आई. टी. के नवीनतम ट्रेंड्स-
इस आर्टिकल में आपको वर्तमान की घटनाओं और भविष्य के रुझानों के बारे में जानकारी देता है। यह आर्टिकल सूचना प्रोधोगिकी संचार एवं नेटवर्किंग के क्षेत्र में यह भी आता है की किस प्रकार आईटी आपके दैनिक जीवन में ज्यादा लाभकारी हो सकता है। यह आर्टिकल कुछ सामन्य कम्प्यूटर के उपयोग जैसे की CD राइट करना, कम्प्यूटर को वायरस से बचाना इत्यादि का भी वर्णन करता है। इसमें विंडो 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर विशेष ध्यान केंद्रीत किया गया है।
डीवीडी में राइट करना और बर्न करना-
यदि आप कम्प्यूटर में सीडीआर फाइलो को एक DVD डिस्क में कॉपी कर सकते है। इसे डिस्क को बर्न करना कहते है। विण्डोज 10 में विंडोज मीडिया प्लेयर में डीवीडी लेखन कर सकते है। हालाँकि यह तरिका निशुल्क है परन्तु इसमें प्रयुक्त फाइले विंडोज मीडिया प्लेयर के फॉर्मेट को समर्थन करने वाली होनी चाहिये। आप डीवीडी डिस्क में मेनू या ग्राफिक्स इत्यादि जोडकर जिसे अनुकूलित नहीं कर पाएंगे। इसके साथ डीवीडी लेखन का कार्य धीमी गति से होता है। अतः इसमें लब्म इन्तजार करना पड़ता है।
विंडोज 10 इनबिल्ट यूटिलिटी का उपयोग करते हुए DVD / CD राइट बर्न करने के निम्न चरण है-
➤ विंडोज मीडिया प्लेयर को ओपन करें।
➤ विंडोज मीडिया प्लेयर लाइब्रेरी में, Burn टैब पर क्लिक करें और उसके बाद Date DVD पर क्लिक करे।
➤ अपने DVD drive पर क्लिक करें।
➤ यदि आप अपने अंतिम सिलेक्शन से सूचि देखते है और एक नयी सूची शुरू करना चाहते है, पहले वाली लिस्ट को क्लिक करने के लिए clear List बटन पर क्लिक करे।
➤ अपनी Player Library में उन आइटम को खोजे जिन्हे आप डिस्क पर बर्न करना चाहते है।
➤ Burn List बनाने के लिए डिटेल्स पैन ( जो Player Library के मध्य में है) से आइटम ड्रैग करके लिस्ट पैन ( जो Player Library के दायी और पर है) पर लाये।
➤ यदि आप burn list से एक आइटम को हटाना चाहते है तो लिस्ट में आइटम को निचे या ऊपर ड्रैग करें।
➤ यदि आप burn list से एक आईएम को हटाना चाहते है तो आइटम पर दाया क्लिक करे और रिमूव फ्रॉम लिस्ट पर क्लिक करे।
➤ यदि आपकी लिस्ट फाइनल हो गई है तो Start burn पर क्लिक करे।
वायरस से बचाव- विंडोज डिफेंडर एंटीवायरस एवं विंडोज फायरवाल-
विंडोज 10 में अंर्तनिहित रियल टाइम एंटी वायरस होता है। यह स्वतः ही पृस्ठभूमि में चलते हुए सभी विंडोज यूजर को आधारभूत स्तर का एंटीवायरस बचाव प्रदान करता है। इस आधारभूत अर्न्तनिहित उत्पान को विंडोज डिफेंडर कहते है।
अन्य एंटी मालवेयर एप्लीकेशन के समान विंडोज डिफेंडर पृस्ठभूमि में स्वतः ही चलता है। किसी भी फाइल को यूजर द्वारा खोले जाने से पहले उनकी जाँच करता है।
जब कोई मालवेयर पाया जाता है तो डिफेंडर एक पॉप अप मैसेज जेनेरेट कर यूजर को सूचना देता है यहां तक की यह एंटी वायरस जब संदेहास्पद फाइल या प्रोग्राम को पकड़ता है तो यूजर से इस पकडे गए फाइल या सॉफ्टवेयर के बारे में पूछता भी नहीं है। यह उम्र संदेहास्पद फाइल या सॉफ्टवेयर को साफ करता है और स्वतः ही उसे पृथक कर देता है आप malware detected सूचना के बाद " विंडोज डिफेंडर इज टेकिंग एक्शन तो क्लीन डिटेक्टेड मैलवेयर" या " डिटेक्टेड थ्रेट आर बीइंग क्लीनड" की सूचना को ही देखते हो। यह सूचना नोटिफिकेशन सेंटर में भी दिखाई देगी।
एंटी वायरस संशोधन विंडो अपडेट के माध्यम से स्वतः ही आते है और अन्य सिस्टम अपडेट के समान इंस्टाल हो जाते है। इस प्राकर के अपडेट में कंप्यूटर सिस्टम को रिस्टार्ट करने की आवश्यकता नहीं होती है। आपको विंडोज डिफेंडर को अपडेट की चिंता करने की भी आवश्यकता नहीं है। रियल टाइम बचाव को अस्थाई रूप से बंद किया जा सकता है। इसलिए Start आइकन बटन को सेलेक्ट करे इसके पश्चात सेटिंग्स अपडेट एन्ड सिक्योरिटी विंडोज को सेलेक्ट करे।
विंडोज फायरवाल इंटरनेट से आपके कंप्यूटर में आने वाली सूचनाओं को फ़िल्टर करता है। एवं संभावित रूप से हानिकारक प्रोग्राम्स को रोकता है। इसको बंद करने के लिए सर्च बॉक्स में जाकर फायरवाल टाइप करें। इसके पश्चात ग्राम परिणामो में से विंडोज फायरवाल में टर्न विंडोज फायरवाल ऑन और ऑफ़ को सेलेक्ट करें।







