रसायन विज्ञान क्या है-
रसायन विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत पदार्थ की भौतिक अवस्था, उनके गुणों एवं उनके बीच होने वाली अभिक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है, रसायन विज्ञान कहलाती है।
रसायन विज्ञान के अंतर्गत कुछ महत्वपूर्ण परिभाषाएँ -
➤ परमाणु (Atom) -
वह सुक्ष्मतम कण जिसके और अधिक छोटे-छोटे भागो में विभाजित नहीं किया जा सकता है, परन्तु सभी रसायनिक क्रियाओ में भाग लेता है, परमाणु कहलाता है।
➤ अणु (Molecule) -
किसी पदार्थ का वह सूक्ष्मतम कण जो प्रकृति में स्वतंत्र रूप से पाया जाता है जिसमे पदार्थ के सभी गुण मौजूद होते है, किन्तु रासायनिक क्रियाओ में भाग नहीं लेता है, अणु कहलाता है।
➤ पदार्थ (Matter) -
वह पिंड जिसमे द्रव्यमान हो, जो स्थान घेरता है, जिसमे भिन्न-भिन्न वस्तुओ का निर्माण संभव है, पदार्थ कहलाता है।
➤ तत्व (Elements) -
तत्व वह शुद्ध पदार्थ है, जिसका अब तक पदार्थ के किसी अन्य सरल रूप में विभाजन नहीं हो सका है।
➤ यौगिक (Compound) -
वह शुद्ध पदार्थ जो दो या दो से अधिक तत्वों के एक निश्चित अनुपात के रासायनिक संयोग के फलस्वरूप बनता है, यौगिक कहलाता है।
विज्ञान क्या है जानिए हिंदी में
जीव विज्ञान क्या है?
➤ मिश्रण (Mixture) -
वह शुद्ध पदार्थ जिसका निर्माण दो या दो से अधिक शुद्ध पदार्थों के किसी भी अनुपात के सामंजस्य से निर्मित हो,मिश्रण कहलाता है।
➤ नाभिक (Nucleus) -
किसी परमाणु के केंद्र-बिंदु का जो धन-आवेश हुआ करती है, उसे नाभिक कहते है।
➤ परमाणु संख्या (Atomic Number) -
किसी परमाणु में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या को परमाणु संख्या कहते है।
➤ द्रव्यमान संख्या (Mass number) -
किसी परमाणु में उपस्थित प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या के योग को द्रव्यमान संख्या कहते है।
➤ ग्राम-परमाणु (Gram-atom) -
किसी तत्व के 1 ग्राम परमाणु-भार को ग्राम- परमाणु कहते है।
➤ ग्राम-अणु (Gram-molecule) -
किसी पदार्थ के 1 ग्राम- अणु भार को ग्राम- अणु कहते है।
➤ समस्थानिक (Isotopes) -
वे तत्व जनकी परमाणु संख्या समान हो किन्तु परमाणु द्रव्यमान भिन्न-भिन्न होते है, समस्थानिक कहलाते है।
➤ संभारिक (Isobar) -
वे तत्व जिनकी परमाणु-संख्या भिन्न-भिन्न हो ,लेकिन द्रव्यमान संख्या समान हो, संभारिक कहलाते है।
➤ वैधुत संयोजक बंधन (Electrovalent bond) -
एक परमाणु से दूसरे परमाणु में इलेक्ट्रोनो के स्थानांतरण द्वारा परमाणु के बीच बने बंधन को वैधुत संयोजक बंधन कहते है।
➤ सह- संयोजक बंधन (Co- Valent bond) -
दो परमाणु के बीच इलेक्ट्रॉनों के साझेदारी बने रासायनिक बंधन को सह- संयोजक बंधन कहते है।
➤ ऑक्सीकरण (Oxidising Agent) -
वैसे पदार्थ जिनमे इलेक्ट्रॉन प्राप्त करने की प्रवृति होती है, ऑक्सीकरण कहलाते है।
➤ अवकारक (Reducing Agent) -
वैसे पदार्थ जिनमे इलेक्ट्रॉन त्याग करने की प्रवृति होती है, अवकारक कहलाते है।
➤ रासायनिक सूत्र (Chemical formula) -
संकेतो का वह समूह जिसके माध्यम से तत्व या यौगिक की अणु रचना व्यक्त की जाती है, वह रासायनिक सूत्र कहलाता है।
➤ अणु- सूत्र (Molecular formula) -
किसी तत्व या यौगिक के अणु में उपस्थित तत्वों के परमाणु की वास्तविक संख्या के द्वारा व्यक्त करने वाले सूत्र को अणु- सूत्र कहलाता है।
➤ मुलानुपाती सूत्र (Empirical Formula) -
यौगिक में उपस्थित तत्वों के परमाणुओं की संख्याओं के सरल अनुपात को व्यक्त करने वाले सूत्र को यौगिक का मुलानुपाती सूत्र कहते है।
➤ विस्फोट (Explosion) -
दहन की ऐसी क्रिया जो बाहरी दबाव अथवा प्रहार के कारण होती है, उसे विस्फोट कहते है।
➤ द्रुत दहन (Rapid Combustion) -
दहन की ऐसी क्रिया जिसके अलप समय में ही उष्मा और प्रकाश उतपन्न हो, द्रुत दहन कहते है।
➤ बॉयल का नियम (Boyle's law) -
स्थिर ताप पर किसी गैस का नियत मात्रा का आयतन उसके दाब का व्युत्क्रमानुपाती होता है। यदि दाब और आयतन P और V हो तो बॉयल के नियमानुसार - 

➤ चार्ल्स का नियम (Charles law) -
स्थिर दाब पर किसी गैस की नियत मात्रा का आयतन उसके परमताप का सीधा अनुपाती होता है।
यदि ताप और आयतन क्रमशः T और V हो तो चार्ल्स के नियमानुसार - V ∝ T
➤ ईंधन (Fuel) -
वैसे दहनशील पदार्थ जो जलने पर कोई भी अवांछनीय पदार्थ उतपन्न किए बिना ऊर्जा, उष्मा की आपूर्ति करते है, ईंधन कहलाते है। ये निम्नलिखित प्रकार के होते है -
ठोस ईंधन - कोयला, लकड़ी आदि।
द्रव्य ईंधन- किरोसिन, पेट्रोल आदि।
गैस ईंधन - कोलगैस, हाइड्रोकार्बन।
➤ खनिज (Mineral) -
पृत्वी के अंदर उपस्थित वैसे पदार्थ जिनमे धातु और अधातु दोनों उपस्थित रहे, खनिज कहलाते है।
➤ अयस्क (Ores) -
वे धात्विक खनिज जिनमे सुगमतापूर्वक कम खर्च से धातु प्राप्त होता है उसे अयस्क कहते है।


























