटर से जोड़े जा सकते है। आम तौर पर खेल खेलने के लिए उपयोग किए जाते है।
ग्रफिकल्स टैबलेट-
ग्राफिकल टेबलेट में इलेक्ट्रॉनिक लेखन क्षेत्र ( इलेक्ट्रॉनिक राइटिंग एरिया ) होता है जिसमे स्पेशल पेज को यूज़ किया जाता है। ग्राफिक्स टैबलेट के द्वारा आर्टिस्ट ग्राफिकल इमेजेज बना सकता है जैसा की परम्परागत ड्राइंग डिवाइस में किया जाता है। ग्राफिक्स टैबलेट का पैन दबाव के प्रति सवेदनशील ( प्रेसर सेंसिटिव ) होता है, जिसके परिणाम स्वरुप ज्यादा या कम दबाब पढ़ने पर वो अलग-अलग चौड़ाई के ब्रश स्ट्रोक प्रदान करता है।
स्कैनर-
एक स्कैनर मुद्रित पुष्ट या ग्राफिक का डिजिटल का डिजिटलीकरण करता है, उसको छोटे-छोटे पिक्सेल्स वाली इमेज ( अलग अलग ब्राइटनेस एवं कलर के साथ) में परिवर्तित करके कम्प्यूटर को संचारित करता है। यह लेजर तकीनीक का उपयोग करके प्रिंटेड इनफार्मेशन को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में परिवर्तित करता है। स्कैनर किसी भी तरह की इनफार्मेशन को स्कैन कर सकता है जैसे हाथ से लिखा हुआ टेक्स्ट, इमेज, चित्र, प्रिंटेड, पेज आदि। एक बार स्कैन होने के बाद स्कैन्ड इनफार्मेशन को कम्प्यूटर में स्टोर किया जा सकता है या फिर प्रिंटर के द्वारा प्रिंट किया जा सकता है।
मिडी डिवाइस-
मिडी एक प्रणाली है जो इलेक्ट्रॉनिक संगीत वाद्य यन्त्र बिच सुचना प्रसारित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
मैग्नेटिक इंक करैक्टर रिकोग्निशन-
मैग्नेटिक इंक करेक्टर रेकोग्निशन कोड़ एक करेक्टर पहचाने की तकनीक है जो मुख्य रूप से बैंकिंग उद्योग द्वारा प्रोसेसिंग को काम करने तथा चेक और अन्य दस्तावेजों की क्लीयरिंग में काम आता है। या एमआईसीआर कोड करेक्टर को डिजिटल डाटा में बदल देता है जो कम्प्यूटर समझ सकता है।
इसके बाद और भी कई डिवाइस है जो इनपुट में आते है में उनके नाम और चित्र आपको बताता हु अगर आपको डिटेल्स में जानना चाहते हो तो comment करे ताकि में उनके बारे में, मैं आपको डिटेल्स में बता सकु जैसे -



















