Questions And Answer-
नमस्कार भाइयो-बहनो मैं दीपेश आपका टेक्निकल फंडा में आपका स्वागत करता हूँ और इसी के साथ दोस्तों आज आपको बतानेजा रहा हु आज का टॉपिक जो की RS-CIT course के Question Answer से जुड़ा हुआ है तो दोस्तों इस आर्टिकल में मैने कुछ ही question answer दिए है जो आपको RS-CIT exam में आपके बहुत काम आएंगे तो आइये जानते है-
➤ कौन- सा फीचर आपको कॉन्टेक्ट के साथ वाई-फाई नेटवर्क शेयर करने की अनुमति प्रदान करता है?
उतर- वाई-फाई सेन्स
➤मल्टीपल डिस्प्ले स्क्रीन हेतु विंडोज 10 की किस यूटिलिटी का उपयोग करेंगे?
उतर- स्नेप असिस्ट
➤ विंडोज 10 में किसकी मदद से स्क्रीन को दूरदराज की स्क्रीन पर वायरलेस तरीके से देख सकते है?
उतर- स्क्रीन कास्ट
➤ फाइलो को सीडी / डीवीडी में कॉपी करने की प्रक्रिया को क्या कहते है?
उतर- डिस्क बर्निग
➤ सिस्टम पर पेन ड्राइव किस नाम से प्रदर्शित होता है?
उतर- Removable Disk
➤ एक फाइल / फोल्डर को स्थायी रूप से डिलीट करने के लिए किस कुंजी का उपयोग होता है?
उतर- Shift + Delete
Full Form RS-CIT Question Answer
➤ विंडोज महत्वपूर्ण फाइलो को कहा स्टोर करती है?
उतर- रुट डाइरेक्ट्री
➤ सिस्टम क्रेश होने की स्थिति में रिकवरी के लिए किस सुविधा का उपयोग करेंगे?
उतर- रिस्टोर
➤ प्रिंट किये जाने वाले करेक्टर की ऊँचाई और चौड़ाई को प्रदर्शित करता है?
उतर- फॉण्ट साइज़
➤ ऑपरेटिंग सिस्टम एक..... है जो सिस्टम को मैनेज करता है?
उतर- सिस्टम सॉफ्टवेयर
➤ मेमोरी से डिस्क में डेटा को कॉपी करने की प्रक्रिया को क्या कहते है?
उतर- Swapping
➤ कम्प्यूटर में लॉगिन करने के बाद जो स्क्रीन दिखाई देती है उसे क्या कहते है?
उतर- डेस्कटॉप
➤ डेस्कटॉप स्क्रीन में निचले भाग पर एक पट्टी बनी होती है जिस पर स्टार्ट मेनू और अन्य प्रोग्राम के आइकन बने होते है उसे क्या कहते है?
उतर- टास्कबार
➤ एक छोटी पिक्चर जो किसी प्रोग्राम, फाइल, फोल्डर का प्रतिनिधित्व करती है?
उतर- आइकन
➤ किसके द्वारा फाइल/ प्रोग्रामो को उसके मूल स्थान पर पहुंचे बिना खोल सकते है?
उतर- शॉर्टकट
➤ किस विंडोज में स्टार्ट बटन नहीं होता है?
उतर- विंडोज 8 / 8.1
➤ विंडोज 10 में इंटरनेट एक्स्प्लोरर के स्थान पर रिप्लेस किया गया है ?
उतर- माइक्रोसॉफ्ट एज
➤ डिस्क पर एक नामित स्थान है जहाँ फाइलो को संगृहीत किया जाता है?
उतर- फोल्डर
➤ दूसरी जनेरेशन में पेश की हाई लेवल प्रोग्रामिंग भाषा कोनसी है?
उतर- कोबोल और फॉरट्रोन
➤ पहली पीढ़ी के कम्प्यूटर का मुख्य कंपोनेंट कोनसा था?
उतर- वैक्यूम ट्यूब्स और वाल्वस
➤ माइक्रो प्रोसेसर कोनसी जनेरेशन में पेश किया था?
उतर- चौथी जनेरेशन
तो दोस्तों आशा है की आपको आज का टॉपिक बिलकुल क्लियर तरीके से समझ आ गया होगा तो दोस्तों मैंने आज सिर्फ demo के रूप में बताया है की इस प्रकार के Question Answer आपके बहुत काम आ सकते है अगर आपको RS-CIT से related Question Answer चाहिए तो एक बार कमेंट बॉक्स में जरूर कमेंट करके बताये ताकि में आपको आगे की ओर ले जाऊ। ( Next Step Question Answer की ओर)
So Connected our Block Tecnical Fanda.



