Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement
Computer Basics

Output Devise in Hindi

आउटपुट डिवाइस-  



मॉनिटर- आउटपुट की सॉफ्ट कॉपी को डिस्प्ले करने के लिए सबसे लोकप्रिय  डिवाइस एक मॉनिटर है। यूजर मॉनिटर के दवरा आउटपुट को स्क्रीन पर देख सकता है। एक होता है-              
CRT मॉनिटर- CRT मॉनिटर एक परम्परागत आउटपुट  है। ये एक टी वि के समान होता है इसमें एक बड़ी  केथोड़ रे ट्यूब होती है जो की अलग अलग पावर की इलेक्ट्रॉन बीम का उपयोग करके स्क्रीन के ऊपर पिक्चर बनाती है। 

Output Devise | in Hindi

फ्लेट पैनल मॉनिटर-  

एक फ्लेट पैनल मॉनिटर आम तोर पर कम्प्यूटर से आउटपुट प्रदर्शित करने के लिए एक एलसीडी का उपयोग करता है। LCD कई पतली परतो से  मिलकर बानी होती है, जब प्रकाश इन परतो से गुजरता है तो ये प्रकाश का ध्रुवीकरण करती है। 
                                                                            

                                                                             FLAT Monitor 

प्रिंटर-   

प्रिंटर इनफार्मेशन को स्थायी पठनीय प्रारूप में प्रदान करता है जिसे हम हार्ड कॉपी कहते है। आम तोर पर आउटपुट एक कागज़ पर छपा होता है। प्रिंट आउटपुट की गुणवता (Quality) डीपीआई में मापी जाती है। प्रिंटर को मोटे तौर पर इम्पैक्ट और नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर में वर्गीकृत किया जा सकता है।  इम्पेक्ट प्रिंटर के अन्तर्गत ये प्रिंटर आते है -
1. करैक्टर प्रिंटर- 
इस प्रकार के पप्रिंटर आम तौर पर एक समय में एक ही करेक्टर प्रिंट कर सकते है। करेक्टर प्रिंटर के सबसे लोकप्रिय उदहारण डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर और डेजी व्हील प्रिंटर है। डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर प्रिंट हैडर में छोटे-छोटे सक्रीय पिन होते है और साथ में एक इंच वाला रिबन होता है जो इम्पैक्ट से इमेज बनाता है।ये प्रिंटर आम तौर पर धीमे होता है और शोर भी करता है इन पप्रिंटर का इस्तेमाल बड़े-बड़े व्यापारी या व्यावसायिक काम काज में किया जाता है। जहा 80 और 132 कॉलम के पजो पर सतत मुद्रण की जरुरत होती है।  


2. लाइन प्रिंटर- 
लाइन प्रिंटर एक समय में एक पूरी लाइन प्रिंट करता है परम्परागत रूप से लाइन प्रिंटर चैन प्रिंटर और ड्रम प्रिंटर के रूप में वर्गीकृत किये जा सकते है। इस प्रकार के प्रिंटर में एक प्रिंट हैड का उपयोग होता है जो की बहुत सारी पीने के विधुत यांत्रिकी द्वारा पेपर तथा प्रिंट हेड के मध्य उपस्थित एक रिबन के बार-बार चुने से वांछित अक्षरों को पेपर पर प्रिंट आकार देती है। इसकी गति प्रिंटर के गुणों के अनुसार 200 से 2000 लाइन प्रति मिनट हो सकती है।   

नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर- 

आमतौर पर नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर जयदा तेजी से प्रिंट करते है। नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर की तुलना में और बिना आवाज या कम आवाज के साथ काम करते है। ये करेक्टर को प्रिंट करने के लिए इम्पैक्ट वाली डिवाइस का उपयोग नहीं करते है। कुछ लोकप्रिय नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर निचे दिए गए है -
इंक-जेट प्रिंटर- 
घर में उपयोग में लिए प्रिंटर का सबसे आम प्रकार कलर इंक जेट प्रिंटर है। ये प्रिंटर प्रिंट हेड से स्याही की छोटी बूंदो के छिड़काव के द्वारा पेज की इमेज का निर्माण करते है। कलर वाले चित्र बनाने के लिए प्रिंटर को स्याही के कई रंगो की जरूरत होती है। ये प्रिंटर अपेक्षाकृत सस्ते होते है। लेकिन प्रिंटर में यूज़ होने वाली कार्टिज की लागत उन्हें लम्बे समय के उपयोग के हिसाब से महंगा बना देती है। 



लेजर प्रिंटर-  
लेजर प्रिंटर कार्यालय और व्यावसायिक प्रयोजनों के लिए अच्छी क्वालिटी इमेजेज का उत्पादन करता है। लेजर प्रिंटर में फोटोसेटिव सामग्री के साथ लेपित ड्रम को चार्ज किया जाता है, उसके बाद एक लेजर या एलईडी द्वारा ड्रम पर इमेज का निर्माण किया जाता है। फिर ड्रम टोनर के थ्रू ( द्वारा ) घूमता है और कागज पर जमा हो जाता है। और हिट के कारण कागज से जुड़ जाता है। 
ज्यादातर लेजर प्रिंटर मोनोक्रोम होते है। परन्तु अधिक महंगे लेजर प्रिंटर एक से अधिक रंग वाले टोनर कोर्टेज वाले भी होते है, जाप रंगीन आउटपुट प्रदान करते है।  लेजर प्रिंटर इन- जेट प्रिंटर की अपेक्षा अधिक तेज होते है, इन प्रिंटरों की गति को पेजेज प्रति मिनट में मापा जाता है।  


थर्मल प्रिंटर-
यह स्पेशल प्पपर प्रिंट करने के लिए गर्म तत्वों का उपयोग  करता है। इसका सबसे ज्यादा उपयोग एटीएम से निकलने वाली रशीद की छपाई में किया जाता है।  हिट सवेंदनशील कागज प्रयोग किया जाता है। इसकी मुद्रण लगत अधिक है इसलिए केवल पेशेवर कला और डिजाइन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 


प्लॉटर-  
 प्लॉटर  इंजीनियरिंग की उच्च गुणवता वाली कलाकृतियों, बिल्डिंग प्लान, सर्किट डाइग्राम आदि को प्रिंट करने के लिए किया जाता है। ये प्रिंटर ग्राफिक्श एवं कलाकृतियों को इंक पेस या इंकजेट की मदद से प्रिंट करते है यह आमतौर पर ड्रम प्लॉटर और फ्लैट बेड प्लॉटर होते है। 

स्पीकर- 

यह मल्टीमीडिया कम्प्यूटर का एक हिस्सा है। स्पीकर ध्वनि विस्तारक का इस्तेमाल करते है जो कम्पन के द्वारा ध्वनि का निर्माण  और ऑडिओ आउटपुट प्रदान करते है। 



मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर-  
लोगो की एक बड़ी संख्या के लिए कम्प्यूटर आउटपुट प्रदर्शित करने के लिए, मल्टिमीडिया प्रोजेक्टर का इस्तेमाल किया जाता है। यह व्यापक रूप से मीटिंग्स और कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रजेंटेशन दिखाने के लिए उपयोग में लिया जाता है। 

इनपुट / आउटपुट डिवाइस - 

कई पेरिफेरल डिवाइस में इनपुट और आउटपुट डिवाइस दोनों के रूप में इस्तेमाल किये जाने की क्षमता होती है। कुछ लोकप्रिय इनपुट-आउटपुट डिवाइस निम्न प्रकार से है; 

फेक्स मशीन- 

फेक्स मशीन डॉक्यूमेंट  शून्य और एक श्रृंखला में परिवर्तित करता है जो की सामान्य कम्प्यूटर डेटा की तरह स्थानांतरित किया जा सकता है। जब फैक्स प्राप्त होता है तो फेक्स मशीन भेजे गए डेटा को डॉट्स में परिवर्तित करती है और इमेज को दोबारा प्रिंट करती है। इस प्रकार यह इनपुट ओर आउटपुट डिवाइस दोनों के रूप में काम करता है। 

मल्टिफंक्शन उपकरण ( एमएफडी )- 

ये एक ही डिवाइस भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्य कर सकती है जोकि प्रायः अलग-अलग पेरिफेरल डिवाइस से होता है। मल्टिफंक्शन डिवाइस निम्न किसी भी काम दो डिवाइस के कॉम्बिनेशन से मिल कर बनता है; प्रिंटर, स्कैनर, कापियर इस तरह डिवाइस का उदाहरण एक बहुआयामी प्रिंटर है। 


मॉडेम - 

यह एक उपकरण है जो टेलीफोन लाइन पर प्राप्त एनालॉग संकेतो को डिजिटल सिंग्नल में परिवर्तित करता है तथा कम्प्यूटर के लिए इनपुट के  इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी तरह यह कम्प्यूटर से प्राप्त जानकारी को टेलीफोन लाइनों के द्वारा संचारित करता है। 


टच स्क्रीन डिस्प्ले और डिजिटल कैमरा आम इनपुट/बहार उपकरणों के अन्य उदाहरण हैं।  

तो दोस्तों आशा है की आप सब कम्प्यूटर के आउटपुट, इनपुट के बारे जान गए होंगे- comment करके जरूर बतावे दोस्तों और मिलते है एक और नए टॉपिक के साथ तबतक के लिए 

धन्यवाद। 















Bottom Ad [Post Page]

Advertisement