कंट्रोल पैनल का परिचय-
कम्प्यूटर सिस्टम को कनफिगर करने के लिए कंट्रोल पैनल एक मुख्य टूल है। सिस्टम को कनफिगर करने के लिए अधिकतर टूल्स सामान्य विंडो इंस्टालेशन के साथ आते है। जब की कुछ टूल्स अन्य सॉफ्टवयेर अथवा हार्डवेयर इंस्टालेशन के साथ कंट्रोल पैनल में पाए जाते है।
विंडोज 10 में Setting App कंट्रोल पैनल का ही एक तरह का विकल्प होता है लेकिन विंडोज 10 में कंट्रोल पैनल को पूर्ण रुप से हटाया नहीं गया है। दोनों को रखा गया है ताकि कनफिगरेशन में कुछ बदलाव हो तो पारम्परिक कंट्रोल पैनल खोल कर वह किया जा सके।
Setting App को Open करने के लिए Start बटन को सिलेक्ट करे और सेटिंग्स पर क्लिक करे। अब नीचे दी गई विण्डो दिखाई देगी।
सेटिंग्स मेन्यू में कई कनफिगरेशन ऑप्शन होते है जो निम्न है:
➤ सिस्टम-
इसमें डिस्प्ले, नोटिफिकेशन, ऐप्स और पावर ऑप्शन होते है।
➤ डिवाइस -
इसमें ब्लूटूथ, प्रिंटर्स ओर माउस की बोर्ड आदि की सेटिंग्स होती है।
➤ नेटवर्क और इंटरनेट:
इसमें WI-FI को मैनेज करना, एयरप्लेन मोड और वर्चुल प्राइवेट नेटवर्क आदि होते है।
➤ पेर्सनलाइजेशन-
इसमें बैकग्राउंड इमेज और कलर को बदल सकते है।
➤ एकाउंट्स-
PC पर यूजर एकाउंट की सेटिंग्स करने हेतु इसका यूज करते है।
➤ टाइम और लैंग्वेज -
इसमें क्षेत्रीय(रीजन), स्पीच और टाइम सेटिंग कनफिगर करने के ऑप्शन होते है।
➤ ईज ऑफ़ एक्सेस-
जो देख ओर सुन नहीं सकते है उनके लिए टूल्स होते है।
➤ प्राइवसी-
आपका कम्प्यूटर आपके बारे में क्या जानता है इसे कंट्रोल करने के लिए इसे प्रयोग किया जाता है।
➤ अपडेट और सिक्योरिटी-
इसमें बैकअप, रिस्टोर व अपडेट विंडोज होते है।
चित्र में दिखाये निम्न तरीको के द्वारा पारम्परिक कंट्रोल मेन्यू को एक्सेस किया जा सकता है (खोला जा सकता है )
कंट्रोल पैनल को स्टार्ट मेन्यू अथवा टास्क बार से PIN किया जा सकता है इसके लिए स्टार्ट मेन्यू के ऑप्शन आल एप्स में कंट्रोल पैनल पर राइट क्लिक कर किया जा सकता है।
कंट्रोल पैनल मे कई कनफिगरेशन ऑप्शन होते है जो निम्न है:
➤ सिस्टम और सिक्योरिटी:
इसमें फ़ायरवॉल को मैनेज करने, एन्क्रिप्शन, स्टोरेज इत्यादि कई ऑप्शन होते है।
➤ यूजर अकाउंट:
यूजर के लिए सिस्टम एक्सेस परमिशन को बदलने के लिए इसका इस्तेमाल होता है।
➤ नेटवर्क और इंटरनेट:
इसके द्वारा लोकल नेटवर्क, इंटरनेट एवं शेयरिंग ऑप्शन को बदला जा सकता है।
➤ अपीयरेंस एवं पेर्सनलाइजेशन:
इसके द्वारा स्क्रीन रेज्यूल्यूशन व फॉण्ट को ठीक ठाक किया जा सकता है।
➤ हार्डवेयर एवं साउंड:
डिवाइस मैनेजर और सिस्टम साउंड मेन्यू इसमें उपलब्ध रहते है।
➤ क्लॉक, लैंग्वेज एवं रीजन:
इसके द्वारा एक दूसरी भाषा या इनपुट का तरीका जोड़ा जा सका जा सकता है।
➤ प्रोग्राम्स:
इसके द्वारा प्रोग्राम एवं डिफ़ॉल्ट फाइल हैंडलर मैनेज किये जा सकते है।
➤ इज और एक्सेस:
इसके अंदर विजिबिलिटी, ऑडियो ऑप्शन एवं टूल्स ठीक किये जा सकते है।
कंट्रोल पैनल माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस का एक भाग है जो की यूजर को सिस्टम के सेटिंग्स व कंट्रोल को देखने व बदलने में एप्लेट के जरिये मदद करता है जिसे कि हार्डवेयर जोड़ना, सॉफ्टवेर इंस्टॉल करना व अनइंस्टॉल करना, यूजर अकाउंट कंट्रोल करना और एक्सेसिबिलिटी ऑप्शन बदलना। थर्ड पार्टी सॉफ्टवेर के द्वारा अतिरिक्त एप्लेट उपलब्ध किये जा सकते है। विंडोज के नवीनतम वर्जन में कंट्रोल पैनल के दो व्यू है: क्लासिक एवं केटेगरी व्यू। और यह संभव है की ऑप्शन के माध्यम से दोनों व्यू में स्विच किया जा सकता है जो की विंडो के दायी ओर ऊपरी भाग में होता है। कंट्रोल पैनल के कई एप्लेट दूसरे तरीको से भी एक्सेस किये जा सकते है। उदाहरण के लिए, डिस्प्ले प्रॉपर्टी को डेस्कटॉप के खाली भाग पर राइट क्लिक कर प्रॉपर्टीज चुन कर एक्सेस किया जा सकता है।







