विज्ञान क्या है-
प्रयोग, निरीक्षण एवं निष्कर्ष पर आधारित क्रमबद्ध, सुव्यवस्थित और सुस्पष्ट विशेष ज्ञान को विज्ञान कहते है।
वर्तमान में विज्ञान का बहुत महत्व है जो की यह अपने देश को विकशित करने के कगार पर है विज्ञान की तकीनीकी में वैज्ञानिक नयी-नयी प्रकार की खोजे कर रहे है और जीवन को सरल बना रहे है है और आने वाले समय में विज्ञान के माध्यम से देश विकशित हो जायेगा और जो देश विकशित है बस उसका एक ही कारण है तकनिकी। ( Technology ) आज तकनिकी बहुत ही बढ़ गई है और आगे जाके बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन किसी भी चीज के दो ऑप्शन होते है यहाँ भी जो इसे अच्छे से उपयोग करता है तो यह बहुत अच्छी है और सब के लिए अच्छी होती है लेकिन इसे कोई बुरी तरह से उपयोग करे तो यह बुरी हो सकती है इसलिए दोस्तों हमको देश को अपने आप को विकशित करना है तो हमें इसका सही प्रकार से उपयोग करना चाहिए तथा एक नयी शिक्षा निति को बढ़ावा देना है ताकि आगे जाके आने वाली पीढ़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। और वो एक अच्छे और सच्चे रास्ते पर चले। तो आइये जानते है और बारीकी से की क्या है विज्ञान?
विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ -
आधुनिक अध्ययन की सुविधा के लिए विज्ञान की असंख्य शाखाएँ हैं जिनमे निम्नलिखित प्रमुख हैं-
1. भौतिक विज्ञान ( Physics ) -
जिसमे ऊर्जा के विभिन्न स्वरूपों तथा द्रव्यों से उनको अन्योन्य क्रियाओ का अध्ययन किया जाता है।
2. रसायन विज्ञान ( Chemistry ) -
पदार्थ की भौतिक अवस्था उनके गुणों एवं उनके बीच होने वाली अभिक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।
3. जीव विज्ञान ( Biology ) -
जिसमें हम जीव- जन्तुओं एवं पौधों के आंतरिक एवं बाहरी भाग का पूर्ण अध्ययन करते है।
1. भौतिक विज्ञान ( Physics ) -
भौतिक विज्ञान के अंतर्गत कुछ महत्वपूर्ण परिभाषा जो दैनिक जीवन में बहुत आवश्यक है। और भौतिक विज्ञान पढ़ रहे हो तो ये परिभाषाएँ आनी जरूरी है जिससे आपको थोड़ी बोत भौतिक विज्ञान आसानी से समझ आ जाएगी।
➤ अदिश राशि-
वह राशि जिसमे केवल परिणाम होते है, अदिश राशि कहलाती है।
जैसे- चाल, कार्य।
➤ सदिश राशि-
वह राशि जिसमे परिणाम और दिशा दोनों होते है, सदिश राशि कहलाती है।
जैसे- वेग, विस्थापन, बल।
➤ चाल-
किसी पिंड के द्वारा समय के साथ स्थान-परिवर्तन को चाल कहते है।
दुरी
चाल = समय
➤ वेग-
किसी पिंड द्वारा समय के साथ निश्चित दिशा में तय की गई दुरी को वेग कहते है।
वेग = विस्थापन
समय
➤ त्वरण-
पिंड द्वारा समय के साथ वेग परिवर्तन की दर को त्वरण कहते है।
त्वरण = वेग परिवर्तन
समय
➤ गुरुत्वीय त्वरण-
स्वतंत्र रूप से पतन में पिंड को एक समान त्वरण पृथ्वी के आकर्षण के कारण होता है। इस त्वरण को गुरुत्वीय त्वरण कहते है। ( इसका मान 9.806 मी. / से. के बराबर है। )
➤ बल-
वह भौतिक राशि है जो किसी वस्तु पर लगने से उसके अवस्था में परिवर्तन तथा गति प्रदान करते है, उसे बल कहते है।
F = m.a.
➤ जड़त्व-
पिंड में उपस्थित वह स्थायी गुण जिसके कारण वह अपनी अवस्था को बनाए रखता है या रखना चाहता है , उसे जड़त्व कहते है।
➤ स्थिर या विराम जड़त्व-
पिंड में उपस्थित वह गुण जो अपनी विराम अवस्था को तब तक बनाए रखता है या रखना चाहता है, जब तक की उस पर कोई बाह्य बल कार्य न करे।
➤ गतिज जड़त्व-
पिंड में उपस्थित वह गुण जो अपनी गतिज अवस्था को तब तक बनाए रखता है या रखना चाहता है, जब तक की उस पर कोई बाह्य बल कार्य न करे।
➤ भार-
किसी पिंड का भार वह बल है, जिसके द्वारा पृथ्वी उसे अपने केंद्र की और खींचती है।
भार = द्रव्यमान × गुरुत्वीय त्वरण।
➤ द्रव्यमान-
किसी पिंड में उपस्थित पदार्थो की मात्रा को द्रव्यमान कहते है।
➤ संवेग-
किसी पिंड के द्रव्यमान और उसके वेग गुणनफल को संवेग कहते है।
P = M × V ; P = संवेग, M = द्रव्यमान, V = वेग।
➤ न्यूटन की गति के तीन नियम-
1. न्यूटन की गति का पहला नियम- किसी पिंड पर जब तक कोई बाह्य बल कार्य न करे तब तक पिंड अपनी अवस्था को बनाए रखता है।
2. न्यूटन की गति का दूसरा नियम- किसी वस्तु के संवेग में परिवर्तन की दर लगाए गये बल के समानुपाती होती है।
3. न्यूटन की गति का तीसरा नियम- प्रत्येक क्रिया के परिणाम में बराबर एवं विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती हैं।
➤ गोलीय दर्पण-
वह दर्पण जिसकी परावर्तक सतह एक गोले का भाग होती है।
गोलीय दर्पण के प्रकार-
a. उत्तल या अपसारी
b. अवतल या अभिसारी।
➤ परवलीय दर्पण-
वह वक्रीत दर्पण जो पूर्णतः गोल नहीं होते, परावर्तन दर्पण कहे जाते है।
➤ प्रतिबिम्ब -
किसी अक्ष या बिंदु से आ रही प्रकाश की किरणे परावर्तन या अपवर्तन के बाद जिस बिंदु पर काटती है उस बिंदु को प्रतिबिम्ब कहते है।
➤ लेंस-
किसी परावर्ती पदार्थ का वह भाग जो दो पृष्ठो द्वारा घिरा हुआ एक अंश होता है , जिसका कम- से- कम एक पृष्ठ वक्रीत हो जो आपतित किरणों को अपसारित या अभिसारित करता है, लेंस कहलाता है।
➤ निकट द्रष्टिदोष -
निकट दृष्टि दोष युक्त आँख समीप ( पास) की वस्तु को स्पष्ट रूप से देख पाता है, जबकि दूर की वस्तु को स्पष्ट रूप से नहीं दिखाई देती है क्योकि उसका प्रतिबिम्ब रेटिना के सामने बनता है, इसके लिए अवतल लेंस का उपयोग होता है।
➤ दूर द्रष्टिदोष -
इस दोष में दूर की वस्तु स्पष्ट प्रतीत होती है, जबकि समीप की वस्तु दिखाई नहीं देती है। इसमें उत्तल लेंस का उपयोग होता है।
➤ शक्ति -
कार्य करने की दर को शक्ति कहते है।
शक्ति = कार्य
समय
➤ ऊर्जा-
कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहते है।
ऊर्जा के प्रकार-
➜ गति ऊर्जा
➜ स्थितिज ऊर्जा।
ऊर्जा के विभिन्न रूप
➜ यांत्रिक ऊर्जा
➜ प्रकाश ऊर्जा
➜ उष्मा ऊर्जा
➜ ध्वनि ऊर्जा
➜ रासायनिक ऊर्जा
➜ चुंबकीय ऊर्जा
➜ नाभिकीय ऊर्जा
➤ कार्य -
जब किसी पिंड पर कोई बल इस प्रकार लगे की उसमे गति उत्पन्न हो जाय, बल द्वारा लगाव-बिंदु को विस्थपित करने को कार्य कहते है, कार्य = बल × विस्थापन।
➤ ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत -
विश्व में कुल ऊर्जा की मात्रा अचर है न तो ऊर्जा उत्पन्न होती है और न ही नष्ट; केवल इसका रूपांतरण होता है। इस सिद्धांत को ऊर्जा- संरक्षण का सिद्धांत कहते है।
➤ उत्पलावन बल -
जब किसी पिंड को तेरल में डुबाया जाता है, तो उस पिंड में सीधे ऊपर की ओर लगा हुआ बल उस पिंड का उत्पलावन बल कहलाता है और यह पिंड द्वारा विस्थापित तरल के भार के बराबर होता है।
➤ घनत्व -
किसी पदार्थ के एक आयतन में द्रव्य की जो मात्रा होती है उसे घनत्व कहते है।
➤ विशिष्ट घनत्व -
किसी ठोस अवस्था द्रव पदार्थ का विशिष्ट घनत्व उसके घनतव एवं 4० C ताप पर पानी के घनत्व का अनुपात है।
➤ आर्किमिडीज का सिद्धांत -
जब कोई वस्तु किसी द्रव्य में पूर्णतः या अंशतः डुबाई जाती है तो उसके भार में आभासी कमी वस्तु के डूबे हुए भाग द्वारा हटाए गए द्रव्य के भार के बराबर होती है।
➤ विधुत-चालक और विधुत-रोधी -
जिन पदार्थो से होकर विधुत-आवेश गमन करता है, उसे विधुत-चालक एवं जिन पदार्थो से विधुत आवेश गमन नहीं करता है, उसे विधुत- रोधी कहते है।
➤ वॉट -
एक जूल प्रति सेकंड कार्य करने की दर को वॉट कहते है।
➤ ओम का नियम -
नियत तार पर किसी चालक के सिरों के बीच विभवांतर उसके प्रवाहित धारा के समानुपाती होता है।
➤ विधुत-धारा -
आवेश के प्रवाहित होने की दर को विधुत- धारा कहते है।
➤ प्रतिरोध -
चालक का वह गुण जिसके कारण वह चालक से होकर विधुत- धारा प्रवाहित होने का विरोध करता है।
➤ प्रत्यास्थता -
पिंड का वह गुण जिसके कारण वह विरूपता का विरोध करता है, और विरूपकारी बल हटा लेने पर वह अपना मूल स्वरूप और आकार पुनः प्राप्त कर लेता है।
➤ तन्यता -
ठोस का वह गुण जिसके कारण उसको खींचकर पतला बनाया जा सकता है, तन्यता कहलाता है।
जैसे- सोना, आदि।
➤ भंगुरता -
ठोस का वह गुण जिसके कारण उस पर बल लगने पर छोटे-छोटे टुकड़ो में तोडा जा सकता है, भंगुरता कहलाता है।
जैसे- काँच।
➤ यंग-गुणांक -
अनुदैधर्य प्रतिबल एवं अनुदैधर्य विकृति के अनुपात को यंग-गुणांक कहते है।
➤ हुक का नियम -
प्रत्यास्थता सीमा के अंदर प्रत्यास्थता पिंड में प्रतिबल विकृति के अनुपात में होता है, जिसे हुक का नियम कहा जाता है।
➤ प्रतिबल -
जब प्रत्यास्थता पिंड विकृत होता है तो उसमे किसी काट के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर प्रत्यानयन बल को प्रतिबल कहते है।
➤ आवृति -
एक सेकंड में किये गये पूर्ण दोलनों की संख्या को तरंग की आवृति कहते है।
➤ दोलन काल -
कंपमानित कण को एक पूर्ण कम्पन करने में लगे समय को दोलनकाल कहते है।
➤ अनुदैधर्य -
यदि माध्यम के कण तरंग की दिशा में आगे- पीछे गमन करते है, तो ऐसी तरंगो को अनुदैधर्य तरंग कहते है।
➤ अनुप्रस्थ तरंग -
यदि माध्यम के कण को पूर्ण कम्पन करने में ऊपर- नीचे अर्थात लंबवत दोलन करना पड़ता है तो ऐसी तरंगो को अनुप्रस्थ तरंग कहते है।
➤ अवश्रव्य तरंग -
20 Hz से निचे की तरंगो को अवश्रव्य तरंग कहते है।
➤ पराश्रव्य तरंग -
20,000 Hz के ऊपर तरंगो को पराश्रव्य तरंग कहते है।






