Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement
Technology

E- Commerce in Hindi

ई-कॉमर्स क्या है -

क्या आप ईकॉमर्स के बारे में जानते है या नहीं? क्या आपने कभी ऑनलाइन शॉपिंग की है या नहीं? क्या आपने कभी किसी दुकान पर जाकर ओर अच्छी वस्तु बताओ जैसे- अच्छे कपडे दिखाओ, जुते अच्छे टिकाऊ दिखाओ कहा है क्या? कहने का मतलब यह  है की Best क्वालिटी को बताना और Best Quality को जानना। घर बैठे-बैठे आर्डर करने पर सिर्फ एक click से वस्तु आपके घर आपके पास हाजिर हो जाती है कैसे? क्या आप जानते है? या नहीं।

                             ई-कॉमर्स क्या है -

तो आइये जानते है हिंदी में क्या है ईकॉमर्स ?

ईकॉमर्स-

ईकॉमर्स का पूरा नाम है- इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स। किसी भी सामान को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम ( प्रमुख तौर पर इंटरनेट) से ख़रीदा या बेचा जाये, उसे ई- कॉमर्स कहते है। ऑनलाइन रिटेल बहुत आरामदायक होता है क्यूंकि एक तो वह 24 घंटे में उपलब्ध होता है और आम तौर पर अच्छी ग्राहक सेवा प्रदान करता है। 

                                        



ई-कॉमर्स में व्यापार में निम्न लिखित विशेषताऐं होती है:

➤ ऑनलाइन शॉपिंग साइट, खुदरा बिक्री- सीधे ग्राहक के लिए। 
➤ बेचने वाला ऑनलाइन बाजार ( मार्केटप्लेस) में भाग ले सकता है जो की व्यापार- ग्राहक, या ग्राहक-ग्राहक बेचने का माध्यम प्रदान करता है। 
➤ व्यापार- व्यापार ( Business 2 Business) खरीदना और बेचना। 
➤ डेमोग्राफिक डाटा को एकत्रित करना ( सोशल मीडिया और वेब कॉन्टेक्ट्स द्वारा ) 
➤ B2B इलेक्ट्रॉनिक डाटा एक दूसरे से लेना और देना। 
➤ ईमेल और फैक्स के द्वारा क्लाइंट्स और सम्बंधित ग्राहकों को पाने के लिए मार्केटिंग करना। उदाहरण के लिए - समाचार पत्र। ) 
➤ नए उत्पाद और सर्विस को मार्किट में उतारने हेतु प्री-टेल में शामिल होना। 

                                   


ई-कॉमर्स के प्रकार: 

➤ प्योर( Pure)- क्लिक या प्योर- प्ले संस्थाएँ, जिन्होंने बिना किसी पुरानी चल रही संस्था के, बस एक साईट  दी है। 
➤ बिक्र-एंड-क्लिक संस्थाएँ- वह  संस्था जिसने एक साईट लांच की है इ-कॉमर्स के लिए।  
➤ क्लिक- टू-बिक्र संस्था- ऑनलाइन रिटेलर जिसने बाद में कुछ जगहों पर दुकाने खोली है।  

कई प्रकार की ई-बिक्री हो सकती है, जैसे:

व्यापार से ग्राहक (Business 2 Customer) -

कंपनी सीधे अपना सामान उपभोगकर्ता को बेचती है। B2B वेब शॉप्स आमतोर पर सभी विज़िटर्स के लिए होती है। 


 व्यापार से व्यापार ( Business 2 Business )-

कंपनी बिना सीधे ग्राहक को बेचे, सीधे दूसरी कंपनी को सामान बेचती है। इनके ऑनलाइन साईट पर लॉग इन करना पड़ता है। इस तरह की साइट्स पर आमतौर पर ग्राहक के हिसाब से दाम, डिस्काउंट और माल की छंटनी होती है। 

                           


ग्राहक से व्यापार ( Customer 2 Business ) -

यहाँ, ग्राहक अपना सामान ऑनलाइन बेचने के लिए लगा देता है जहा कंपनी बोली लगा सकती है। ग्राहक इन बोलियों को देख सकता है और अपने हिसाब से कंपनी चुन कर माल बेच सकता है।  

                                    


ग्राहक से ग्राहक ( Customer 2 Customer) -

ग्राहक अपने माल को दूसरे ग्राहक को बेचता है। बेहतरीन उदहारण है eBay. 

                                             

मोबाइल कॉमर्स ( mCommerce ) -

मोबाइल या पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट के द्वारा माल को खरीदने या बेचने को मोबाइल कॉमर्स कहते है। अगली पीढ़ी कहे जाने वाले ई-कॉमर्स में यूजर को इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए किसी प्लग में तार नहीं लगाना पड़ता। 

                                         



ई-कॉमर्स की सबसे बड़ी विशेषता है बिना किसी ज्यादा फाइनेंसियल इन्वेस्टमेंट के उसका वैश्र्विक होना, इस तरह के कॉमर्स की कोई जमीनी बाध्यता नहीं है। ग्राहक वैश्र्विक तौर पर चुन सकते है, सभी बेचने वालो की तुलना कर सकते है बिना उनकी वर्तमान भौगोलिक स्थिति के। 
सीधे ग्राहक को कंपनी से मिला देने के गुण से ई- कॉमर्स ने बिचोलियो को काफी कम कर दिया है, कुछ जगह तो समाप्त कर दिया है। इस तरह ग्राहक और कंपनी के बिच सीधा तार जुड़ जाता है, जिससे कम्पनी ग्राहक को उसके पसंद के उत्पाद और सर्विस प्रदान कर सकती है। 

                                 


ई-कॉमर्स कम्पनी को ग्राहक के और करीब ले आता है। इससे प्रतिस्पर्धा भी बढ़ती है और उत्पाद क्षमता भी। ग्राहक को बेहतर उत्पाद, बेहतर क्वालिटी, और बेहतर आफ्टर-सेल्स-सर्विस भी मिलती है। ई-कॉमर्स के इन नए तरीको से ग्राहक के पास एक 24 घंटे खुला रहने वाला वर्चुअल स्टोर हो गया है। 

कीमत में कमी, ईकॉमर्स की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। 

ई-कॉमर्स के प्रयोग- 

खुदरा एवं थोक व्यापार -

खुदरा और थोक व्यापार में ईकॉमर्स के कई इस्तेमाल है। इ-रिलेटिंग या ऑनलाइन रिटेल ग्राहक को माल इलेक्ट्रॉनिक कैटलॉग और शॉपिंग कार्ड मोडल के माध्यम से बेचना है। एक साइबर मॉल या इ- मार्केटप्लेस ग्राहक और सेलर को एक वर्चुअल स्पेस में आकर्षित करते है। 

                                          



प्रचार -

ग्राहक के व्यवहार, जरूरत और खरीदी के तरीको की जानकारी वेब और ईकॉमर्स द्वारा जुटाई जा सकती है। यह प्रचार कार्यो जैसे कीमत तय करना, मोल-भाव करना, उत्पाद के फीचर में बदलाव एवं ग्राहक से सम्बन्धो में मदद करता है। 


फाइनेंस -

इस प्रकार की कंपनीया ईकॉमर्स का काफी उपयोग करती है। ग्राहक समस्त सेवाए जैसे खाते का बैलेंस चेक करना, पेमेंट ट्रांसफर करना, अपने बिल जमा करना इ-बैंकिंग या ऑनलाइन बैंकिंग के माधयम से आसानी से कर सकते है। ई-कॉमर्स का एक अन्य उपयोग है ऑनलाइन स्टॉक लेन-देन। काफी साइट्स कम्पनियो के प्रोफाइल एवं उसके स्टॉक शेयर के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाती है। 

                           


मैन्युफैक्चरिंग -

ईकॉमर्स किसी कम्पनी के माल ढुलाई के सिस्टम को भी संभाल लेता है। कुछ कम्पनिया एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक एक्सचेंज बना लेती है। इसमें सम्मिलित होता है माल का खरीदना-बेचना, व्यापार मार्किट की जानकारी, कार्यालय की जानकारी जैसे इन्वेंटरी कंट्रोल। कच्चा माल एवं तैयार माल की ढुलाई प्रोसेस इस प्रकार से तेज हो जाती है। 

                     


बोली ( ऑक्शन) -

ग्राहक-ग्राहक ईकॉमर्स माल के सीधे सीधे ग्राहकों के बिच बेचने को कहते है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक बोली भी शामिल है। बिडिंग एक प्रकार की बोली है जिसमें संभावित ग्राहक के लिए ऑनलाइन बोली लगा सकता है। 

                                     

ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स-

फ्लिपकार्ट. कॉम ( Flipkart.Com ) - 

2004 में मात्र 4 लाख रूपए से शुरू, आज 60000 करोड़ रू. का सालाना टर्नओवर। यह एक मार्केटप्लेस है जहा किताबो से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, कपडे, जुते आदि सब कुछ खरीद सकते है। यह हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी साईट है।   

                                  


अमेजन.इन - ( Amazone.in ) - 

यह दुनिया भर में ईकॉमर्स में अवल है। अब हिन्दुस्तान में भी अपने व्यापार चालू कर दिया है। सभी प्रकार का सामान किफायती दरो में उपलब्ध है। 

                                       



स्नेपडील.कॉम -

यह साईट आस पड़ोस के उत्पाद एवं सर्विसेज जैसे मसाज, भ्रमण और बेहतरीन ऑफर देती है। यह साइट अच्छी कीमत और रेस्तरां पर बेहरतरीन ऑफर देती है। यह साइट अच्छी कीमत और मुफ्त करियर भी प्रदान करती है। 



paytm. कॉम -

इसकी शुरुआत मोबाइल इ-वॉलेट के द्वारा मोबाइल रिचार्ज बिल भुगतान आदि से शुरू हुई थी। अब यह साइट एक सम्पूर्ण मार्केटप्लेस की तरह सब कुछ बेच रही है। इसकी काम कीमत, इ-वॉलेट के बेहतरीन उपयोग के कारण, साईट ने बहुत काम समय में टॉप दस साइट्स में अपनी जगह बना ली है। 



तो दोस्तों आशा है की आपको यह पोस्ट पढ़कर कुछ अच्छी जानकारी को जानने मिला होगा। यह पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट बॉक्स में Comment जरूर करे। 

धन्यवाद। 

































Bottom Ad [Post Page]

Advertisement