कम्प्यूटर के उपयोग-
तो भाइयो-बहनो एक बार फिर से स्वागत है हमारे ब्लॉग पर जिसका नाम टेक्नीकल फंडा है। तो दोस्तो आज का टॉपिक कम्प्यूटर का उपयोग कहा-कहा होता है। आपने ये सब तो जान लिया की कंप्यूटर क्या है,पहले कैसा था। फिर उसमे किस प्रकार परिवर्तन हुआ। लेकिन दोस्तों कम्प्यूटर का उपयोग आप सब में से शायद ही कोई जानता है की कम्प्यूटर का उपयोग कहा-कहा होता है। तो दोस्तों आइये जानते है कम्प्यूटर का उपयोग-
तो दोस्तों कम्प्यूटर हमारे जीवन में बहुत ही जरूरी हो गया है कम्प्यूटर और उसके उपकरणों के बिना हमारे जीवन की कल्पना करना मुश्किल है। कम्प्यूटर ने हमारे जीवन को आसान,सरल,कुशल और उत्पादक बना दिया है। कम्प्यूटर आज लगभग सभी क्षेत्रों में जैसे- शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान,परिवहन, रेलवे, रोडवेज,संचार, व्यापार, मनोरंजन, घर, अस्पतालों आदि में इस्तेमाल किया जा रहा है।
घरो में कम्प्यूटर का उपयोग-
स्कूली बच्चो के लिए होमवर्क - बच्चे दस्तावेज बनाने, कार्यपत्रको, पॉवरपॉइंट प्रस्तुति, स्कूल के काम में, और परियोजना को पूरा करने में कम्प्यूटर का उपयोग किया जाता है।
मनोरंजन - कम्प्यूटर का उपयोग फिल्मो ओर वीडियो देखने, संगीत को सुनने, कम्प्यूटर गेम खेलने, लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो देखने और कई अन्य गतिविधियों मनोरंजन और रिक्रीेएशन के लिए किया जा सकता है।
सामाजिक मिडीया - जैसे फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, और गूगल प्लस का उपयोग, दोस्तों के साथ चैट और वीडियो चाट करने में उपयोग।
ज्ञान- लोग कौशल और ज्ञान को बढ़ाने के लिए इंटरनेट की मदद ले सकते है। जहाँ इंटरनेट पर उपलब्ध किताबे, टूटोरियल और प्रासंगिक दस्तावेज शैक्षिक और सूचनात्मक सामग्री पढ़ने या डाऊनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
कम्प्यूटर का व्यवसाय में उपयोग-
प्रतियोगी दुनिया में, कम्प्यूटर स्वचालन कार्यालय दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। आज कम्प्यूटर का अनुप्रयोग व्यापर की लागत को कम करने और ग्राहकों की संतुष्टि बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। कई अत्याधुनिक उधोग ऑटोमेशन बाजार में है जिसका उपयोग व्यापार में किया जा सकता है।
संचार- इस व्यापर का के महत्वपूर्ण पहलु है जहा ईमेल, त्वरित सन्देश, सम्प्पर्क प्रणाली, वीओआईपी , वीडियोचेट आदि का उपयोग/अनुप्रोग कर्मचारीयों, ग्राहकों, विक्रेताओं और प्रबंध जैसे विभिन्न हिताधिकारियों के बिच जसंचार के लिए लीवरेज्ड किया जा रहा है।
विक्री और विपणन - कम्प्यूटर व्यवसाओं में योजना को लागु करने, उन्हें इम्प्लेमेंट करने, विक्री और विपणन गतिविधियों को ट्रैक और रिपोर्ट करने में किया जा रहा है। विज्ञापन को बनाना, डिजिटल विज्ञापन बी कैंपेन लॉन्च करना, ये सब सॉफ्टवेयर की सहायता से किया जा रहा है। विज्ञापन बनाने से लेकर अभियान बनाने तक, उपभोक्ताओं से सम्पर्क कर डेटा इकट्ठा करने और डेटा का विश्लेषण करने तक, सब कुछ विशेष उपकरण और सॉफ्टवेयर के द्वारा तैयार किया जाता है। "डिजिटल विपणन" एक buzzword जिसके द्वारा प्रोडक्ट्स की टार्गेटेड, मेसरेबल एवं इंटेरेक्टिव मार्केटिंग की जाती है और डिजिटल तकनीक को इस्तेमाल करके उपभोक्ताओ तक पहुंचा जाता है एवं उपभोक्ताओं को बरकरार रखने की कोशिश की जाती है। digital marketing में मोबाइल और पारम्परिक टीवी और रेडिओ के अलावा, इंटरनेट को मुख्य प्रचार माध्यम के रूप में उपयोग में लिया जाता है। कुछ इस्तेमाल होने वाले ऑनलाइन चैनल्स निम्न प्रकार से है:
संबद्ध विपणन ( Affilite Marketing )
प्रदर्शन विज्ञापन ( Display advertising )
ईमेल विपणन ( Search Marketing )
सोशल मीडिया ( Social Media )
खेल द्वारा विज्ञापन ( Game Advertising )
वीडियो विज्ञापन ( Video Advertising )
सोशल नेटवर्किंग ( Social Networking )
वित एवं ऑफिस - आम तौर पर कंपनियों के स्वचालित वित् ( फाइनेंस) और मानव संशाधन कार्यो को सँभालने के लिए ईआरपी (Enterprise Resource Planning ) packages का उपयोग किया जाता है। इन पैकेज में वितीय लेखांकन,सामान्य खाता बही की तरह सभी महत्वपूर्ण कार्यो जैसे , प्राप्त खातों, देय खातों, कराधान, सम्पति लेखांकन, पेरोल, भर्ती, लाभ,प्रदर्शन,और मानव मूल्यांकन आदि का ख्याल रखा जाता है। वित और मानव संसाधन के अलावा ईआरपी मोडुअल बिक्री, योजना, इन्वेंटरी, सञ्चालन और प्रशासन के रूप में भी आता है।
शिक्षा और प्रशिक्षण - व्यापपर जगत कर्मचारियों को शिक्षित करने के लिए कम्प्यूटर का उपयोग प्रक्रियाओं, तकनिकी विषयों,व्यावसायिक विषयों, कम्पनी की नीतियों, मानक प्रक्रियाओं और सुरक्षा को समझाने का कार्य करता है। कम्प्यूटर का उपयोग कर्मचारियों को ईंर्निग प्लेटफार्म एवं ईकंटेंट को लिवरेज करके शिक्षित करने व प्रशिक्षित में किया जाता है जिसमे कर्मचारि अपने स्वयं की ट्रैनिग व अपनी जगह खुद पसंद कर सकता है तथा ऑनलाइन आंकलन द्वारा प्रमाणित भी हो सकता है।
शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर का उपयोग-
कम्प्यूटर ने शिक्षा के क्षेत्र को पूरी तरह से बदल दिया है और शिक्षा प्रदान के लिए कई नए रास्ते खोल दिये है।
स्मार्ट क्लास - आज परम्परागत कक्षाओं को आधुनिक स्मार्ट कक्षाओं में परिवर्तन किया जा रहा है। शिक्षक छात्रों को पढ़ाने के लिए इंटेरेक्टिव मिडीया, चित्र , विद्या, एनिमेशन, प्रस्ततियो, सिमुलेटेड, कंटेंट और स्मार्ट सामग्री का उपयोग कार रहे है। यह छात्रों को अवधारणाऐ (कॉन्सेप्ट्स) समझाने और एक लम्बे समय के लिए ज्ञान बरक़रार में मदद करता है।
ऑनलाइन शिक्षा- कम्प्यूटर ने पारम्परिक शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने अलावा, एक नई शिक्षा प्रतिमान "ऑनलाइन शिक्षा" को जन्म दिया है जिसके द्वारा शैक्षिक प्रमाण पत्र, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स संचालित किये जा रहे है। छात्र एक कोर्स, डिग्री या प्रशिक्षण का प्रमाण प्रत्र कम्प्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन की मदद से घर बैठे ऑनलाइन मोड़ का उपयोग कर प्राप्त कर सकता है। ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली छात्रों को कई लाभ प्रदान करती है जो वे पारम्परिक शिक्षा प्रणाली में नहीं प्राप्त कर सकते है। यही कारण है की आज लाखो लोग ऑनलाइन शिक्षा का पालन कर रहे है और इस मामले में इसकी संख्या भी दिनों-दिन बढती जा रही है।
डिजिटल लाइब्रेरी - स्कूल की किताबे और सामग्री को डिजिटल और ई-पुस्तक ( सॉफ्ट कॉपी) में परिवर्तन करके छात्रों को प्रदान किया जा रहा है। पत्रिकाओं, जर्नल्स, ब्रोशर और लेख ( आर्टिकल्स ) के ऑनलाइन उपलब्ध होने के कारण छात्र इन्हे कही भी कभी भी इंटरनेट के जरिये पढ़ सकते है। पुस्तकालय के सभी फंक्शन ( जैसे बुक को इशू करना, बुक को वापस करना आदि) को कम्प्यूटर के द्वारा स्वचलित किया जा रहा है।
अनुसन्धान/ परियोजनाएँ- कम्प्यूटर छात्रों को अपनी परियोजना ओर शोध कार्यो को करने में मदद करता है।
आज कंटेंट, डेटा और नॉलेज ऑनलाइन उपलब्ध है जिससे किसी भी विषय में पर्याप्त मात्रा जानकारी को उपलब्ध कर अपने अनुसन्धान को आगे बढ़ने का काम सुविधाजनक हो गया है।
और भी दोस्तों कम्प्यूटर का उपयोग बहुत सारी फील्डों में किया जाता है जैसे -
हेल्थकेयर में कम्प्यटर का उपयोग -
1. अस्पताल प्रबंधन-
2. मेडिकल लैब्स -
3. शल्य चिकित्सा ( सर्जरी ) -
4. डायग्नोस्टिक -
कम्प्यूटर का ई-गवर्नेस में प्रयोग-
गवर्नमेंट टू बिजनेस ( G2B) -
ऑनलाइन शॉपिंग ( ई-कॉमर्स )
इंटरनेट बैंकिंग
ऑनलाइन बुकिंग
इंटरनेट बैंकिंग
ऑनलाइन बुकिंग
तो दोस्तों आज का टॉपिक यहाँ पर खत्म। और आशा करता हूँ कि आज भी आपको यह यानि कम्प्यूटर के उपयोग के बारे में पता चल गया होगा। और हा आप यदि हेल्थकेयर कम्प्यूटर का use से लेकर ऑनलाइन बुकिंग तक के कम्प्यूटर के बारे में डिटेल्स में जानने के लिए comment करे ताकि मैं आपको पूरी जानकरी दे /बता सकू।
धन्यवाद मिलते है एक ओर नए टॉपिक के साथ में तब तक ब्लॉग के पहले से आखिरी तक सभी आर्टिकल देख ले ताकि आपको समझ में जल्दी से आ जाए।
जय हिन्द जय भारत।





