Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

Advertisement
Social Networking

What is twitter in Hindi

 ट्विटर क्या है-

नमस्कार दोस्तों टेक्निकल फंडा में आपका स्वागत है तो दोस्तों आज का टॉपिक है जो की आप जानते होंगे लेकिन फिर भी में आपको बता देता हु की क्या है-
तो दोस्तों आज का टॉपिक ट्वीटर के बारे में है की क्या है ट्वीटर और कैसे यूज़ होता है किस प्रकार से हमें मदद करता है इसे कैसे चलाया जाता है तो जानने के लिए मेने बहुत ही सरल भाषा में और सरल अक्षरों में यह आर्टिकल लिखा है जो आपको बिलकुल समझ आ जायेगा। तो आइये जानते है क्या है ट्वीटर-


What is twitter in Hindi ( ट्विटर क्या है )

ट्विटर ( इसे इंटरनेट के SMS की तरह जाना जाता है ) -

 ट्विटर एक ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग सर्विस है जो यूजर को 140 करैक्टर के छोटे सन्देश भेजने व् पढ़ने की सुविधा होती है जिन्हे " tweets " कहा जाता है। पंजीकृत उपभोक्ता सन्देश को पढ़ एवं प्रेषित कर सकते है परन्तु अन्य उपभोक्ता सिर्फ सन्देश पढ़ सकते है। 
इसे कम्प्यूटर एवं मोबाइल, दोनों से संचालित किया जा सकता है। वर्तमान में ट्विटर के दुनियाभर में 25 कार्यालय है और इसकी स्थापना सन फ्रांसिस्को में हुई थी।
ट्विटर मार्च 2006 में बनाया गया था और इसके निर्माता है: जैक डोरसे, एवन विल्लिअम्स, बिज स्टोन, और नूह ग्लास इसको जुलाई 2006 में लांच किया गया था। 


कुछ मुख्य फीचर इस प्रकार है- 

  • ट्वीट: -

यह एक सन्देश का टुकड़ा है जो की अधिकतम 140 करैक्टर का हो सकता है। शब्दों के बिच खाली जगह और पंक्चुएशन भी 140 करैक्टर में शामिल किये जाते है। यह एक प्रकार का ब्लॉग एंट्री या समझ लीजिये एक छोटे से ब्लॉग की तरह है। 

  • टाइम लाइन्स:-

तारीख के हिसाब से सन्देशो का संकलन है। पब्लिक टाइम लाइन में हर सन्देश का संकलन होता है। जब आप ट्वीट करते है तो आप खुद की टाइम लाइन बना लेते है जो की आपकी प्रोफाइल देखने वाले हर उपभोक्ता को क्रमबद्ध दिखेगी। टॉप मेनू में प्रोफाइल लिंक पर क्लिक करके आप खुद की टाइम लाइन देख सकते है। हर उपभोक्ता की एक विशेष टाइम लाइन भी होती जिसमे हर उस व्यक्ति के ट्वीट होते है जिसे उपभोक्ता फॉलो कर रहा होता है। यह आपके खुद के न्यूज़ टिकर की तरह होता है। आप बहुत से लोगो और समूह को फॉलो कर सकते है। सिवाय उन संदेशो की जो वह खुद किसी को भेज रहे है, आप संदेशो को देख सकते है। 

  • ट्विटर प्रोफाइल:-

टॉप मेनू के सेटिंग लिंक पर क्लिक करके आप अपनी प्रोफाइल एडिट कर सकते है। एक बात का ध्यान रखे की आपके अकाउंट सेक्शन की हर चीज पब्लिक को दिखती है। अगर आप अपना वास्तविक नाम नहीं दिखाना चाहते तो अपना नाम बदल भी सकते है। हेड शॉट को आमतौर पर अपनी पिक्चर बनाया जाता है। 



  • फॉलोविंग और फॉलोवेर्स:-

फोलोविंग ट्विटर में friending और subscribing के लिए प्रयोग किया जाता है। जब किसी की प्रोफाइल पेज पर विजिट करते है तो उसके चित्र के निचे एक छोटा सा फॉलो बटन होता है। इस बटन पर क्लिक करने से आपके होम टाइम लाइन पर उस व्यक्ति के ट्वीट दिखाई देते है। ट्विटर पर फॉलोविंग एक तरफ़ा होता है। जब तक कोई अपने अपडेट को गोपनीय नहीं करता, उसे आपकी फॉलोविंग रिक्वेस्ट को अप्रूव करने की जरूरत नहीं होती।


 अगर फ़ीचर बंद न किया हो, तो उन्हें इस बात का एक मेल मिलेगा की आप उन्हें फॉलो कर रहे है। वो भी आपको ट्वीट कर सकते है और अगर आप उनके मतलब के सन्देश भेजते रहते है तो वे भी आपको फॉलो कर सकते है। 

  • कन्वसेरशन:-

➤ सीधे सन्देश प्राइवेट होते है। सिर्फ प्रेषक और पाने वाला ही उन्हें देख सकता है। आप इस प्रकार के सन्देश सिर्फ उन लोगो को भेज सकते है जो आपको फॉलो करते है। इस प्रकार के सन्देश आमतौर पर अच्छे नहीं माने जाते और लोग उन्हें नहीं पढ़ते। 


➤ जीं ट्वीट में आपको मेंशन किया गया है, यह जानने के लिए ट्विटर पेज के राइट साइड पर @YOURNAME पर क्लिक करें। 
➤ अपने फॉलोवर्स को अपना ट्वीट दिखाने और किसी को विशेष रूप से भेजने के लिए शुरुआत की जगह कहि भी @Usernme  लिख दे। 

  • री- ट्वीट:-

जब कोई दूसरा आपके ट्वीट को उसके खुद के फॉलोवर्स को दिखाना चाहता हो, इसे करने का सामान्य तरीका है:
RT@Original Author Content of original tweet [ Retweeter's  Comment ]  

  • हैशटैग:-
हैशटैग से आप अपने टैग में कुंजी शब्द या श्रेणियाँ जोड़ सकते है। हैशटैग लोगो को एक विषय पर ट्वीट का औसत करने की अनुमति देता है। इसमें हैशटैग का चिन्ह की वर्ड बिना रिक्त स्थान के होता है। हैशटैग आज कल स्वचालित ट्वीटर खोजो के लिंक में बदल जाता है।



 कॉन्फ्रेंस और इवेंट्स के लिए हैशटैग का काफी प्रयोग होता है। हैशटैग को ढूंढ कर आप कई प्रकार के लाइव इवेंट्स को फॉलो  सकते है। अपने शहर या राज्य में होने वाली घटनाओ की जानकारी रखी जा सकती है, किसी विषय को खोजा जा सकता है। 

तो दोस्तों आशा है की आपको यह जानकारी पढ़कर बहुत अच्छा लगा होगा और है किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए निचे Comment Box में Comment करके जरूर बताए। 
और इसी के साथ आज का टॉपिक खत्म और मिलते है एक और नए टॉपिक के साथ तबी तक के लिए सभी आर्टिकल पढ़ ले बहुत अच्छे है आपको किसी न किसी प्रकार की जानकारी को जानने में मदद करेंगे। 

धन्यवाद। 
 


































Bottom Ad [Post Page]

Advertisement