1.2.5 नेटवर्क टोपोलॉजी-
नेटवर्क टोपोलॉजी एक कम्प्यूटर के विभिन्न तत्वों ( लिंक्स, नॉड्स, आदि ) की व्यवस्था है। भौतिकी टोपोलॉजी एक नेटवर्क के विभिन्न तत्वों ( कंपोनेंट्स) जिनमे डिवाइस का स्थान तथा केबल इंस्टालेशन का प्लेसमेंट दर्शाता है। जबकि तार्किक टोपोलॉजी दिखाता है की कैसे डेटा, बिना भौतिकी डिवाइस की परवाह किये, एक नेटवर्क के भीतर ट्रांसमिट होता है।
दो नेटवर्क की टोपोलॉजी सामान होते हुए भी Nodes के बिच दुरी, भौतिक इंटरकनेक्शन, ट्रांसमिशन रेट सिंग्नल टाइप बिलकुल भिन्न हो सकते है। कूल मिलाकर हम नेटवर्क को 6 प्रकार में निम्नलिखित तरीके से विभक्त कर सकते है।
बस टोपोलॉजी-
लोकल एरिया नेटवर्क जहा टोपोलॉजी प्रयोग किया जाता है, इंटरफ़ेस कनेक्टर्स की मदद से प्रत्येक नॉड्स एक ही केबल से जुड़ा होता है। यह केंद्रीय केबल नेटवर्क की रीढ़ है और बस के रूप में जाना जाता है। स्त्रोत से एक संकेत बस केबल पर जुडी सभी मशीनों से होता हुआ दोनों दिशाओ में यात्रा करते हुए गंतव्य मशीन तक पहुंचाता है।
चूँकि बस टोपोलॉजी केबल एक ही तार पर आधारित होती है यह अन्य टोपोलॉजी की तुलना में लागू करने के लिए सस्ती है। इसके अतिरिक्त, क्योकि केवल एक ही केबल उपयोग में किया जाता है किसी प्रकार की समस्या होने पर पूरा नेटवर्क फ़ैल हो सकता है।
स्टार टोपोलॉजी-
एक स्टार टोपोलॉजी के साथ लोकल एरिया नेटवर्क में, प्रत्येक नेटवर्क होस्ट एक पॉइंट टू पॉइंट कनेक्शन के साथ एक केंद्रीय हब से जुड़ा होता है। इसलिए यह कहा जा सकता है की हर कंप्यूटर परोक्ष रूप से केंद्र की मदद से हर दूसरे नॉड्स से जुड़ा होता है। स्टार टोपोलॉजी में प्रत्येक नॉड्स हब, राऊटर या स्विच नमक एक केंद्रीय नोड से जुड़ा है। स्विच सर्वर है और बाहरी उपकरण क्लाइंट की भाँति कार्य करते है।
सभी यातायात नेटवर्क में केंद्रीय हब के माध्यम से गुजरता है। केंद्र एक सिंग्नल रिपीटर की भाति कार्य करता है। स्टार टोपोलॉजी के प्राथमिक नुकसान यह है की केंद्र की विफलता पर कोई भी नोड आपस के संचार नहीं कर सकता है।
रिंग टोपोलॉजी-
रिंग नेटवर्क एक वृताकार फैशन में रिंग या बंद लूप प्रकार से सेट की जाती है। इस प्रकार के नेटवर्क में डेटा सिर्फ एक ही दिशा में रिंग के चारो ओर यात्रा करता है और रिंग पर स्थित प्रत्येक डिवाइस सिंग्नल को मजबूत रखने के लिए एक रिपीटर के रूप में कार्य करता है। प्रत्येक डिवाइस पर, आने वाले संकेत को प्राप्त करने हेतु एक रिसीवर और रिंग पर उपलब्ध अगले डिवाइस पर डेटा भेजने के लिए एक ट्रांसमीटर लगा होता है।
नेटवर्क, संकेत की रिंग के चारो ओर यात्रा करने की क्षमता पर निर्भर/ आश्रित होता है। एक डिवाइस डेटा भेजता है तो यह रिंग पर प्रत्येक डिवाइस के माध्यम से यात्रा करना चाहिए अजब तक की वह गंतव्य नोड/ डिवाइस तक नहीं पहुँचता है। हर नोड एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
एक रिंग टोपोलॉजी में कोई सर्वर कम्प्यूटर मौजूद नहीं होता है, सभी नॉड्स एक सर्वर के रूप में काम करते है और संकेत को रिपीट करने का कार्य करते है। इस टोपोलॉजी का नुक्सान यह है की यदि एक नोड काम करना बंद कर देता है तो पुरा नेटवर्क प्रभावित होता है या काम काम बंद हो जाता है।
ट्री टोपोलॉजी-
एक ट्री टोपोलॉजी, बस टोपोलॉजी और स्टार टोपोलॉजी का एक महत्वपूर्ण सयोजन है। बस टोपोलॉजी का हर एक नोड अपने आप में एक स्टार टोपोलॉजी पर आधारित नेटवर्क के द्वारा रिप्लेस कर दिया जाता है। यह बस टोपोलॉजी की हानिया तथा और स्टार टोपोलॉजी के फायदे को सम्मिलित करने वाली टोपोलॉजी है।
उदाहरण के लिए, यदि नेटवर्क के दो समूहो के बिच कनेक्शन, केंद्रीय रेखीय कोर टोपोलॉजी के नॉड्स की तरह उन दो नेटवर्क समूहों के बिच बातचीत नहीं हो सकेगी। हालाँकि, स्टार टोपोलॉजी के अंतर्गत जुड़े नॉड्स पूर्व भांति प्रभावी ढंग से एक दूसरे के साथ बातचीत कर सकेंगे।
हाइब्रिड नेटवर्क, किसी भी दो या दो से अधिक नेटवर्क टोपोलॉजी के संयोजन कर निर्मित होता है यह इस प्रकार से सयोजन करता है की इसके परिणाम स्वरूप निर्मित नेटवर्क, किसी भी मानक नेटवर्क टोपोलॉजी से कोई समानता प्रदर्शित नहीं करता है।
उदाहरण के लिए, एक ट्री नेटवर्क को एक ट्री नेटवर्क से जोड़ने पर परिणामस्वरूप निर्मित नेटवर्क भी एक ट्री नेटवर्क टोपोलॉजी के अंतर्गत आता है। एक हाइब्रिड टोपोलॉजी हमेशा दो अलग-अलग बुनियादी नेटवर्क टोपोलॉजी के निर्मित होती है।
हाइब्रिड नेटवर्क के लिए सामान्य उदाहरण है: स्टार रिंग नेटवर्क और स्टार बस नेटवर्क।
मेश टोपोलॉजी-
मैश टोपोलॉजी एक नेटवर्क टोपोलॉजी है जंहा प्रत्येक नोड, लिए डेटा रिले करता है। सभी मेश नोड्स नेटवर्क के वितरण / संचरण में सहयोग करते है।
मेश नेटवर्क, सेल्फ-हीलिंग अल्गोरिथम का उपयोग कर या तो एक फ्लूडिंग तकनीक या एक रूटिंग ताकिनीक द्वारा संदेशो को रिले कर सकते है। सेल्फ हीलिंग अल्गोरिथम की मदद से एक रुटिंग बेस्ड नेटवर्क उन स्थितियों
में भी नेटवर्क संचालित कर पाता है।
जबकि कोई नॉड नेटवर्क से टूट जाता है या कोई कनेक्शन भरोसेमंद नहीं रह जाता है। नतीजतन, नेटवर्क आम तौर पर काफी विश्र्वसनीय हो जाता है क्युकी नेटवर्क में स्त्रोत और गंतव्य नोड के मध्य एक अधिक मार्ग उपलब्ध / स्थापित होते है।

















