माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2010
में नयी फाइल बनाना एवं सेव करना-
नमस्कार भाइयो-बहनो मैं दिपेश सेवक टेक्निकल फंडा में आपका स्वागत है। पिछले MS- Word वाले आर्टिकल में हमने उसमे जो फंक्शन होते है है उनके बारे में जाना था तो दोस्तों आज हम MS- Word में जानते है कि फाइल कैसे बनाते है और उसे सेव कैसे करते है। तो दोस्तों आइये जानते है-
जब आप पहले से सेव किसी डॉक्यूमेंट को खोले बिना वर्ड 2010 प्रारम्भ करते है तो एक डॉक्यूमेंट प्रदर्शित होता है जो की आपके द्वारा कंटेंट प्रविष्ट करने हेतु तैयार होता है। जब वर्ड 2010 चल रहा हो उस दौरान भी आप नया डॉक्यूमेंट बना सकते हो। पेज के ऊपरी बाये कार्नर में कर्सर यह प्रदर्शित करता है कि आपके द्वारा टाइप किया हुआ करेक्टर कहा दिखाई देगा। जब कर्सर दाये मार्जिन तक पहुंच जाता है तो जो शब्द आप टाइप कर रहे हो अपने आप अगली लाइन पर चला जाता है। नया पैराग्राफ प्रारम्भ करने के लिए एंटर की दबाये।
नया डॉक्यूमेंट बनाने के लिए-
1. फाइल टैब पर क्लिक करे, न्यू (New) पर क्लिक करें। बैकस्टेज व्यू के अंदर न्यू पेज उपलब्ध टेम्पलेट और टेम्पलेट की श्रेणियां की थंबनेल प्रदर्शित करता है।
2. उपलब्ध टेम्पलेट में से खाली डॉक्यूमेंट पर क्लिक करें।
3. क्रिएट बटन पर क्लिक करें। नई विंडो में एक नया खाली डॉक्यूमेंट खुलता है।
टिप: आप ( Ctrl + N) की (key) दबाकर भी नया डॉक्यूमेंट बना सकते है।
डॉक्यूमेंट सेव करना -
प्रत्येक डॉक्यूमेंट तब तक अस्थाई होता है जब तक की आप एक विशिष्ट नाम देकर विशिष्ट लोकेशन पर फाइल के रूप में सेव नहीं करते हैं। आप वर्ड 2010 द्वारा एक डॉक्यूमेंट को वर्ड 97-2003 फॉर्मेट में भी सेव कर सकते हैं जिससे वह वर्ड के पूर्व वर्जनों के अनुकूल हो जाये।
पहली बार एक डॉक्यूमेंट को सेव करने के लिये-
1. क़्विक एक्सेस टूलबार पर सेवबटन पर क्लिक करे या Ctrl +S दबायें। सेव एज डायलाग बॉक्स खुल जायेगा
2. बाये नेविगेशन भाग में फाइल को जिस स्थान पर सेव करना है उसका चुनाव करे या डिफाल्ट स्थान पर ही सेव कर दे।
3. फाइल नेम बॉक्स में डॉक्यूमेंट के लिये एक नाम टाइप करें।
4. अब सेव बटन पर क्लिक करे।
टिप-
फाइल का नाम 250 अक्षरों तक का हो सकता है और उसमे एल्फा न्यूमेरिक करेक्टर रिक्त स्थान और स्पेशल करेक्टर जैसे- Greater than sign (>), Less than Sign (<), एस्टरिस्क (∗), प्रश्न चिन्ह (?), कोटेशन मार्क (''), पाइप सिंबल ( ), एंड कोलन (:) का प्रयोग वर्जित है।
सेव एज का उपयोग करना-
सेव एज कमांड का उपयोग एक डॉक्यूमेंट को अलग अलग जगहों पर अलग-अलग फाइल फॉर्मेट में सेव करने में किया जा सकता है। सेव एज कमांड को उपयोग में लेने के लिए;-
1. फाइल टेब पर क्लिक करें और उसके बाद सेव एज पर क्लिक करने पर सेव एज डॉयलॉग बॉक्स खुलता है।
2. डॉक्यूमेंट को अलग जगह पर सेव करने के लिये, बाए नेविगेशन पैन में से इच्छानुसार लोकेशन का चुनाव करे। 3. अलग फाइल नेम को सेव करने के लिये फाइल नेम बॉक्स मे इच्छित नाम को टाइप करें।
4. किसी अन्य फाइल फॉर्मट में डॉक्यूमेंट को सेव करने के लिये सेव एज टाइप लिस्ट में से इच्छित फार्मेट का चुनाव कर सेव बटन पर क्लिक करें।
डॉक्यूमेंट को बंद करना-
जब डॉक्यूमेंट में आपका कार्य समाप्त हो जाये तो आपकी फाइल बंद कर देनी चाहिये। यदि डॉक्यूमेंट में कोई बिना सेव किया हुआ कार्य होगा तो फाइल बंद करने से पहले आपको सेव करने के लिये जायेगा।
डॉक्यूमेंट को बंद करने के लिए:-
1. फाइल टेब को क्लिक करें और फिर close पर क्लिक करें।
GUI एवं शॉर्टकट का उपयोग करते हुए माइक्रोसॉफ्ट वर्ड खोलना-
जब आप एक डॉक्यूमेंट को सेव करते है वह एक फाइल के रूप में सेव होता है। आप बाद में इसे देखने के लिये खोल सकते है। इसमें चेंजेज कर सकते है या उसका प्रिंट ले सकते है। डॉक्यूमेंट को खोलने के लिए-
1. फाइल टैब पर क्लिक करे, फिर ओपन पर क्लिक करने पर ओपन डायलॉग बॉक्स आपके सामने प्रदर्शित है।
2. जिस फाइल को आप ओपन करना चाहते है उसका करे।
नोट:-
अगर आप एक ऐसी फाइल खोलना चाहते है जो डिफाल्ट फोल्डर में उपलब्ध नहीं है तो ओपन डायलॉग बॉक्स में उपलब्ध बायीं और नेविगेशन पैन से उचित ड्राइव तथा फोल्डर का चुनाव करें।
३. ओपन बटन पर क्लिक करें।
तो दोस्तों है आज का टॉपिक आपको समझ आ गया हो अगर आप RS-CIT कर रहे हो तो आपको ये बेसिक सी चीजे आपको आनी चाहिए तो आशा है की आपको सब कुछ समझ आ गया होगा। और भी MS- Word के बारे में आप जानना चाहते हो तो मेरे ब्लॉगर से जुड़ जाये हो आसानी से सरल भाषा में जाने पुरी जानकारी। और कुछ जानने के लिए कमेंट करे।
मिलते है एक और नए टॉपिक के साथ। तब तक के लिए एक बार सभी आर्टिकल पढ़ ले ताकि आपको सब कुछ समझ आ जाये




