माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट बेसिक -
परिचय-
माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट 2010 एक प्रोग्राम है जो आपको आकर्षक व् प्रभावी स्लाइड शो प्रजेंशन बनाने में सक्षम बनाता है। पॉवरपॉइंट एप्लीकेशन ने ग्राफिक्स एवं फॉर्मेटिंग क्षमताओं का विस्तार किया है जिससे इसके माध्यम से प्रजेंटेंशन में चित्र, वीडियो, एनिमेशन, टेक्स्ट, चार्ट, इत्यादि को समाहित कर आकर्षक स्लाइड शो बनाना आसान हो गया है। यह एक पावर टूल है जिससे डायनामिक प्रजेंटें शन बनाये जाते है जिसमे वीडियो, इमेजेज, और नोट्स शामिल है।
पॉवरपॉइंट एप्लीकेशन प्रारम्भ करना -
जब आप पावर पॉइंट प्रारम्भ करते है तो यह स्वतः ही नार्मल व्यू में खुलता है जिस पर आप स्लाइड बना सकते है और उन पर कार्य कर सकते है। GUI के प्रमुख घटक के अतिरिक्त ऑफिस एप्लीकेशन के सामान्य कंपोनेंट्स नींम है जो लिस्ट में वर्णित है-
पावर पॉइंट में एक नए प्रजेंशन के लिए स्वतः ही ब्लाक प्रजेंटेंशन खुलता है जो उपरोक्त चित्र में दर्शाया गया है। जब आप पहली बार पावर पॉइंट का कार्य करना शुरू करते है तो ब्लाक प्रजेंटेंशन एक सही टेम्पलेट है क्योकि यह सरल है और बहुत अधिक प्रजेंटेंशन के प्रकार के लिए अनुकूल है।
1. स्लाइड बॉडी में आप सीधे स्लाइड पर कार्य कर सकते है।
2. डॉटेड बोर्डेर प्लेसहोल्डर को चिन्हित करता है जहाँ आप टेक्स्ट टाइप कर सकते है पिक्चर , चार्ट एवं अन्य ऑब्जेक्ट को इन्सर्ट कर सकते है।
3. स्लाइड/ आउटलाइन टैब फुल साइज स्लाइड का थंबनेल वर्जन दिखाता है। दूसरी स्लाइड को जोड़ने के बाद स्लाइड/आउटलाइन टैब में दिखाई देंगी आप को अपने प्रजेंटेंशन को रि- अरेंज करने के लिए थंबनेल को ड्रैग कर स्लाइड व्यवस्थित कर सकते है। आप स्लाइड/ आउटलाइन टैब में स्लाइड जोड़ व् हटा सकते है।
4. सबसे निचे नोट पैन में आप वर्तमान स्लाइड के बारे में नोट लिख सकते है। आप अपने नोट्स अपनी ऑडियंस को हैंड्स आउट क रूप में दे सकते है तथा अपने प्रजेंटेंशन के समय आप इसका उपयोग कर सकते है।
बैकस्टेज व्यू या फाइल टैब-
पॉवरपॉइंट 2010 में फाइल मेनू को बैकस्टेज व्यू भी कहते है। आप इसमें कई प्रोग्राम ऑप्शन जैसे ओपन, सेव, प्रिंट, एंड इन्फो इत्यादि तथा फाइल मैनेज कर सकते है। बाये तरफ का मैनु पावर पॉइंट के हिडन फीचर का एक्सेस देता है तथा प्रजेंशन की मदद करता है सामान्यतः बैकस्टेज व्यू वर्तमान कपराजेशन के बारे में जानकारी देता है। बैकस्टेज ऑप्शन निम्न है-
सेव- किसी बिना सेव किये हुए डॉक्यूमेंट को सेव करने के लिए काम आता है।
सेव एज - यह ऑप्शन डॉक्यूमेंट को अलग नाम से संचित करने का अवसर प्रदान करता है।
ओपन - पहले से सेव किये हुए प्रजेंशन को एक्सेस करने की सुविधा प्रदान करता है।
क्लोज- वर्तमान में खुले हुए प्रजेंटेंशन को बंद करने एवं बाहर आने की सुविधा देता है।
रिसेंट - हल ही में खोली गयी फाइलों को दोबारा खोलने का अवसर देता है।
नया- यह बटन नया प्रजेंटेंशन बनाने के काम आता है।
प्रिंट- प्रजेंशन को प्रिंट करने की सुविधा देता है। यह बटन प्रिंट प्रिव्यू सेटिंग का अवसर भी देता है।
आप्शनस- पावर पॉइंट में काम करने का सामान्य विकल्प।
एक्जिट- पावर पॉइंट एप्लीकेशन से बाहर आने के लिये।
नया प्रजेंटेंशन बनाना-
फाइल टैब पर क्लिक करे उसके बाद न्यू पर क्लिक करे मध्य पैन से आप उपलब्ध थीम तथा टेम्पलेट का चुनाव कर सकते है। आप निम्न में से कोई एक कार्य कर सकते है:
➤ रिक्त प्रजेंटेंशन पर क्लिक करे और फिर क्रीयेट करे।
➤ हाल ही में बनाये गए टेमपलेट को दुबारा यूज़ करने के लिए रेसेंट टेम्पलेट क्लिक करे। उनमे से टेम्पलेट को चुने फिर क्रिएट पर क्लिक करे।
➤ पॉवरपॉइंट में पहले से उपलब्ध टेम्पलेट को इस्तेमाल करने के लिए सैंपल टेम्पलेट पर क्लिक करे फिर उनमे से टेम्पलेट का चुनाव करे और क्रिएट पर क्लिक करे। जब आप टेम्पलेट में से प्रजेंटेंशन का चुनाव करते है तो उसमें पहले से विभिन्न प्रकार के डिजाइन तथा कंटेंट उपलब्ध रहता है जिसे हम थीम भी कहते है।
➤ आपके कंप्यूटर पर उब्लब्ध सैंपल थीम की लिस्ट देखने के लिए"themes" पर क्लिक करे। एक थीम से प्रजेंशन तैयार करना ठीक उसी प्रकार से है जैसे एक टेम्पलेट से प्रजेंटेंशन तैयार करना। थीम से बनाये गए नये प्रजेंटेंशन में पहले से उपलब्ध कंटेंट नहीं होते है।
➤ My Template में मौजूद टेम्पलेट से अपना प्रजेंशन बनाने के लिए my template पर क्लिक करे। एक अलग से डायलॉग बॉक्स खुलेगा, उसमे से टेम्पलेट को चुनकर ओके पर क्लिक करे।
➤ पहले से तैयार प्रजेंटेंशन से एक नयी प्रजेंटेंशन बनाने के लिये New from Existing पर डबल क्लिक करे। इस ऑप्शन का उपयोग तभी करे जब आप पहले से बनी हुई प्रजेंटेंशन के सामान ही कोई प्रजेंटेंशन बनाना चाहते हो।
➤ ऑफिस डॉट कॉम से टेम्पलेट प्राप्त करने के लिए टेम्पलेट पर क्लिक करे अपना मनपसंद टेम्पलेट का चुनाव करे डॉउनलोड करे।
प्रजेंटेंशन बंद करना -
पावर पॉइंट से बाहर आये बिना आप फाइल को बंद नहीं कर सकते है। यदि बिना फाइल को बंद किये आप पावर पॉइंट से बहार आते है तो पॉवरपॉइंट अपने आप फाइल को बंद कर देता है। यदि आपने फाइल में कुछ बदलाव किये है तो पावर पॉइंट आपको फाइल सेव करने का अवसर देता है। सेव बटन पर क्लिक करके आप फाइल को बंद करने से पहले सेव कर सकते है।
जब आप सभी खुले हुए प्रजेंशन को बंद करते है तो आप देखेंगे की ज़्यदातर कमांड या निष्क्रिय हो जाता है। जब आप आपस से कोई प्रजेंटेंशन खोलेंगे नया प्रजेंशन करेंगे तो वापस से सक्रिय हो जाता है।
फाइल बंद करने के अलग-अलग तरीके -

➔ फाइल टैब पर क्लिक करे और क्लोज ऑप्शन सेलेक्ट करे।
➔ पावर पॉइंट के शीर्ष पर दाहिने चोर में उपलब्ध क्लोज ऑप्शन पर क्लिक कर सकते है।
➔ शॉर्टकट keys ( Ctrl+W ) का उपयोग करे।
प्रजेंशन प्रारम्भ करना -
➞ फाइल टैब पर क्लिक करे और ओपन सेलेक्ट करे
➞ ओपन डायलॉग बॉक्स के बाये पैन में उस ड्राइव या फोल्डर पर क्लिक करे जहा पर आपका प्रजेंटेंशन है।
➞ ओपन डायलॉग बॉक्स के दाहिने पैन फोल्डर को ओपन करे
➞ प्रजेंटेंशन पर क्लिक करे और फिर ओपन पर क्लिक करे।
प्रजेंटेंशन को नामित और सेव करना-
➤ किसी भी सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के साथ कार्य करते हुए यह ध्यान रखना चहिये की आप बदलाव करने के साथ-साथ अपने डॉक्यूमेंट को सेव करते रहे।
➤ फाइल टैब पर क्लिक करे,सेव एज पर जाये और क्लिक करे।
➤ एक प्रजेंटेंशन जो केवल पावर पॉइंट 2010 ने खोली जा सकती है, उसके लिए पावर पॉइंट प्रजेंटेंशन पर क्लिक करे।
➤ एक प्रजेंटेंशन जो केवल पावर पॉइंट 2010 में या उससे पहले के पावर पॉइंट वर्शन में खोली जा सकती है। उसके लिए पावर पॉइंट 97-2003 प्रजेंशन पर क्लिक करे।
➤ सेव एज डायलॉग बॉक्स में सेव इन ड्राप डाउन मेनू में फोल्डर या अन्य कोई फोल्डर या अन्य कोई लोकशन जहाँ आप अपना प्रजेंटेंशन सेव करना चाहते है उसे सेलेक्ट करे।
➤ फाइल नाम बॉक्स में डिफ़ॉल्ट नेम वाले को स्वीकार करे या अपने प्रजेंटेशन को एक नाम दे। सेव एज टाइप बॉक्स में फाइल टाइप ( डिफ़ॉल्ट PPTX है) सेलेक्ट करे फिर सेव पर क्लिक करे।
➤ किसी भी समय अपने प्रजेंटेशन को सेव करने के लिए शॉर्टकट की Ctrl + S को प्रेस करे या स्क्रीन के टॉप पर इमेज पर क्लिक करे।
➤ पॉवरपॉइंट 2010 में फाइल नेम के बाद .pptx विशेष एक्सटेंशन जुड़ जाता है।







