Answers to Some Important Questions Related to Physics.
भौतिकी से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर हिंदी में -
1. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है, क्यों ?
Ans. प्रेशर कुकर में विशेष प्रकार के ढक्क्न होने के कारण वाष्प बाहर नहीं निकल पाता है और पानी की सतह के ऊपर जमा होता रहता है, इस कारण पानी की सतह पर दाब बढ़ता जाता है, फलस्वरूप पानी का क्वथनांक 100°C से भी बढ़ जाता है। यही कारण है की प्रेशर कुकर में खाना शीघ्र पाक जाता है।
2. कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल मोटे काँच की बनी होती है, क्यों ?
Ans. कोल्ड ड्रिंक्स में उच्च दाब पर कार्बन डाइऑक्सइड गैस घुली रहती है। गर्मी में उसके आयतन में अपेक्षाकृत अधिक फैलाव होता है, जिससे कमजोर बोतल टूट सकती है। अतः कोल्ड ड्रिंक्स के गैस के दाब को सहने के लिए बोतल मोटे कांच की बनी होती है।
3. उँचे पहाड़ पर दाल देर से पकती है, क्यों ?
Ans. ऊँचाई बढ़ने पर हवा का दबाव घटता है। इस कारण पानी का क्वथनांक घट जाता है। ऊँचे पर्वत पर जल का क्वथनांक 92° या 93° होता है। इस कारण दाल देर से पकती है।
4. गर्मी में साईकिल-ट्यूब अधिक फटता है, क्यों ?
Ans. साईकिल का ट्यूब रबर का बना होता है और उसके अंदर हवा भरी रहती है। ठोस, द्रव और गैस गर्मी पाकर फैलते है। गैस ठोस की अपेक्षा अधिक फैलती है। गर्मी के दिनों में वायुमंडल का ताप अधिक हो जाता है इससे ट्यूब के अंदर की हवा एवं ट्यूब दोनों फैलते है, किन्तु ट्यूब की अपेक्षा गैस अधिक फैलती है जिससे ट्यूब पर गैस का दबाव अधिक पड़ने के कारण ट्यूब फट जाता है।
RS-CIT Exam Questions Answer in hindi
Full Form RS-CIT Question Answer
5. जाड़े में ठन्डे प्रदेशो के पानी के नल प्रायः फट जाते है, क्यों ?
Ans. जाड़े में ठन्डे प्रदेशो के पानी का तापमान 0°C हो जाता है, इससे नल का पानी बर्फ बन जाता है जिससे इसके आयतन में वृद्धि हो जाती है, फलस्वरूप पानी के नल फट जाते है।
6. मोटर गाडी पर बैठे यात्री गाड़ी के एकदम / एकाएक चल पड़ने से पीछे की ओर झुक जाते है, क्यों ?
Ans. गाडी के अचानक चल पड़ने पर उस पर सवार यात्री के शरीर का निचला भाग भी गतिशील हो जाता है, जबकि ऊपरी भाग विराम के जड़त्व के कारण विराम ही रहता है। इसलिए ऊपरी भाग पीछे छोड़कर निचला भाग आगे चलता है। अतः यात्री पीछे की ओर झुक जाते है।
7. गर्मी के दिनों में रंगीन वस्त्रो के अपेक्षा उजला वस्त्र अधिक आरामदायक होता है, क्यों ?
Ans. क्योकि उजला वस्त्र उष्मा का अवशोषण कम और उत्सर्जन ज्यादा करता है, जबकि रंगीन वस्त्र उष्मा का अवशोषण ज्यादा और उत्सर्जन कम करता है यही कारण है।
विज्ञान क्या है जानिए हिंदी में
8. पानी में अंशतः डुबाई गई छड़ी तिरछी दिखाई देती है, क्यों ?
Ans. प्रकाश के अपवर्तन के कारण क्योंकि पानी सघन माध्यम है, वायु विरल माध्यम। जब किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम या विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती है तो अभिलम्ब से दूर भागती है, जिससे छड़ी तिरछी दिखाई देती है।
9. फिसलन वाली जमीन पर चलना कठिन होता है, क्यों ?
Ans. चलने के क्रम में सतह और पैरो के बिच में घर्षण हुआ करता है, जो तिरछे रूप से पीछे की ओर दबाता है अर्थात एक बल लगता है, परन्तु बल, बराबर एवं दिशा विपरीत होने के कारण सतह पर गतिमान हो जाता है, लेकिन फिसलन वाली जमीन पर यह प्रक्रिया अपेक्षाकृत कम कार्य करती है, जिससे चलना कठिन होता है।
10. कंबल में लपेटी हुई बर्फ नहीं पिघलती है, क्यों ?
Ans. कम्बल ताप का कुचालक होता है, जिससे कम्बल से होकर वायुमंडलीय ताप इसमें नहीं के बराबर प्रवेश करता है, अतः ताप के आभाव में बर्फ नहीं पिघलती है।
11. लोहे का जहाज पानी पर प्लवन करता है, जबकि लोहे का टुकड़ा पानी में डूब जाता है, क्यों ?
Ans. क्योंकि लोहे के टुकटे का भार विस्थापित पानी के भार से अधिक होता है, किन्तु लोहे का जहाज खोखली बनावट के कारण अधिक पानी का विस्थापन करता है, जो उसके भार से अधिक होता है। अतः जहाज पानी में अंशतः डूबकर प्लवन करता है।
12. मछलियाँ पानी में साँस कैसे लेती हैं ?
Ans. मछलिया पानी में अपने गिल्स द्वारा साँस लेती हैं। मछलिया साँस लेने के लिए सबसे पहले मुँह में पानी लेती है। यह पानी गलफड़ो से होता हुआ बाहर निकल जाता है। पानी में घुली हुई ऑक्साइट गलफड़ो की शुक्ष्म कोशिकाओं द्वारा सोख ली जाती है और गलफड़ो में प्रवाहित खून के साथ मिल जाती है। पुनः शरीर के अंदर संचरण करती है।
13. बिना उबाला दूध जल्दी ख़राब हो जाता है, क्यों ?
Ans. ताजे दूध में अनेक बैक्टीरिया होते है। वायु के संपर्क में आने से इनकी संख्या कुछ ही समय में बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इन्ही बैक्टीरिया के कारण दूध जल्दी ख़राब हो जाता है।
14. छिपकलियाँ दीवार से चिपकी रहती है, कैसे ?
Ans. छिपकलियो का पैर लचीलेदार कप के आकार का बना होता है, जो हवा के दबाव के सहारे निर्वात उत्पन्न करके दीवार से चिपकी रहती है।
15. प्यास क्यों लगती है ?
Ans. हमारे रक्त में जल एवं नमक सदैव ही एक स्थिर और निश्चित अनुपात में रहता है। शरीर के ऊतकों में भी ये पदार्थ रहते है। किसी कारणवश रक्त में जल की मात्रा कम होने पर इन दोनों पदार्थो का अनुपात बदल जाता है। इस स्थिति में मस्तिष्क में उपस्थित प्यास केंद्र गले को सन्देश भेजता है, जिसके कारण गले में सिकुड़न पैदा होने लगती है। इस सिकुड़न से गला सूखने लगता है और हमें प्यास महसूस होती है।















