Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement
MS- Office

Typing in Microsoft Word

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2010 में टाइप करना-

अधिकांश डॉक्यूमेंट में एडिटिंग की आवश्यकता होती है। डॉक्यूमेंट को बनाने के बाद उसमे कुछ टेक्स्ट जोड़ना या हटाना या टेक्स्ट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना चाहते है। इस सेक्शन में हम बेसिक कार्य जैसे सेलेक्टिंग, डिलेटिंग, कॉपी करना, रिडु, अनडू, टेक्स्ट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के कमांड,इत्यादि के बारे में सीखेंगे। 

Typing in Microsoft Word 2010 in Hindi

टेक्स्ट को सेलेक्ट करना-

टेक्स्ट पर कुछ निश्चित कार्य पूरा करने के लिए सबसे पहले टेक्स्ट को सेलेक्ट करना चाहिये। टेक्स्ट को सेलेक्ट करने के लिए आप माउस, की-बोर्ड, या सिलेक्शन एरिया ( डॉक्यूमेंट के बाये ओर का अद्रश्य भाग) इस्तेमाल कर सकते है। सिलेक्टेड टेक्स्ट स्क्रीन पर हाईलाइटेड रूप में दिखेगा। आप टेक्स्ट सेलेक्ट करने के लिए निम्न का प्रयोग करें। 
1. एक वर्ड को सेलेक्ट करने के लिए उस वर्ड में कही भी डबल क्लिक करें। 
2. एक लाइन को सेलेक्ट करने के लिए Ctrl key को दबाये रखे और सेंटेंस पर कही भी क्लिक करे। 
3. एक लाइन को सेलेक्ट करने के लिये: लाइन के बायें ओर के Selection  Aria  में क्लिक करें। 
4. एक पैराग्राफ को सेलेक्ट करने के लिये: पैराग्राफ के Silection Area में कही भी तीन बार क्लिक करें या पैराग्राफ के बाये selection area पर डबल क्लिक करें। 
5. पुरे डॉक्यूमेंट को सेलेक्ट करने के लिये: सिलेक्शन Area में तीन बार क्लिक करे या की-बोर्ड पर Ctrl+A  दबायें। 
6. निकटवर्ती शब्दों, लाइनो और पैराग्राफ को सेलेक्ट करने के लिये: टेक्स्ट के ऊपर माउस पॉइंटर को ले जाये और टेक्स्ट के आरम्भ पर क्लिक करें, की-बोर्ड पर शिप्ट की को दबायें रखें और टेक्स्ट के आखिरी छोर पर क्लिक करें। 
7. दूरस्थ शब्दों, लाइनों और पैराग्राफ को सेलेक्ट करने के लिये: पहले सेलेक्ट कर कंट्रोल की को दबाये रखे और उसके बाद दूसरा सिलेक्शन करें। 

टेक्स्ट को डिलीट करना-

आप बैकस्पेस, डिलीट की, का उपयोग कर एक बार में करेक्टर को डिलीट कर सकते हो। बैकस्पेस की, कर्सर के बायीं तरफ से अक्षरों को हटाता है। डिलीट की, कर्सर के बायीं तरफ स्थित अक्षर को हटाता है। आप एक शब्द, सेन्टेन्स या पैराग्राफ का चयन कर उनको भी डिलीट कर सकते है। 
टेक्स्ट को डिलीट करने के लिए-
1. जिस टेक्स्ट को डिलीट करना चाहते है, उसे सेलेक्ट करे और फिर डिलीट की दबायें। 
टेक्स्ट को कॉपी कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना-
जब किसी डॉक्यूमेंट की एडिटिंग कर रहे होते है तो आपको किसी खास टेक्स्ट को प्रति (कॉपी) दुबारा टाइप  करने के बजाये आप टेक्स्ट को कॉपी या मूव कर सकते है। जब आप टेक्स्ट को मूव करते है तो टेक्स्ट अपने वास्तविक स्थान से डिलीट हो जाता है तथा नयी जगह पर स्थापित हो जाता है। 
टेक्स्ट कॉपी करने के लिए:
1. टेक्स्ट जिसे कॉपी करना चाहते है उसका चुनाव करें। 
2. होम टैब में क्लिपबोर्ड ग्रुप में कॉपी बटन पर क्लिक करे या Ctrl+स दबायें। 
3. डॉक्यूमेंट में जहा आप टेक्स्ट को स्थापित करना चाहते है वह क्लिक करे। 
4. होम टैब में क्लिपबोर्ड ग्रुप में पेस्ट बटन पर क्लिक करे या Ctrl +V  दबाये। 

टेक्स्ट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए-

1. जिस टेक्स्ट को आप मूव करना चाहते हो उसे सेलेक्ट करे। 
2. होम टैब में क्लिप बोर्ड में कट बटन पर क्लिक करे या Ctrl+X दबायें। 
3. डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट आप जहा पेस्ट करना चाहते है, वहाँ क्लिक करें। 
4. होम टैब में क्लिप बोर्ड ग्रुप में पेस्ट बटन पर क्लिक करे या Ctrl+V दबाये। 

अंडुइंग और रिडुइंग चैंजेस- 

अनडू कमांड आपके पिछले कार्य के परिमाण को पहले जैसी स्थिति में बदल देता है। एक बार जैसे ही अनडू का उपयोग करते है, रिडु कमांड एक्टिव हो जाता है। रिडु कमांड आपके द्वारा अन्डू कमांड  द्वारा किये गए बदलाव को वापस से पहले की स्थिति में ले आता है:
अनडू करना:
1. क्विक एक्सेस टूलबार में अन्डू बटन पर क्लिक करे या Ctrl +Z  रिडु करना:
 रिडु करना: 
क्विक एक्सेस टूलबार में रिडु बटन पर क्लिक करे या Ctrl+Y दबायें। 

तो दोस्तों आशा है की आप सब जान गए होंगे की कम्प्यूटर में MS- Word में टाइप कैसे करते है तो दोस्तों Comment Box में जरूर बताये ताकि मैं आपको और भी इससे जुडी जानकारी दू तो दोस्तों आज की लिए इतना ही धन्यवाद और हां मिलते है एक और नए टॉपिक के साथ। 

धन्यवाद।



 






























Bottom Ad [Post Page]

Advertisement