ब्लॉग्स एवं सामाजिक नेटवर्किंग साइट-
नमस्कार भाइयो-बहनो टेक्निकल फंडा में आपका स्वागत है और इसी के साथ दोस्तों आज में बताना चाहता हु की ब्लोग्स क्या होते है इनकी कब शुरुवात हुई और ये कितने प्रकार के होते है तो दोस्तों आइये जानते है ब्लोग्स के बारे में-
एक ब्लॉग, जानकारी या चर्चा हेतु तैयार की गयी वेबसाइट है जो की डिस्क्रीट प्रविष्टियां ( अलग-अलग), जिन्हे पोस्ट भी कहा जाता है, से मिलकर बानी होती है तथा जो आमतौर पर रिवर्स क्रानिकल ( सबसे हाल में पोस्ट की गई पोस्ट सबसे ऊपर ) के रूप में दिखाई जाती है।
वर्ष 2009 तक ब्लोग्स आमतौर पर एक ही व्यक्ति का काम होता था, कभी कभार इसे एक समूह वाले, एक विषय पर बातचीत करने हेतु उपयोग में लेते थे, अभी हाल ही में बहुत से बहु लेखक ब्लॉग ( मल्टी ऑथर ब्लॉग्स ) विकसित हुए है। जिनमे की बहुत से लेखकों के द्वारा पोस्ट लिखी जाती है तथा पेशेवरों द्वारा सम्पादित की जाती है।
न्यूज/समाचार पत्रों के पेशेवर, अन्य मीडिया के आउटलेट्स, विश्र्वविद्यालयो के विचारक समूह, वकालत समूह इत्यादि की उपस्थिति तथा योगदान की वजह से ब्लॉग ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है। ट्विटर एवं अन्य माइक्रोब्लॉगिंग सिस्टम ब्लोगो को संगठित कर नयी धारणाओ में एकीकृत करने में मदद करते है।
अधिकांश ब्लॉग इंटरेक्टिव होते है जो आगुन्तको को अपने विचार सन्देश ब्लॉग स\ब्लॉग से जीयूआई ( GUI ) के माध्यम से छोड़ने की अनुमति देते है। यही अंतर क्रियाशीलता ब्लॉग को दूसरी स्टेटिक ( स्थिर) वेबसाइटो से अलग पहचान दिलाता है।
कई ब्लॉग एक विशेष विषय पर कमेंट्री पेश करते है। अन्य ऑनलाइन डायरी की तरह कार्य करते है। अन्य किसी विशेष व्यक्ति या संगठन के ब्रांड व विज्ञापन की तरह कार्य करते है। एक टीपीकल ब्लॉग में अक्षर, चित्र एवं दूसरी जुड़ने की व्यवस्था एवं अन्य विषय पर आधारित मीडिया को कार्य करते है।
एक सामाजिक नेटवर्किंग सेवा ( एस.एन.एस. या सामाजिक नेटवर्किंग सेवा) एक ऐसे सामाजिक नेटवर्क या लोगो का संघ है जो सामान हितो, गतिविधियों, पृष्भूमि या वास्तविक जीवन के बीच सामाजिक सम्बन्धो का निर्माण करने का प्रयत्न करता। है
सामाजिक नेटवर्किंग साइट के उपयोगकर्ता को अपने नेटवर्क में लोगो के साथ विचारो, ब्लोग्स, चित्रों, पदों गति विधियों, घटनाओ और हितो का साझा करने की अनुमति प्रदान करता है।
ब्लॉग के प्रकार-
ब्लोग्स कई प्रकार के होते है, उनके प्रकार केवल उनकी सामग्री ( कंटेंट) के आधार पर नहीं बल्कि उन्हें किस प्रकार प्रस्तुत किया जाना या लिखा जाना है, पर निर्भर है।
ब्लोग्स के विभिन्न प्रकारो को निचे वर्गीकृत किया गया है:
➤ पर्सनल ब्लॉग-( Personal Blog )- एक व्यक्ति की चालू डायरी ( सतत ) या कमेंट्री (गाथा)
➤ सहयोगात्मक ब्लॉग या ग्रुप ब्लॉग- यह वह ब्लॉग है जिसमे पोस्ट एक या एक से अधिक लेखकों दवरा प्रकाशित होता है। ज़्यदातर हाई -प्रोफाइल सहयोगात्मक ब्लॉग एक थीम के चारो और आधारित होते है जैसे राजनीती या नयी तकनीक इत्यादि।
➤ माइक्रो ब्लॉगिंग- माइक्रो ब्लॉगिंग डिजिटल जानकारी को छोटे-छोटे हिस्सों में प्रदर्शित करने का तरीका है जो पाठ ( टेक्स्ट), चित्र , लिंक मीडिया रूप में जो इंटरनेट पर उपलब्ध है। माइक्रोब्लॉगिंग पोर्टेबल संचार व्यवस्था है जिसे लोगो ने जैविक और सहज महसूस कर सार्वजनिक कल्पना का दर्जा कर जैसे ट्विटर और फेसबुक।
➤ कॉर्पोरेट ब्लॉग- एक ब्लॉग, प्राइवेट या बिजनेस कार्य के लिए भी बनाया जा सकता है।
➤ Aggregated ब्लॉग- ऑर्गेनाइजेशन या व्यक्तिगत तौर पर कुछ लोग एक विषय पर जानकारी करके पाठको को सयुक्त जानकारी उपलब्ध करवा सकते है। पाठक अतः अपना समय पढ़ने में लगा सकता है, न की न की व्यर्थ जानकारी जुटाने में।
➤ Genre ब्लॉग- कुछ ब्लॉग किसी टॉपिक पर केंद्रित होते है जैसे - राजनैतिक, स्वास्थ, फैशन,किताबे,आदि। आजकल कैसे करे आदि के ब्लॉग काफी प्रचलित हो रहे है। दो आम प्रकार के ब्लॉग है- आर्ट ब्लॉग एवं म्यूजिक ब्लॉग।
➤ डिवाइस टाइप पर आधारित - एक ब्लॉग का प्रकार लिखे गए उपकरण के आधार पर भी किया जाता है। जैसे PDA अथवा मोबाइल से लिखे गए ब्लॉग moblog कहते है।
➤ मीडिया टाइप पर आधारित- जिस ब्लॉग में वीडियो होते है, उन्हें vlog लिंक्स वाले ब्लॉग को linklog कहते है, जिसे साइट पर स्केच होते है उसे sketch blog और जिसमे चित्र होते है उसे photoblog कहते है।
तो दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताये और भी इस प्रकार की जानकारी पाने के लिए हमारे ब्लोग्स से जुड़ जाये।














