फेसबुक (Facebook)-
वर्तमान में सोशल नेटवर्किंग के कई प्रकार है लेकिन आज हम जो पढ़ने जा रहे है उनमे से एक है फेसबुक। नाम तो सुना होगा।
आइये जानते क्या है फेसबुक -
तो दोस्तों फेसबुक एक सोशल नेटवर्किंग साईट है जो आपके परिवार, परिजनों, और दोस्तों से आसान तरीके से संपर्क रखने में मदद करता है। यह मूलतः कॉलेज छात्रों के लिए बनाया गया था।
सन 2004 में इसकी स्थापना M a r k Zuckerberg द्वारा की गयी थी। वर्ष 2006 तक, जिस किसी की उम्र 13 वर्ष या ज्यादा हो, और एक सही ईमेल हो, वह फेसबुक ज्वाइन कर सकता था। आज फेसबुक सबसे बड़ी नेटवर्किंग साईट है जिसके दुनियभर में 1 बिलियन से ज्यादा यूजर है।
फेसबुक आपको मैसेज भेजने स्टेटस अपडेट करने के लिए सुविधा देता है, जिससे आप अपने दोस्तों के संपर्क में रह सकते है।
आप फोटो, वीडियो, लिंक वगैरह भी शेयर कर सकते है। परन्तु फेसबुक पर शेयर करना बाकि ऑनलाइन कम्प्यूनिकेशन से अलग है। जिस प्रकार ईमेल इत्यादि में भेजे गए सन्देश प्राइवेट होते है, फेसबुक पर आमतौर पर पब्लिक होते है, और उस सन्देश को सभी लोग देख सकते है।
हालाँकि फेसबुक पर प्राइवेसी टूल्स होते है जिससे हम निर्धारित कर सकते है की आपका सन्देश कौन देखे और कौन नहीं, परन्तु फेसबुक बड़े तौर पर एक सोशल प्लेटफार्म के रूप में डिजाइन किया है न की सामान्य टूल्स की तरह जो की प्राइवेट होती है।
कुछ मुख्य पब्लिक फीचर इस प्रकार है-
➤ मार्केटप्लेस:-
मेम्बेर्स को क्लासिफाइड विज्ञानपन पोस्ट करने, पढ़ने एवं प्रतिक्रिया करने की अनुमति देते है।
➤ ग्रुप्स:-
एक जैसी रुचि वाले मेम्बेर्स एक दूसरे से संपर्क कर सकते है एवं वार्तालाप कर सकते है।
➤ इवेंट्स:-
मेम्बेर्स किसी इवेंट की जानकारी दे सकते है और लोगो को आमंत्रित भी कर सकते है।
➤ पेजेज:-
मेम्बेर्स की विशेष टॉपिक पर एक पेज बना सकते है।
➤ प्रेसेंस टेक्नोलॉजी:-
मेम्बेर्स यह जान सकते है की कोनसे दूसरे मेम्बेर्स ऑनलाइन है।
हर मेम्बेर्स के पर्सनल प्रोफाइल पर कुछ मुख्य नेटवर्किंग होते है। इनमे प्रमुख है वाल। यह एक प्रकार का वर्चुअल बुलेटिन बोर्ड है। वाल पर चित्र, विडियो एवं सन्देश लिखे जा सकते है। दूसरा चर्चित कॉम्पोनेंट्स है फोटो एल्बम, फोटो को सीधे कम्प्यूटर डेस्कटॉप से या फिर मोबाइल से भी अपलोड किया जा सकता है। फोटो अपलोड करने की कोई निर्धारित सीमा नहीं है परन्तु फेसबुक उन फोटो फोटोस को डिलीट कर देगा जो की कॉपीराइट के तहत पोस्ट करना मना है या फिर प्रतिबंधित है।
इंटरैक्टिव एल्बम- यह मेम्बेर्स के दोस्तों को एक दूसरे की फोटो पर कमेंट करने की आजादी एवं फोटो में लोगो को पहचानने की आजादी देता है। ( tag करना)
स्टेटस अपडेट :- यह एक प्रकार का माइक्रो ब्लॉग्गिंग फीचर है जो की मेम्बेर्स को छोटे सन्देश ब्रॉडकास्ट करने की सुविधा देता है।
सभी प्रेषित सन्देश न्यूज़ फीड में पब्लिश होते है। यह सन्देश उसी समय मेंबर के दोस्तों को दिखा दिए जाते है।
फेसबुक कई प्रकार के प्राइवेसी ऑप्शन प्रदान करता है। मेंबर अपने संदेशो को सबको दिखा सकता है, कुछ विशेष लोगो को दिखा सकता है या फिर पूरी तरह से गोपनीय रख सकता है। मेंबर यह तय करता है की कोई अन्य मेंबर उसकी प्रोफाइल को फेसबुक पर ढूंढ सकता है या नहीं, तय कर सकता है की उसकी जानकारी का कोनसा हिस्सा पब्लिश है या नहीं, अपनी न्यूज़ फीड पर क्या दिखाना है और किसे दिखाना है। जो लोग फेसबुक के द्वारा प्राइवेट सन्देश प्रेषित करना चाहते है, उनके लिए मैसेंजर का भी विकल्प है जो किसी ईमेल या चैट सॉफ्टवेयर की तरह काम करता है।












